दिल्ली की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। 2024-25 के बजट में दिल्ली सरकार ने मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना की घोषणा की थी। आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने महिला सम्मान योजना के लिए रजिस्ट्रेशन चालू कर दिया है। केजरीवाल के अनुसार योजना का पंजीकरण 23 दिसंबर 2024 से शुरू हो गया है। महिला सम्मान योजना के तहत 35 से 40 लाख महिलाओं को इसका लाभ दिया जाएगा।
महिला सम्मान योजना
मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के तहत रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 23 दिसंबर 2024 से शुरू हो चुकी है। योजना के तहत दिल्ली की महिलाओं को 1000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी, जो चुनाव के बाद बढ़ाकर 2100 रुपए कर दी जाएगी। यह योजना दिल्ली सरकार द्वारा महिलाओं के कल्याण के लिए शुरू की गई है।
आत्मनिर्भर बन सकेंगी महिलाएं
अरविंद केजरीवाल ने बीते दिनों महिला सम्मान योजना का एलान किया था। जिसका रजिस्ट्रेशन शुरू हो गये हैं। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं के बैंक खाते में हर महीने 2100 रुपए सरकार द्वारा भेजे जाएंगे। इससे महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत होंगी। बच्चियों को उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक मदद भी मिलेगी। गृहणियों को 2100 रुपए से घर का खर्चा चलाने में मदद मिलेगी। साथ ही वे योजना से प्राप्त राशि का उपयोग करके खुद का बिजनिस भी शुरू कर सकती हैं, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकेंगी।
महिला सम्मान योजना हेतु योग्यताएं
इस योजना के तहत आवेदन करने के लिए महिलाओं के पास निम्न योग्यताओं का होना आवश्यक है।
- आवेदक महिला दिल्ली की मूल निवासी होना चाहिए।
- महिलाओं की उम्र 18 साल से ज्यादा होनी चाहिए ।
- आवेदन करने वाली महिलाएं वर्तमान या पूर्व में स्थायी सरकारी कर्मचारी नहीं होनी चाहिए।
आवश्यक दस्तावेज
इस योजना के तहत आवेदन करने के लिए महिलाओं के पास निम्न जरूरी दस्तावेजों का होना आवश्यक है।
- आधार कार्ड
- वोटर आईडी कार्ड
- पैन कार्ड
- बैंक खाता विवरण
- पासपोर्ट साइज फोटो
महिला सम्मान योजना हेतु आवेदन प्रक्रिया
इस योजना में आवेदन करने के लिए महिलाओं को कहीं भी जाने की जरूरत नहीं होगी। आम आदमी पार्टी की टीम खुद महिलाओं के घर जाकर रजिस्ट्रेशन करेगी।रजिस्ट्रेशन के बाद महिलाओं को एक कार्ड दिया जाएगा, जिसे संभाल कर रखना होगा।आवेदन के बाद आपका वेरिफिकेशन किया जाएगा। वेरिफिकेशन सफल होने पर आपको नोटिफिकेशन के जरिए जानकारी दी जाएगी। इसके बाद आप योजना का लाभ उठा सकेंगी।
निष्कर्ष – महिला सम्मान योजना दिल्ली
हमने आपको दिल्ली सरकार की महिला सम्मान योजना के बारे में जानकारी दी है। उम्मीद करते हैं, सभी जानकारी रोचक लगी होगी। आप पूरी जानकारी प्राप्त कर योजना का लाभ उठा सकते हैं। कैसी लगी आपको हमारी आज की पोस्ट, आप हमें Comment box में बताना ना भूलें। यदि आपको हमारी पोस्ट पसंद आती है तो इस पोस्ट से मिलने वाली जानकारी अपने दोस्तों के साथ Facebook, Instagram, twitter, what’s app पर ज़रुर शेयर करें। ताकि उन्हें भी यह महत्वपूर्ण जानकारी मिल सके और वे भी इसका लाभ उठा सकें। हमारी वेबसाइट http://www. theindianiris.com/ पर आने के लिए आपका धन्यवाद, और नवीनतम अपडेट के लिए बने रहें।