कृषि ऋण माफी योजना: झारखंड में इन किसानों का इतना कर्ज होगा माफ़, जाने डिटेल-
The Indian Iris
September 27, 2024
57 Views
किसान देश की रीढ़ हैं और जब तक किसान आत्मनिर्भर नहीं बनेंगे, तब तक राज्य तरक्की नहीं कर सकता। झारखंड सरकार किसानों की समृद्धि और आत्मनिर्भरता की दिशा में निरंतर काम कर रही है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड कृषि ऋण माफी योजना के तहत 1,76,977 किसानों के 400.66 करोड़ रुपए के ऋण माफ किए। बिरसा किसान इंटीग्रेटेड पोर्टल का अनावरण और डेयरी उद्योग को बढ़ावा देने के लिए एमओयू भी साइन किया गया। जिससे लगभग 68 हजार दुग्ध उत्पादक अनुबंधित होंगे और उन्हें 5 रुपए प्रति लीटर प्रोत्साहन राशि भी मिलेगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में यह निर्णय लिया गया है, जो राज्य के किसानों के लिए एक बड़ी राहत के रूप में देखा जा रहा है। इस फैसले का उद्देश्य राज्य के किसानों को आर्थिक संकट से उबारना और उनकी जीवन स्थिति में सुधार लाना है।
कृषि ऋण माफी योजना
अब तक 4,78,922 लाभार्थी किसानों का 1922.04 करोड़ का ऋण माफ करने वाली झारखंड कृषि ऋण माफी योजना 29 दिसंबर 2020 को शुरू की गई एक प्रमुख योजना है, जो प्रति मानक कृषि ऋण धारक को 50 हजार रुपए तक की ऋण माफी सुनिश्चित करती है। ऋण माफी की सीमा बढ़ाकर अब 2 लाख रुपए तक कर दी गई है। वित्त वर्ष 2024-25 में 2 लाख रुपए तक बकाया राशि वाले लाभार्थी भी ऋण माफी योजना के पात्र हैं। इस योजना का लक्ष्य 9 लाख से अधिक मानक ऋण धारकों को लाभ पहुंचाना है।
योजना का मुख्य उद्देश्य
झारखंड सरकार ने किसानों को कर्ज के बोझ से राहत देने के उद्देश्य से इस योजना की शुरुआत की है। योजना का मुख्य उद्देश्य कृषि ऋण धारकों की ऋण पात्रता में सुधार करना और नए फसल ऋण की प्राप्ति सुनिश्चित करना है। इस योजना का उद्देश्य कृषक समुदाय के प्रवास को रोकना और कृषि अर्थव्यवस्था को मजबूत करना भी है। राज्य में 80% लोग गांव देहात में निवास करते हैं, जो खेती-बाड़ी से जुड़े हुए हैं। इसी पर इनका जीवन-यापन होता है। झारखंड के कई किसान लंबे समय से सूखा, बाढ़ और अन्य प्राकृतिक आपदाओं के कारण कर्ज में डूबे हुए हैं। किसानों की आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से यह कर्ज माफी योजना शुरू की गई है। इससे उन किसानों को राहत मिलेगी जिनके पास कर्ज चुकाने के लिए पर्याप्त संसाधन नहीं थे।
कर्ज माफी योजना की विशेषताएं
झारखंड सरकार की इस योजना की मुख्य विशेषताएं इस प्रकार हैं।
- इस योजना के तहत झारखंड के लगभग 1.7 लाख किसानों को लाभ मिलेगा।
- कुल मिलाकर 400 करोड़ रुपए का कर्ज माफ किया जाएगा।
- मुख्य रूप से छोटे और सीमांत किसानों को इस योजना का लाभ मिलेगा, जो बैंक और अन्य संस्थानों से लिए गए कर्ज का भुगतान नहीं कर पाए थे।
- कर्ज माफी की प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाया जाएगा ताकि किसान आसानी से इसका लाभ उठा सकें।
- कर्ज माफी योजना न केवल किसानों को तत्काल राहत प्रदान करेगी, बल्कि उनकी दीर्घकालिक समृद्धि के लिए भी महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है।
किसानों का 2 लाख तक का ऋण माफ
कृषि ऋण माफी योजना केवल योजना ही नहीं बल्कि किसानों के सम्मान में एक महाजुटान है। किसानों को कृषि में आ रही आर्थिक तंगी से निजात दिलाने और उन्हें नई शुरुआत करने का मौका देने के लिए झारखंड सरकार ने 2 लाख रुपए तक का कृषि ऋण माफ़ करने का फैसला लिया है।
झारखंड की मिट्टी हर तरह की खेती के लिए उपयुक्त
झारखंड की मिट्टी हर तरह की खेती के लिए उपयुक्त है। यहां हर तरह की फसल उगाई जा सकती है, लेकिन इसके लिए बेहतर नीतियाँ बनाने की जरूरत है। किसानों को अलग-अलग तरह की फसलों की पैदावार के बारे में ट्रेनिंग दी जानी चाहिए। अगर हम इस दिशा में काम करेंगे तो निश्चित रूप से अच्छे नतीजे देखने को मिलेंगे।
किसानों को वैकल्पिक खेती भी अपनाना होगा
आज के समय में मौसम में अनिश्चितता बनी रहती है, ऐसे में किसानों को परंपरागत खेती के साथ-साथ वैकल्पिक खेती को भी अपनाना होगा। सरकार ने किसानों का 2 लाख रुपए तक का कर्ज माफ कर दिया है, बकाया बिजली बिल माफ कर दिए हैं और 200 यूनिट बिजली मुफ्त दी जा रही है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार में आदिवासी-मूलवासी, दलित, महिला, नौजवान, बुजुर्ग, पिछड़े और अल्पसंख्यक समेत हर वर्ग को आगे बढ़ने का मौका मिल रहा है।
निष्कर्ष – कृषि ऋण माफी योजना झारखंड
हमने आपको झारखंड सरकार की कृषि ऋण माफी योजना के बारे में जानकारी दी है। उम्मीद करते हैं, सभी जानकारी रोचक लगी होगी। आप पूरी जानकारी प्राप्त कर योजना का लाभ उठा सकते हैं। कैसी लगी आपको हमारी आज की पोस्ट, आप हमें Comment box में बताना ना भूलें। यदि आपको हमारी पोस्ट पसंद आती है तो इस पोस्ट से मिलने वाली जानकारी अपने दोस्तों के साथ Facebook, Instagram, twitter, what’s app पर ज़रुर शेयर करें। ताकि उन्हें भी यह महत्वपूर्ण जानकारी मिल सके और वे भी इसका लाभ उठा सकें। हमारी वेबसाइट
http://www.theindianiris.com/ पर आने के लिए आपका धन्यवाद, और नवीनतम अपडेट के लिए बने रहें।
agriculture Farmers Financial Assistance Jharkhand government karz maafi scheme 2024-09-27