Breaking News
Home / Initiatives / States / East / Jharkhand / गोगो दीदी: झारखंड की इस योजना से मिल रहे 2100 रुपए, घर बैठे ऐसे करें आवेदन-

गोगो दीदी: झारखंड की इस योजना से मिल रहे 2100 रुपए, घर बैठे ऐसे करें आवेदन-

झारखंड सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक लाभ देने के उद्देश्य से एक नई योजना की शुरुआत की गई है। जिसका नाम गोगो दीदी योजना है । इस योजना के माध्यम से सरकार द्वारा राज्य की सभी महिलाओं को हर महीने 2100 दिए जाएंगे। बीजेपी सरकार ने यह योजना मैय्या सम्मान योजना के जवाब में पेश की है। जिसका मकसद है, महिलाओं को सीधा आर्थिक लाभ पहुंचाना। इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है, ताकि वे अपने परिवार का ध्यान रख सकें और आर्थिक रूप से समर्थ हो सकें।

गोगो दीदी योजना 

झारखंड सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से गोगो दीदी योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के तहत झारखंड की गरीब महिलाओं को मासिक आधार पर 2100 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। हर महीने की 11 तारीख को यह धनराशि महिलाओं के बैंक खातों में जमा की जाएगी। इस योजना का लाभ उन महिलाओं को दिया जाएगा, जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और अपनी आजीविका चलाने के लिए मुश्किलों का सामना करती हैं।

गोगो दीदी योजना हेतु आवेदन तिथि 

झारखंड सरकार ने गोगो दीदी योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया को पूरी तरह से शुरू कर दिया है। ऐसे में बीजेपी सरकार ने अपने कार्यकर्ताओं से झारखंड की सभी महिलाओं के घर जा जाकर आवेदन मंगवाए हैं। झारखंड की गोगो दीदी योजना के लिए आवेदन फार्म 6 अक्टूबर 2024 से जारी कर दिया गया है। महिलाएं झारखंड गोगो दीदी योजना के आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन फार्म प्राप्त कर कर पाएंगी।

योजना का मुख्य उद्देश्य  

बीजेपी सरकार द्वारा झारखंड में शुरू की गई गोगो दीदी योजना का मुख्य उद्देश्य है कि, योजना के माध्यम से सरकार द्वारा झारखंड राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है। ताकि उन्हें अपनी रोज की जरूरतों के लिए किसी अन्य पर निर्भर न रहना पड़े। इसके साथ ही महिलाएं सशक्त और आत्मनिर्भर बन सकें।

गोगो दीदी योजना हेतु योग्यताएं 

झारखंड की जो भी महिलाएं इस योजना का लाभ उठाने हेतु आवेदन करना चाहती हैं, तो उनके पास निम्न योग्यताओं का होना आवश्यक है।
  • यह योजना केवल महिलाओं के लिए है।
  • आवेदक महिलाएं झारखंड की मूल निवासी होना चाहिए।
  • महिलाओं की उम्र 18 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • आवेदक महिला के परिवार की वार्षिक आय 3 लाख रुपए या उससे कम होना चाहिए।
  • जिन महिलाओं के परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में है या आयकर दाता है। तो उन्हें योजना का लाभ नहीं मिल सकेगा।

आवश्यक दस्तावेज 

झारखंड की जो भी महिलाएं इस योजना का लाभ उठाने हेतु आवेदन करना चाहती हैं, तो उनके पास निम्न दस्तावेजों का होना आवश्यक है।
  • बैंक खाता विवरण
  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो

गोगो दीदी योजना हेतु आवेदन प्रक्रिया 

झारखंड की महिलाएं गोगो दीदी योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। जिसके लिए फॉर्म भी जारी कर दिया गया है। इसके अलावा आप योजना का लाभ उठाने के लिए  ऑफ़लाइन आवेदन भी कर सकते हैं।

निष्कर्ष – गोगो दीदी योजना 

हमने आपको झारखंड सरकार की गोगो दीदी योजना के बारे में जानकारी दी है। उम्मीद करते हैं, सभी जानकारी रोचक लगी होगी। आप पूरी जानकारी प्राप्त कर योजना का लाभ उठा सकते हैं। कैसी लगी आपको हमारी आज की पोस्ट, आप हमें Comment box में बताना ना भूलें। यदि आपको हमारी पोस्ट पसंद आती है तो इस पोस्ट से मिलने वाली जानकारी अपने दोस्तों के साथ Facebook, Instagram, twitter, what’s app पर ज़रुर शेयर करें। ताकि उन्हें भी यह महत्वपूर्ण जानकारी मिल सके और वे भी इसका लाभ उठा सकें। हमारी वेबसाइट http://www.theindianiris.com/ पर आने के लिए आपका धन्यवाद, और नवीनतम अपडेट के लिए बने रहें।

About The Indian Iris

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *