Breaking News
Home / Initiatives / States / Central India / इसरो वैज्ञानिक भर्ती: इस तिथि तक करें आवेदन, जानिए रिक्तियों की संख्या व योग्यताएं-

इसरो वैज्ञानिक भर्ती: इस तिथि तक करें आवेदन, जानिए रिक्तियों की संख्या व योग्यताएं-

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो ने इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस क्षेत्रों में वैज्ञानिक और इंजीनियर पदों के लिए भर्ती निकाली है। इसरो वैज्ञानिक भर्ती के लिए पात्र उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। पात्र उम्मीदवार आधिकारिक इसरो की वेबसाइट isro.gov.in पर जा कर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 मई, 2025 निर्धारित की गई।

रिक्तियों की संख्या 

वैज्ञानिक भर्ती अभियान के तहत कुल 63 रिक्तियों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिनमें से 22 वैज्ञानिक व इंजीनियर ‘एससी’ (इलेक्ट्रॉनिक्स) के लिए और 33 वैज्ञानिक/इंजीनियर ‘एससी’ (मैकेनिकल) के लिए तथा 08 वैज्ञानिक/इंजीनियर ‘एससी’ (कंप्यूटर साइंस) के लिए हैं।

भर्ती हेतु योग्यताएं

इसरो वैज्ञानिक भर्ती के तहत वैज्ञानिक व इंजीनियर पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास मान्य गेट स्कोरकार्ड होना अनिवार्य है। साथ ही उम्मीदवार ने संबंधित विषय (इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन, मैकेनिकल इंजीनियरिंग या कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग) में बीई/बी.टेक डिग्री न्यूनतम 65% अंकों के साथ प्राप्त की हो।

आयु सीमा 

उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों (SC/ST/OBC/PwD) को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी। आयु की गणना 19 मई 2025 को आधार मानकर की जाएगी।

आवेदन शुल्क

इसरो वैज्ञानिक भर्ती प्रक्रिया के तहत सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 250 रुपए का आवेदन शुल्क देना होगा। हालांकि, सभी महिला उम्मीदवारों, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), भूतपूर्व सैनिक (Ex-Servicemen) और बेंचमार्क विकलांग (PwBD) उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से पूरी तरह छूट प्रदान की गई है।

इसरो वैज्ञानिक भर्ती हेतु आवेदन प्रक्रिया 

जो भी इच्छुक पात्र उम्मीदवार वैज्ञानिक व इंजीनियर पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वो निम्न प्रक्रिया को अपनाकर आसानी से आवेदन कर सकते हैं।
  • सबसे पहले आप इसरो की आधिकारिक वेबसाइट isro.gov.in पर जाएं।
  • अब होमपेज पर वैज्ञानिक/इंजीनियर पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद पंजीकरण करें और आवेदन प्रक्रिया आगे बढ़ाएं।
  • फॉर्म भरकर आवेदन शुल्क का भुगतान करें और अंत में फॉर्म जमा कर दें।
  • अंत में भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट ले लें।

निष्कर्ष –  इसरो वैज्ञानिक भर्ती 

हमने आपको इसरो वैज्ञानिक भर्ती के बारे में जानकारी दी है। आप पूरी जानकारी प्राप्त कर आसानी से आवेदन कर सकते हैं। कैसी लगी आपको हमारी आज की पोस्ट हमें Comment box में बताना ना भूलें। हमारी वेबसाइट http://www.theindianiris.com/ पर आने के लिए आपका धन्यवाद, और नवीनतम अपडेट के लिए बने रहें।

इसे भी पढ़ें:- बीपीएनएल भर्ती: बीपीएनएल ने इन पदों पर निकाली भर्तीयां, जाने आवेदन एवं सैलरी

About The Indian Iris

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *