दिवाली का त्योहार हर जगह धूमधाम से मनाया जाता है। इस विशेष अवसर पर इस बार महाराष्ट्र सरकार ने एक अनूठी पहल की है, जिसमें राज्य की महिलाओं को दिवाली के मौके पर विशेष बोनस देने की योजना बनाई गई है। केंद्र और राज्य सरकारें महिलाओं के उत्थान और उनके आर्थिक सशक्तिकरण के लिए कई तरह की योजनाएं चला रही हैं। जिनमें लड़की बहिन योजना बहुत लोकप्रिय है। महाराष्ट्र में चलने वाली इस योजना को लेकर एक खास ऐलान किया गया है। वो ये कि महाराष्ट्र सरकार ने लड़की बहिन योजना के तहत महिलाओं को आने वाली दिवाली पर दिवाली बोनस देने की घोषणा की है। योजना के तहत लड़की बहिन योजना दिवाली बोनस 2024 के तौर पर लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में 3000 रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे।
3000 रुपए का दिवाली बोनस
इस बार महाराष्ट्र सरकार ने इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को दिए जाने वाले बोनस की धनराशि में वृद्धि की है। पहले की तुलना में इस बार महिलाओं को 1500 रुपए की बजाए 3000 रुपए मिलेंगे। यह धनराशि राज्य सरकार की ओर से एक विशेष दिवाली बोनस के रूप में दी जाएगी।
आवेदन करने की अंतिम तिथि
महाराष्ट्र सरकार ने लड़की बहिन योजना के तहत मिलने वाले दिवाली बोनस का लाभ उठाने के लिए आवेदन की समय सीमा 15 अक्टूबर 2024 तक बढ़ा दी है। जिन महिलाओं ने अभी तक इस योजना के लिए आवेदन नहीं किया है, वे अभी भी आवेदन करके योजना का लाभ उठा सकती हैं।
योजना का मुख्य उद्देश्य
इस योजना की शुरुआत महिलाओं की आर्थिक स्थिति को सशक्त बनाने के लिए की गई है। लड़की बहिन योजना का उद्देश्य समाज में महिलाओं की स्थिति को मजबूत करना है। यह योजना मुख्य तौर पर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए बनाई गई है। महाराष्ट्र सरकार की इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके जीवन स्तर को ऊंचा उठाना है।
इतनी महिलाओं को मिल रहा लाभ
मध्य प्रदेश की लाडली बहना योजना की तर्ज पर महाराष्ट्र में लड़की बहिन योजना की शुरुआत की गई है। दिवाली से पहले इस योजना के तहत महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार ने दिवाली बोनस देने की सौगात देते हुए अक्टूबर और नवंबर की किस्त एक साथ देने का ऐलान किया है। महाराष्ट्र में करीब 94000 महिलाओं को इस योजना का लाभ मिल रहा है। दिवाली बोनस देने के पीछे सरकार का मकसद है कि महिलाएं दिवाली से पहले खरीदारी कर सकें।
लड़की बहिन योजना के नियम व शर्तें
महाराष्ट्र की इस योजना के तहत दिवाली बोनस उन सभी महिलाओं को मिलेगा, जो लड़की बहिन योजना के तहत रजिस्टर्ड हैं। इस योजना के मुख्य नियम व शर्तें इस प्रकार हैं।
- लड़की बहिन योजना का लाभ उठाने के लिए महिलाओं को महाराष्ट्र का मूल निवासी होना चाहिए।
- महिलाओं की उम्र 21 साल से 65 साल के बीच होनी चाहिए।
- विवाहित, अविवाहित और तलाकशुदा महिलाएं भी इस योजना का लाभ उठा सकती हैं।
- लाभार्थी महिला की पारिवारिक आय 2.5 लाख रुपए से ज्यादा नहीं होना चाहिए।
आवश्यक दस्तावेज
लड़की बहिन योजना के तहत आवेदन करने के लिए लाभार्थी महिला के पास निम्न दस्तावेजों का होना अनिवार्य है।
- आधार कार्ड
- बैंक खाता विवरण
- जाति प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- जन्म प्रमाणपत्र
- राशन कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- आय प्रमाण पत्र
ऐसे करें आवेदन
राज्य की इच्छुक महिलाएं योजना का लाभ उठाने हेतु निम्न प्रक्रिया को अपनाकर आसानी से आवेदन कर सकती हैं।
- सबसे पहले आप लड़की बहिन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- वेबसाइट के होमपेज पर मौजूद Applicant Login ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा। यहां Create an Account पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल कर आ जाएगा।
- रजिस्ट्रेशन फॉर्म में पूछी गई सभी आवश्यक जानकारियां भरें। अपना नाम और पासवर्ड जरूर याद रखें।
- इसके बाद सभी आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करें।
- अंत में Sign Up पर क्लिक करें।
- इस तरह योजना के तहत आपकी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी हो जाती है।
निष्कर्ष – लड़की बहिन योजना महाराष्ट्र
हमने आपको महाराष्ट्र सरकार की लड़की बहिन योजना के बारे में जानकारी दी है। उम्मीद करते हैं, सभी जानकारी रोचक लगी होगी। आप पूरी जानकारी प्राप्त कर योजना का लाभ उठा सकते हैं। कैसी लगी आपको हमारी आज की पोस्ट, आप हमें Comment box में बताना ना भूलें। यदि आपको हमारी पोस्ट पसंद आती है तो इस पोस्ट से मिलने वाली जानकारी अपने दोस्तों के साथ Facebook, Instagram, twitter, what’s app पर ज़रुर शेयर करें। ताकि उन्हें भी यह महत्वपूर्ण जानकारी मिल सके और वे भी इसका लाभ उठा सकें। हमारी वेबसाइट http://www. theindianiris.com/ पर आने के लिए आपका धन्यवाद, और नवीनतम अपडेट के लिए बने रहें।