Breaking News
Home / Initiatives / States / Central India / मोदी सरकार: ये सरकारी योजनाएं जिन्होंने बदल दी महिलाओं की जिंदगी, जानिए कैसे-

मोदी सरकार: ये सरकारी योजनाएं जिन्होंने बदल दी महिलाओं की जिंदगी, जानिए कैसे-

मोदी सरकार ने देश में पिछले कुछ सालों में महिलाओं के लिए कई ऐसी लाभकारी योजनाएं शुरू की हैं, जिनसे महिलाओं के जीवन को बदलाव आया है। मोदी सरकार की इन योजनाओं से महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, आर्थिक सहायता और सामाजिक सुरक्षा प्रदान हुई है। आज के आलेख में हम आपको मोदी सरकार की कुछ खास योजनाओं के बारे में बताने जा रहे। जिनका लाभ उठा कर महिलाओं की जिंदगी बदल गई।

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ मोदी सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है, जो देश में लड़कियों के जीवन को बेहतर बनाने में मदद कर रही है। यह योजना 2015 में शुरू की गई थी।  इस योजना के तहत विभिन्न माध्यमों से लोगों को बालिकाओं के महत्व के बारे में जागरूक करना और बालिकाओं को सशक्त व आत्मनिर्भर बनाना योजना का मुख्य उद्देश्य है। इस योजना के तहत सरकार स्थानीय समुदायों को बालिकाओं के कल्याण के लिए काम करने के लिए प्रोत्साहित करती है।

मातृ वंदना योजना  

पीएम मातृ वंदना योजना मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रही एक मातृत्व लाभ कार्यक्रम है। यह योजना 2017 में शुरू की गई थी, जिसका उद्देश्य गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इस योजना के तहत पहली बार मां बनने वाली महिलाओं को 5000 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि तीन किश्तों में सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में जमा की जाती है। यदि दूसरी बार गर्भवती होने पर महिला बेटी को जन्म देती है, तो एकमुश्त 6000 रुपए दिए जाते हैं। यह पैसा सिर्फ बेटी के जन्म पर ही मिलता है।

महिला शक्ति केंद्र 

महिला शक्ति केंद्र मोदी सरकार द्वारा 2017 में शुरू की गई थी। यह योजना सामुदायिक भागीदारी के माध्यम से महिलाओं को सरकारी योजनाओं और कार्यक्रमों से जोड़ने में मदद करती है। इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करना, शिक्षा और कौशल विकास प्रदान करना, उद्यमिता और स्वरोजगार के अवसर प्रदान करना और सामाजिक सशक्तीकरण के माध्यम से सशक्त बनाना है।

सुकन्या समृद्धि योजना

मोदी सरकार ने सुकन्या समृद्धि योजना 2015 में शुरू की थी। इसका उद्देश्य बालिकाओं के भविष्य के लिए बचत को प्रोत्साहित करना है। इस योजना के तहत 10 वर्ष से कम उम्र की बालिकाओं के नाम पर बैंक खाते खोले जा सकते हैं। ताकि बालिकाओं के भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित किया जा सके। और उनकी शिक्षा और विवाह के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना और बालिकाओं के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण को बढ़ावा देना, इस योजना का मुख्य उद्देश्य है।

उज्ज्वला योजना

उज्ज्वला योजना मोदी सरकार की महत्‍वाकांक्षी योजनाओं में से एक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस योजना को अपने कार्यकाल के शुरुआती दिनों में ही शुरू किया था। उज्ज्वला योजना खासतौर पर ग्रामीण महिलाओं के जीवन में बड़ा बदलाव लेकर आई है। इसका उद्देश्य गरीबी रेखा से नीचे के परिवारों की महिलाओं को मुफ्त एलपीजी गैस कनेक्शन प्रदान करना है। इस योजना के तहत सरकार प्रति एलपीजी कनेक्शन 1600 रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान करती है।

महिला ई-हाट योजना 

महिलाओं को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने के उद्देश्य से मोदी सरकार ने इस योजना को साल 2016 में शुरू किया था। इसका उद्देश्य महिला व्‍यपारियों को अपने प्रोडक्‍ट ऑनलाइन बेचने के लिए एक मंच प्रदान करना है। यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उनके उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बढ़ावा देने में मदद करती है। महिला उद्यमी महिला ई-हाट पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। महिला ई-हाट पोर्टल पर महिला उद्यमी अपने उत्पादों को मुफ्त में लिस्‍टेड कर सकती हैं। महिलाओं को अपने प्रोडक्‍ट बेचने के लिए यहां कोई कमीशन भी नहीं देनी होती है।

सखी निवास, कामकाजी महिला छात्रावास

यह योजना कामकाजी महिलाओं को सुरक्षित और सुविधाजनक आवास प्रदान करती है। यह योजना उन महिलाओं के लिए है, जो अपने घर से दूर काम करती हैं और उन्हें रहने के लिए सुरक्षित स्थान की आवश्यकता होती है। मोदी सरकार का लक्ष्‍य 523 छात्रावासों से 26,306 महिलाएं लाभान्वित करने का है। कामकाजी महिला छात्रावास योजना भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही एक योजना है, जिसका उद्देश्य कामकाजी महिलाओं को सुरक्षित और आरामदायक आवास उपलब्‍ध कराना है।

राष्ट्रीय महिला कोष योजना 

यह योजना गरीब महिलाओं को छोटे-छोटे लोन देती है, ताकि वे अपना खुद का व्यवसाय शुरू कर सकें। राष्ट्रीय महिला कोष मोदी सरकार द्वारा स्थापित एक संगठन है। जिसका उद्देश्य गरीब महिलाओं को सूक्ष्म ऋण प्रदान करना है। मुद्रा योजना के तहत 69% सूक्ष्म ऋण महिलाओं के नेतृत्व वाले उद्यमों को दिए गए हैं।

निष्कर्ष –  मोदी सरकार: महिलाओं की कुछ खास सरकारी योजनाएं

हमने आपको मोदी सरकार की महिलाओं की कुछ खास सरकारी योजनाएं, जिन्होंने बदल दी महिलाओं की जिंदगी के बारे में जानकारी दी है। आप पूरी जानकारी प्राप्त कर योजना का लाभ उठा सकते हैं। कैसी लगी आपको हमारी आज की पोस्ट, आप हमें Comment box में बताना ना भूलें। यदि आपको हमारी पोस्ट पसंद आती है तो इस पोस्ट से मिलने वाली जानकारी अपने दोस्तों के साथ Facebook, Instagram, twitter, what’s app पर ज़रुर शेयर करें। ताकि उन्हें भी यह महत्वपूर्ण जानकारी मिल सके और वे भी इसका लाभ उठा सकें। हमारी वेबसाइट http://www.theindianiris.com/ पर आने के लिए आपका धन्यवाद, और नवीनतम अपडेट के लिए बने रहें।

इसे भी पढ़ें:- आवास योजना: मोदी जी की ये योजना घर बनाने का सपना करेगी साकार, जाने डिटेल

About The Indian Iris

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *