Breaking News
Home / Govt. Initative / MP Patwari recruitment 2023: MP में पटवारी सहित 9000 पदों पर भर्ती के लिए पदसंख्या में हुई बढ़ोतरी, आज ही करें आवेदन-

MP Patwari recruitment 2023: MP में पटवारी सहित 9000 पदों पर भर्ती के लिए पदसंख्या में हुई बढ़ोतरी, आज ही करें आवेदन-

MP Patwari recruitment 2023:

मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन आयोग द्वारा group – 2, sub group – 4 और भू अभिलेख, राजस्व विभाग के अंतर्गत पटवारी सहित अन्य कई पदों पर सरकारी भर्ती के लिए ओफिसियल सूचना जारी की गई है। MP Patwari recruitment 2023 के द्वारा पटवारी सहित कई अन्य पदों की संख्या बढ़ाकर 9073 कर दी गई है। मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन आयोग की पटवारी एवं group -2, sub group -4 के 9073 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 5 जनवरी 2023 से शुरू कर दी गई है जिसके लिए आवेदन peb.mponline.gov.in पर जाकर कर सकते हैं।

जानिए MP Patwari recruitment 2023 के बारे में:

 MP patwari recruitment 2023 के अंतर्गत सहायक संपरीक्षक, सहायक जनसम्पर्क अधिकारी, नगर निवेशक, राजस्व अधिकारी, सहायक अग्निशमन अधिकारी, एवं समक्षक पदों पर सीधी भर्ती एवं बैकलॉग भर्ती तथा भू-अभिलेख, राजस्व विभाग के अंतर्गत पटवारी के पद हेतु संयुक्त भर्ती परीक्षा 2022 के लिए सूचना जारी कर दी गई है। MP Patwari Bharti 2023 के लिए MPESB MP-Online वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन करना है। MP Patwari Vacancy 2022 – 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 जनवरी 2023 है। परिक्षा 15 मार्च 2023 से शुरू होगी। इसमें पटवारी के 6755 पद हैं। पटवारी के खाली पदों में 2113 अनारक्षित हैं। ध्यान रखने योग्य बात यह है कि अलग अलग पदों के लिए एक बार ही आवेदन करना होगा। आवेदकों को आवेदन पत्र में पदों को वरीयता देनी होगी।

MP Patwari recruitment 2023 के लिए योग्यताएं:

 M P patwari recruitment 2023 में पटवारी के पद के लिए आवेदक ग्रेजुएशन पास होना चाहिए साथ ही चयन होने के बाद 3 साल के अंदर CPCT परीक्षा पास करनी होगी। इसके अलावा हिंदी टाइपिंग व कंप्यूटर कोर्स की डिग्री और जानकारी होना अनिवार्य है। पटवारी के पद के अलावा अन्य पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता भिन्न-भिन्न है।

इसके लिए आयु सीमा:

इस पद के लिए 18 से 40 वर्ष की आयु होना चाहिए। SC, ST, OBC,  के लिए अधिकतम आयु सीमा 5 वर्ष और बढ़ा दी गई है। Covid के कारण दिसंबर 2023 तक सभी आवेदकों के लिए अधिकतम आयु सीमा में 3 वर्ष बढ़ा दिए गए हैं। आयु की गणना 1 जनवरी 2023 से की जाएगी।

MP Patwari recruitment 2023 के लिए आवेदन करने के लिए जरूरी दस्तावेज:

MP patwari recruitment 2023 के लिए आवेदन करने के लिए निम्न जरूरी दस्तावेजों का होना अति आवश्यक है।
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर
  • अंगूठे का निशान
  • दसवीं की मार्कशीट
  • जाती प्रमाण पत्र (यदि हो तो)
  • विकलांगता प्रमाण पत्र (यदि हो तो)
  • शैक्षणिक योग्यता की मार्कशीट

MP Patwari recruitment 2023 में पटवारी के पद के लिए सेलरी पैैैकेज :

इसके लिए सैलरी पैकेज 25,000 से लेकर 30,000/- रुपए हर माह रहेगा।
5200 – 20200 + 2100 ग्रेड पे

MP patwari recruitment 2023 के लिए आवेदन प्रक्रिया :

 M P patwari recruitment 2023 के लिए आवेदन प्रक्रिया इस प्रकार रहेगी। आवेदकों को MPPEB की वेबसाइट www.peb.mponline.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन फॉर्म 19 जनवरी 2023 तक जमा करना होगा। नीचे दिए गए तरीके से  ऑनलाइन फॉर्म भर जमा कर सकते है।

  • सबसे पहले आवेदक MP Patwari recruitment 2023 के लिए ऑफिसियल सूचना को  अच्छी तरह से पढ़ें।
  • अब ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर MPPEB प्रोफाइल बनाये, अगर प्रोफाइल पहले से बनी है, तो उसे अपडेट करे।
  • प्रोफाइल में अभी हाल का पासपोर्ट साइज का फोटो होना चाहिए, जिस पर आवेदक का नाम एवं फोटो निकलवाने की तिथि लिखी होनी चाहिए।
  • प्रोफाइल पूर्ण होने पर आईडी पासवर्ड से लॉगिन कर आवेदन फॉर्म भरे।
  • अंत में आवेदन फीस जमा कर आवेदन फार्म को सबमिट करे।

आवेदन शुल्क :

MP patwari recruitment 2023 के लिए आवेदन शुल्क अनारक्षित पदों के लिए- 520 रुपये हैं।, SC, ST, OBC, दिव्यांग- 250 रुपये है। यह आवेदन शुल्क केवल मध्यप्रदेश के आवेदकों के लिए है। कियोस्क के माध्यम से आवेदन करने पर  60 रुपये mponline का पोर्टल शुल्क लगेगा। सीधे भर्ती बैकलाग के लिए कोई शुल्क नहीं है।

MP Patwari recruitment 2023 के लिए चयन प्रक्रिया :

आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा और मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा। लिखित परीक्षा 200 अंकों की होगी। एक 100 अंकों के प्रश्न पत्र में सामान्य विज्ञान, समान्य हिंदी, सामान्य अंग्रेजी, सामान्य गणित के प्रश्न पूछे जाएंगे। और दूसरे 100 अंकों के प्रश्न पत्र में सामान्य ज्ञान व अभिरुचि, सामान्य कंप्यूटर ज्ञान, सामान्य, सामान्य तार्किक योग्यता व सामान्य प्रबंधन के प्रश्न पूछे जाएंगे।

परिक्षा सेंटर यह होंगे :

MP patwari recruitment 2023 के लिए मध्य प्रदेश के 13 जिलों को परिक्षा सेंटर बनाया जाएगा।इस  के लिए परीक्षा का आयोजन भोपाल, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन, नीमच, ग्वालियर, रतलाम, मंदसौर, सागर, सतना, खंडवा, सीधी और रीवा में किया जाएगा। यदि आवेदकों की संख्या बढ़ती है तो परिक्षा सेंटरों की संख्या भी बढ़ाई जा सकती है।

About The Indian Iris

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *