दो किस्तों में दी जाएगी राशि
सरकार रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पर काम कर रही है। मौजूदा वित्त वर्ष के अंत से पहले 31 मार्च, 2025 तक महिलाओं को इस योजना के तहत एक या दो किस्तें मिलेंगी। आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने वादा किया था कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में लौटती है तो राशि बढ़ाकर 2100 रुपये कर दी जाएगी।
योजना का मुख्य उद्देश्य
इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को वित्तीय स्वतंत्रता प्रदान करना और यह सुनिश्चित करना है कि उन्हें छोटी-छोटी व्यक्तिगत जरूरतों के लिए परिवार के सदस्यों पर निर्भर ना रहना पड़े। राजधानी में बड़ी संख्या में ऐसी महिलाएं हैं, जो वित्तीय रूप से आत्मनिर्भर नहीं हैं। उन्हें अपने छोटे-मोटे खर्चे करने के लिए किसी न किसी पुरुष के सामने हाथ फैलाने पड़ते हैं। जब छोटी होती हैं, तो पिता के सामने, जब बड़ी होती हैं तो पति के सामने हाथ फैलाती हैं। जब बुजुर्ग होती हैं तो अपने छोटे खर्चों के लिए बेटे के सामने हाथ फैलाना पड़ता है। महिलाओं के इसी दर्द को समझते हुए आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इस दिशा में पहल की थी।
महिला सम्मान योजना हेतु योग्यताएं
जो भी इच्छुक महिलाएं इस योजना का लाभ उठाने हेतु आवेदन करना चाहती हैं, तो उनके पास निम्न योग्यताओं का होना आवश्यक है।
- आवेदक महिला को दिल्ली का मूल निवासी होना चाहिए।
- आवेदन करने वाली महिलाओं की सालाना आय 2.50 लाख रुपए तक या उससे कम होनी चाहिए।
- महिलाओं की उम्र 18 साल से अधिक और 60 साल से कम होनी चाहिए।
- महिला के नाम पर कोई भी चार पहिया वाहन है तो वह योजना के लिए पात्र नहीं मानी जाएगी।
इन महिलाओं को नहीं मिलेगा लाभ
आवश्यक दस्तावेज
- वोटर आईडी
- आधार कार्ड
- आवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
यहां करना होगा रजिस्ट्रेशन
निष्कर्ष – मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना दिल्ली
हमने आपको दिल्ली की मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के बारे में जानकारी दी है। उम्मीद करते हैं, सभी जानकारी रोचक लगी होगी। आप पूरी जानकारी प्राप्त कर योजना का लाभ उठा सकते हैं। कैसी लगी आपको हमारी आज की पोस्ट, आप हमें Comment box में बताना ना भूलें। यदि आपको हमारी पोस्ट पसंद आती है तो इस पोस्ट से मिलने वाली जानकारी अपने दोस्तों के साथ Facebook, Instagram, twitter, what’s app पर ज़रुर शेयर करें। ताकि उन्हें भी यह महत्वपूर्ण जानकारी मिल सके और वे भी इसका लाभ उठा सकें। हमारी वेबसाइट http://www.