Breaking News
Home / Welfare Schemes / For All / हरियाणा चुनाव: इस वजह से हरियाणा में भाजपा की जीत पक्की, जानिए क्या है कारण-

हरियाणा चुनाव: इस वजह से हरियाणा में भाजपा की जीत पक्की, जानिए क्या है कारण-

पिछले 10 वर्षों में भाजपा ने हरियाणा के लोगों के जीवन को समृद्ध बनाने के लिए लगातार काम किया है। राज्य के सभी वर्ग के लोगों के कल्याण को प्राथमिकता दी है। चाहे वो किसान हों, युवा हों, महिलाएं हों, गांव और शहरों का विकास हो, भाजपा सरकार ने कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी। भाजपा हरियाणा को कांग्रेस के घोटालों और दंगों वाले दौर से बाहर निकालकर लाई है।

हरियाणा चुनाव में भाजपा की जीत पक्की

हरियाणा विधानसभा चुनाव में तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की जीत पक्की है। हरियाणा के देशभक्त लोग कांग्रेस की विभाजनकारी और नकारात्मक राजनीति को कभी-भी स्वीकार नहीं करेंगे। पिछले 10 साल में भाजपा ने हरियाणा के लोगों के जीवन को समृद्ध बनाने के लिए लगातार काम किया है। हरियाणा के लोग भाजपा को फिर अपना पूरा समर्थन देने वाले हैं।

जनता को भाजपा पर है भरोसा

हरियाणा की जनता यह जानती हैं कि कांग्रेस कभी स्थिर सरकार नहीं दे सकती। कांग्रेस के नेताओं ने आरक्षण खत्म करने का बयान देकर अपने इरादे जता दिए हैं। फिर भी हरियाणा के गली-गली से एक ही आवाज आ रही है- भरोसा दिल से, भाजपा फिर से। हरियाणा के लोग एक ऐसी सरकार चुनेंगे जो राज्य को मजबूती देने की दिशा में प्रयास करे। कांग्रेस कभी भी राज्य को मजबूत नहीं बना सकती‌। इसलिए हरियाणा की जनता फिर से भाजपा को अपना आशीर्वाद जरूर देगी।

भाजपा ने महिलाओं के लिए उठाए कदम

भाजपा सरकार द्वारा महिला सशक्तीकरण के लिए उठाए गए कदम सराहनीय हैं। भाजपा सरकार माताओं, बहनों और बेटियों को न सिर्फ देवी का दर्जा देती है, बल्कि उन्हें भाग्य लक्ष्मी भी मानती है। हरियाणा में महिलाओं को हर महीने 2100 रुपए देने और गरीब परिवारों को 500 रुपए में रसोई गैस सिलेंडर की गारंटी पर भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने हैं। कांग्रेस ने जो हिमाचल प्रदेश की महिलाओं के साथ किया, वैसा धोखा कभी भाजपा नहीं देती। यह मोदी की गारंटी है। राज्य में 46 लाख परिवारों की लाभार्थी बहनों को गैस सिलेंडर हम 500 रुपए में दे रहे हैं, जिसकी घोषणा तीज के पावन मौके पर भाजपा ने की थी।

8 अक्टूबर को होगी मतगणना 

पीएम मोदी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करते हुए 14 सितंबर 2024 को कुरुक्षेत्र में पहली रैली कर बीजेपी के प्रचार कैंपेन का शुभारंभ किया था। पीएम की हरियाणा में अंतिम रैली पलवल की थी। हरियाणा में 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए 5 अक्टूबर 2024 के एक चरण में मतदान होगा और 8 अक्टूबर 2024 को मतगणना होगी। साल 2019 में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 40 सीटें हासिल कर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में सामने आई थी, जबकि कांग्रेस 30 सीटें जीती थीं।

राज्य में बनाए गए 20,632 मतदान केंद्र

हरियाणा विधानसभा चुनाव के मतदान के लिए पूरे प्रदेश में कुल 20,632 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। फरीदाबाद सीट पर सबसे ज्यादा 1650 केंद्र बनाए गए है और सबसे कम डबवाली विधानसभा सीट पर 400 केंद्र बनाए गए है। मतदान के लिए रिजर्व EVM सहित कुल 27866 ईवीएम (बैलेट यूनिट) का उपयोग किया जाएगा। इसके अलावा 26,774 VVPAT मशीनों का उपयोग होगा। वहीं 24, 719 कंट्रोल यूनिट भी बनाए गए हैं।

कांग्रेस पर कड़ा प्रहार

हरियाणा का पिछड़ा और दलित समुदाय जातिगत हिंसा रोकने में विफल रहने पर पहले से ही कांग्रेस से नाराज चल रहा है। इसलिए लोगों ने कांग्रेस को फिर कड़ी सजा देने का मन बना लिया है। हरियाणा के लोग देख रहे हैं कि कैसे कांग्रेस के नेता आपस में लड़ रहे हैं। ये हाल तब है, जब ये विपक्ष में हैं। हरियाणा के लोगों को इस बात से भी चोट पहुंच रही है कि दिल्ली और हरियाणा में बैठे दो खास परिवारों के इशारे पर पूरा हरियाणा अपमानित हो रहा है। पिछले 10 वर्षों में भाजपा ने हरियाणा के लोगों के जीवन को समृद्ध बनाने के लिए लगातार काम किया है। और सभी वर्ग के लोगों के कल्याण को प्राथमिकता दी है।

निष्कर्ष – हरियाणा चुनाव

हमने आपको हरियाणा चुनाव में भाजपा की जीत के बारे में जानकारी दी है। उम्मीद करते हैं, सभी जानकारी रोचक लगी होगी। कैसी लगी आपको हमारी आज की पोस्ट, आप हमें Comment box में बताना ना भूलें। यदि आपको हमारी पोस्ट पसंद आती है तो इस पोस्ट से मिलने वाली जानकारी अपने दोस्तों के साथ Facebook, Instagram, twitter, what’s app पर ज़रुर शेयर करें। ताकि उन्हें भी यह महत्वपूर्ण जानकारी मिल सके और वे भी इसका लाभ उठा सकें। हमारी वेबसाइट http://www.theindianiris.com/ पर आने के लिए आपका धन्यवाद, और नवीनतम अपडेट के लिए बने रहें।

About The Indian Iris

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *