Breaking News
Home / Initiatives / States / Central India / बजट: बजट 2024 में ये हुआ सस्ता और ये हुआ मंहगा?, जानिए क्या क्या हुए ऐलान-

बजट: बजट 2024 में ये हुआ सस्ता और ये हुआ मंहगा?, जानिए क्या क्या हुए ऐलान-

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश कर दिया है। बजट में सरकार ने सबसे ज्यादा फोकस रोजगार, युवाओं, महिलाओं और किसानों पर किया है। मिडिल क्लास और सैलरीड क्लास को इनकम टैक्स में बड़ी राहत दी गई है। इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर कई बड़े ऐलान किए गए हैं। इसके अलावा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण के दौरान और भी कई बड़े बड़े ऐलान किए हैं। इस ऐलान के बाद घरेलू कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली है। लेकिन सबसे ज्यादा नजरें इस बात पर टिकी हैं, कि इस बार क्या सस्ता हुआ है और क्या मंहगा।

ये सामान हुआ सस्ता

बजट 2024 की घोषणा के बाद जो सामान सस्ते हुए हैं। उनकी सूची इस प्रकार है।
  • सोना-चांदी
  • इंपोर्टेड ज्वैलरी
  • प्लेटिनम पर कस्टम ड्यूटी घटी
  • कैंसर की दवाएं
  • मोबाइल और उसके अन्य उपकरण
  • मछली का भोजन
  • चमड़े से बनी वस्तुएं
  • रसायन पेट्रोकेमिकल
  • पीवीसी फ्लेक्स बैनर
  • सोलर पैनल

ये सामान हुआ महंगा

बजट 2024 की घोषणा के बाद जो सामान महंगे हुए हैं। उनकी सूची इस प्रकार है।

  • प्लास्टिक सामान पर आयात शुल्क बढ़ा
  • पेट्रोकेमिकल – अमोनियम नाइट्रेट पर कस्टम ड्यूटी बढ़ी
  • पीवीसी – इंपोर्ट घटाने के लिए 10 से 25% की बढ़ोतरी
  • हवाई सफर महंगा हुआ
  • सिगरेट महंगी हुई

महिलाओं के लिए 3 लाख करोड़ रुपए

बजट में महिलाओं और लड़कियों से जुड़ी योजनाओं के लिए 3 लाख करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। इस फंड का इस्तेमाल महिलाओं और लड़कियों के सशक्तीकरण में किया जाएगा। वित्त मंत्री ने सरकारी वर्किंग महिलाओं के लिए हॉस्टल बनाने की बात कही है। महिलाओं और लड़कियों का स्किल डेवलपमेंट किया जाएगा।

कृषि के लिए 1.52 लाख करोड़ रुपए

सरकार ने कृषि और उससे जुड़े सेक्टरों के लिए 1.52 लाख करोड़ रुपए का बजट रखा है। पिछले साल के मुकाबले इस साल किसानों के लिए बजट 21.6% यानी 25 हजार करोड़ रुपए बढ़ाया गया है। 5 राज्यों में नए किसान क्रेडिट कार्ड जारी किए जाएंगे।

ये भी किए गए एलान

  • सरकार ने बजट में आदिवासी समुदायों की सामाजिक और आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान शुरू करने का ऐलान किया है।
  • नाबालिगं के लिए NPS वात्सल्य योजना की घोषणा की गई है। इसके जरिए लॉन्ग टर्म सेविंग का ऑप्शन मिलेगा। इस योजना में माता-पिता और अभिभावक बच्चों की ओर से निवेश कर सकेंगे।
  • वित्त मंत्री ने नौकरियों और स्किल ट्रेनिंग से जुड़ी 5 योजनाओं का ऐलान किया है। इसके तहत कुल 1 करोड़ युवाओं का 5 साल में स्किल डेवलपमेंट किया जाएगा।
  • पीएम आवास योजना शहरी 2.0 के तहत 10 लाख करोड़ रुपए के निवेश से 1 करोड़ गरीब और मध्यम वर्ग परिवारों के लिए घर बनाए जाएंगे।

निष्कर्ष – आम बजट 2024

हमने आपको मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में पेश हुए पहले आम बजट 2024 के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी है। कैसी लगी आपको हमारी आज की पोस्ट, आप हमें Comment box में बताना ना भूलें। आपको हमारी पोस्ट पसंद आती है तो इस पोस्ट से मिलने वाली जानकारी अपने दोस्तों के साथ Facebook, Instagram, twitter, what’s app पर ज़रुर शेयर करें। ताकि उन्हें भी यह महत्वपूर्ण जानकारी मिल सके और वे भी इसका लाभ उठा सकें। हमारी वेबसाइट http://www.theindianiris.com/ पर आने के लिए आपका धन्यवाद, और नवीनतम अपडेट के लिए बने रहें।

इसे भी पढ़ें:- यूनियन बजट: जानिए बजट 2024 में किसानों के लिए क्या क्या है खास, ये होंगे एलान

About The Indian Iris

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *