Breaking News
Home / Initiatives / States / North / Delhi / दिल्ली चुनाव: दिल्ली चुनाव का नतीजा, भाजपा की जीत के संकेत, जाने पूरी जानकारी-

दिल्ली चुनाव: दिल्ली चुनाव का नतीजा, भाजपा की जीत के संकेत, जाने पूरी जानकारी-

दिल्ली में विधानसभा चुनाव 2025 के लिए मतदान संपन्न हो गए हैं। विधानसभा की 70 सीटों पर कराए गए एक चरण में कुल 60.54% मतदान दर्ज किया गया। विधानसभा चुनावों के खत्म होने के बाद अलग-अलग सर्वे एजेंसियों द्वारा कुछ ही देर में दिल्ली के लिए एग्जिट पोल के आंकड़े जारी कर दिए हैं। दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटें हैं। इनके लिए 699 उम्मीदवार मैदान में हैं। यहां 5 फरवरी 2025 को सभी सीटों पर एक ही चरण में मतदान कराया गया। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस के संदीप दीक्षित और भाजपा के प्रवेश वर्मा भी इसी सीट से उम्मीदवार हैं। दूसरी तरफ मौजूदा मुख्यमंत्री आतिशी मर्लेना पिछली बार की तरह ही इस बार भी कालकाजी सीट से चुनाव लड़ रही हैं। इसी सीट पर भाजपा से उन्हें रमेश बिधूड़ी टक्कर दे रहे हैं।

इस दिन आएगा नतीजा 

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना 8 फरवरी 2025 को सुबह 8 बजे से शुरू होगी, जिसके बाद आधिकारिक नतीजे धीरे-धीरे आने लगेंगे। मतगणना के बाद दोपहर तक अंतिम नतीजे घोषित होने की संभावना है।

बनाए गए 19 मतगणना केंद्र

70 विधानसभाओं में डाले गए मतों की गणना के लिए 11 जिलों में 19 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। नॉर्थ दिल्ली के 8 विधानसभाओं के लिए 2, नॉर्थ-ईस्ट के 5 विधानसभाओं के लिए भी 2, नई दिल्ली के 6 विधानसभाओं के मतों की गणना के लिए 3 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। शाहदरा और साउथ जिले के 5-5 विधानसभाओं के लिए एक-एक मतगणना केंद्र बनाया गया है। 19 स्ट्रांग रूम में EVM और वीवीपैट सुरक्षित रखी गई हैं।

60.54% वोटर्स ने मतदान किया

दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए 60.54% लोगों ने मतदान किया है। वोटिंग खत्म होने के बाद 11 एग्जिट पोल आए। 9 में भाजपा को बहुमत तो 2 में आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार बनने का अनुमान है। पोल ऑफ पोल्स में भाजपा को 39, AAP को 30 और कांग्रेस को एक सीट मिलती दिख रही है। JVC और पोल डायरी के एग्जिट पोल में अन्य को भी 1-1 सीट मिलने के आसार हैं।

भाजपा की जीत के संकेत 

दिल्ली चुनाव पर 3 एजेंसीज टुडेज चाणक्य, एक्सिस माई इंडिया और सीएनएक्स ने एग्जिट पोल जारी किए हैं। तीनों में भाजपा को बहुमत मिलने के आसार जताए हैं। अब तक दिल्ली चुनाव पर 14 एग्जिट पोल आ चुके हैं। इनमें 12 ने भाजपा को बहुमत दिखाया है। वहीं 2 में आप की सरकार आ सकती है। सभी का एवरेज यानी पोल ऑफ पॉल्स में भाजपा को 41, AAP को 28 और कांग्रेस को 1 सीट मिलने के अनुमान है। एक्सिस माई इंडिया पोल के मुताबिक, भाजपा दिल्ली की 70 सीटों में से 45 से 55 सीटें जीत सकती है, जबकि सीएनएक्स का अनुमान इससे भी ज्यादा है, जो भाजपा को 49 से 61 सीटें दे रहा है।

इन इलाकों में दिखा भाजपा का बेहतर प्रदर्शन

एक्सिस माय इंडिया के अनुसार कॉलोनी और फ्लैट में रहने वाले 68% मतदाताओं में से 48% भाजपा के पक्ष में हैं, जबकि आप के पक्ष में 42 प्रतिशत मतदान हुआ है। प्रमुख एक्जिट पोल के अनुसार भाजपा को उत्तर-पूर्वी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, चांदनी चौक, बराड़ी, बादली, संगम विहार, पालम, करावलनगर और पटपड़गंज समेत उन सभी इलाकों में भाजपा की बढ़त दिखा रहे हैं, जहां कभी कांग्रेस और उसके बाद आप का वर्चस्व हुआ करता था। एक्जिट पोल के आंकड़े बता रहे हैं कि भाजपा को इन इलाकों में भी 50% के करीब मत प्राप्त हुए हैं। इतना ही नहीं इस बार भाजपा ने मुस्लिम मतदाता बाहुल विधानसभा क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन किया है। इतना ही मुस्लिम मतदाता भी बंटा है। जो कि यह प्रदर्शित करता है कि भाजपा ने जहां इन क्षेत्रों में अपनी पहुंच और प्रभाव बढ़ाया है।

निष्कर्ष – दिल्ली चुनाव 2025

हमने आपको दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 मे के बारे में जानकारी दी है। उम्मीद है कि आपको हमारी आज की पोस्ट रोचक लगी होगी। कैसी लगी आपको हमारी आज की पोस्ट, आप हमें Comment box में बताना ना भूलें। यदि आपको हमारी पोस्ट पसंद आती है तो इस पोस्ट से मिलने वाली जानकारी अपने दोस्तों के साथ Facebook, Instagram, twitter, what’s app पर ज़रुर शेयर करें। ताकि उन्हें भी यह महत्वपूर्ण जानकारी मिल सके और वे भी इसका लाभ उठा सकें। हमारी वेबसाइट http://www.theindianiris.com/ पर आने के लिए आपका धन्यवाद, और नवीनतम अपडेट के लिए बने रहें।

इसे भी पढ़ें:- लोन योजना: सरकार की नई योजना से महिलाओं को मिलेंगे 2 करोड़, ऐसे उठाएं लाभ

About The Indian Iris

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *