Breaking News
Home / Govt. Initative / मुख्यमंत्री राजश्री शुभ लक्ष्मी योजना : जानिए इसके लाभ व आवेदन प्रक्रिया :

मुख्यमंत्री राजश्री शुभ लक्ष्मी योजना : जानिए इसके लाभ व आवेदन प्रक्रिया :

मुख्यमंत्री राजश्री शुभ लक्ष्मी योजना की शुरुआत राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे ने की थी। इस योजना को 08 मार्च 2016 को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शुरू किया गया था। मुख्यमंत्री राजश्री शुभ लक्ष्मी योजना प्रमुख रूप से लड़कियों को  शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने के लिए और लड़कियों की भलाई के लिए शुरू किया था। जिसे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी ने जारी रखा है।  इस योजना के अंतर्गत लड़कियों को उनके स्वास्थ्य और शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। मुख्यमंत्री राजश्री शुभ लक्ष्मी योजना के द्वारा लड़कियों को उनके जन्म से लेकर 12 वीं कक्षा में शिक्षा तक की पढ़ाई करने के लिए समय समय पर छात्रवृत्ति प्रदान कर रही है। यह छात्रवृत्ति और वित्तीय सहायता राजस्थान महिला विभाग एवं बाल कल्याण  संस्थानों द्वारा लड़कियों को दी है।

क्या है मुख्यमंत्री राजश्री शुभ लक्ष्मी योजना :

   राजस्थान मुख्यमंत्री राजश्री शुभ लक्ष्मी योजना का मुख्य उद्देश्य लड़कियों के बारे में सकारात्मक सोच पैदा करना हैं। इसके अलावा उनकी शिक्षा स्तर में सुधार करना है। राजस्थान राज्य के लोग जिनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है वे लोग अपनी लड़कियों को आगे पढ़ाने में संक्षम नहीं होते।कुछ गरीब परिवार के लोग पैसे की कमी के कारण स्कूलों में अपने बच्चों को भर्ती नहीं करवा पाते। इसके लिए राजस्थान राज्य की सरकार ने उनकी आर्थिक रूप से मदद करने के लिए मुख्यमंत्री राजश्री शुभ लक्ष्मी योजना की शुरुआत की  है। अब मुख्यमंत्री राजश्री योजना का नाम बदलकर ‘शुभ लक्ष्मी योजना’ कर दिया है। मुख्यमंत्री राजश्री शुभ लक्ष्मी योजना के अंतर्गत सरकार शिक्षा तथा स्वास्थ्य के लिए राज्य में लड़कियों को आर्थिक सहायता हैं।

मुख्यमंत्री राजश्री शुभ लक्ष्मी योजना की विशेषताएं :

   मुख्यमंत्री राजश्री शुभलक्ष्मी योजना के मुख्य विशेषताएं इस प्रकार है :

  • मुख्यमंत्री राजश्री शुभ लक्ष्मी योजना के तहत जून या उसके बाद जन्म लेने वाली बच्चियों को उसकी पहली सालगिरह पर 2500- 2500 हजार रूपये और स्कूल में पहली कक्षा में दाखिला लेने पर 4000 हजार रुपए दिए जाते हैं।
  • मुख्यमंत्री राजश्री शुभ लक्ष्मी योजना का लाभ उठाने वाली लड़कियों को उच्च शिक्षा के लिए सरकारी स्कूलों में 6वीं कक्षा में प्रवेश करने पर सरकार की ओर से 5,000 हजार रूपये और कक्षा 10 में प्रवेश करने पर 11,000 हजार रूपये दिए जाते हैं
  • मुख्यमंत्री राजश्री शुभ लक्ष्मी योजना के अंतर्गत सरकारी स्कूलों से कक्षा 12वीं पास करने पर लड़कियों को 25,000 हजार रूपये दिए जाते हैं।
  • राजस्थान सरकार ने इस योजना को शुरू करके प्रदेश की लड़कियों को जन्म से लेकर कक्षा 12वीं तक की शिक्षा प्राप्त करने के दौरान की कई चरणों में 50,000 हजार रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है।
  • मुख्यमंत्री राजश्री शुभ लक्ष्मी योजना को प्रदेश में सही तरीके से संचालित करने के लिए इस योजना को भामाशाह कार्ड से भी जोड़ा जाएगा।
  • मुख्यमंत्री राजश्री शुभलक्ष्मी योजना के तहत मिलने वाली पहली दोनो किस्तों का भुगतान चिकित्सा एवं स्वास्थ्य परिवार कल्याण विभाग द्वारा और जननी सुरक्षा योजना द्वारा किया जाएगा।
  • योजना के तहत बची चार किस्तों का भुगतान निदेशालय महिला अधिकारिता विभाग की तरफ से किया जाएगा।

 मुख्यमंत्री राजश्री शुभ लक्ष्मी योजना के निम्न लाभ :

मुख्यमंत्री राजश्री शुभ लक्ष्मी योजना से जो लड़कियों को लाभ प्राप्त होंगे, वो इस प्रकार हैं।

  1. मुख्यमंत्री राजश्री शुभ लक्ष्मी योजना के अंतर्गत 1 जून 2022 या उसके बाद जन्म लेने वाली बच्चियों की माँ को स्वास्थ्य केंद्र द्वारा पहली क़िस्त से 2500 रूपये दिए जाएंगे ।
  2. राजस्थान सरकार इस योजना के अंतर्गत राज्य के किसी भी सरकारी स्कूल में पहली कक्षा में दाखिला लेने के समय लड़की को 4000 हज़ार रूपये मिलते हैं।
  3. इस योजना के तहत लड़की के एक साल पूरा होने  के बाद सरकार 2500 रूपये की दूसरी क़िस्त चेक के द्वारा माँ को देगी।
  4. सरकार राज्य में किसी भी पब्लिक स्कूल में कक्षा पहली में प्रवेश के समय बच्चियों को 4000 हजार रूपये दिए जाएंगे।
  5. मुख्यमंत्री राजश्री योजना के अंतर्गत लड़कियों को 12वीं कक्षा पास करने के बाद सरकार 25 हज़ार रूपये की आर्थिक मदद करती है।
  6. इस योजना के तहत लड़कियों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने और 6वीं क्लास में अपनी पढाई जारी रखने के लिए राजस्थान सरकार 05 हज़ार रूपये की आर्थिक मदद करेगी तथा 11वीं तथा 12वीं में पढ़ रही लड़कियों को 11 हज़ार रूपये प्रदान करेगी। इस तरह इस सरकारी योजना का  लाभ एक महिला अपनी बच्ची के जन्म से लेकर 12 वीं कक्षा तक पढ़ाई करने तक कई चरणों में आर्थिक सहायता के रूप में प्राप्त करती है।

मुख्यमंत्री राजश्री शुभ लक्ष्मी योजना के अंतर्गत मिलने वाली राशि :

राजस्थान सरकार द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री राजश्री शुभ लक्ष्मी योजना  के अंतर्गत राज्य की लड़कियों को जन्म से लेकर 12वीं कक्षा पास होने तक जो राशि प्रदान की जाएगी उसके सभी चरणों का उल्लेख इस प्रकार है।

  1. बालिका के जन्म के समय 2,500 रूपये पहली किस्त में
  2. 1 वर्ष की आयु होने पर  2,500 रूपये दूसरी किस्त में
  3. प्रथम कक्षा में प्रवेश लेने पर 4,000 हजार रूपये तीसरी किस्त में
  4. कक्षा 6 में प्रवेश लेने पर 5,000 हजार रूपये चौथी किस्त में
  5. कक्षा 10 में प्रवेश लेने पर  11,000 हजार रूपये पांचवी किस्त में
  6. कक्षा 12 पास करने पर 25,000 हजार रुपये छठी किस्त में

मुख्यमंत्री राजश्री शुभलक्ष्मी योजना में आवेदन करने के लिए योग्यताएं :

मुख्यमंत्री राजश्री शुभ लक्ष्मी योजना में आवेदन करने के लिए योग्यताएं इस प्रकार हैं।

  • मुख्यमंत्री राजश्री योजना के लिए केवल वे ही बच्चियों को शामिल किया जाएगा जिनका जन्म 1 जून 2016 के बाद हुआ है। और उनका जन्म किसी सरकारी अस्पताल एवं जननी सुरक्षा योजना से रजिस्टर्ड किसी निजी चिकित्सा संस्थान में हुआ हो।
  • इस योजना के तहत दोनों क़िस्त उनके माता-पिता को तब दी जाएगी, जब उनकी तीसरी संतान भी लड़की हो,
  • मुख्यमंत्री राज्यश्री शुभ लक्ष्मी योजना के तहत मिलने वाली राशि को सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाएगा। इसलिए इस योजना को भामाशाह कार्ड योजना से भी जोड़ा जाएगा।
  • इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए भामाशाह कार्ड बनवाना आवश्यक है। जिससे इस योजना का लाभ प्राप्त करने में आपको सुविधा हो सकेगी।
  • इस योजना का लाभ का लाभ सिर्फ लड़कियों को ही मिलता है।

मुख्यमंत्री राजश्री शुभलक्ष्मी योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया :

मुख्यमंत्री राजश्री शुभ लक्ष्मी योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको राज्य की ऑफिसियल वेबसाइट की लिंक पर क्लिक करना होगा।

1. इस लिंक पर क्लिक करने के बाद, “चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग राजस्थान सरकार” का पेज खुल जायेगा।

2. इस पेज पर आवेदन करने वाली महिला को अपना उपयोग में लाया जाने वाला नाम, पासवर्ड और सुरक्षा कोड दर्ज करना होगा। उसके बाद Sign In के बटन पर क्लिक करें।

3. अगले पेज पर आपको मुख्यमंत्री राजश्री शुभ लक्ष्मी योजना का PDF प्राप्त होगा। फॉर्म पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करना होगा।

4. इस फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारियों को दर्ज करें, फॉर्म भर जाने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।

मुख्यमंत्री राजश्री शुभ लक्ष्मी योजना के लिए ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया :

राजस्थान  सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री राजश्री शुभ लक्ष्मी योजना के लिए ऑफलाइन आवेदन करने की  प्रक्रिया निम्न है।

1. मुख्यमंत्री राजश्री शुभ लक्ष्मी योजना में आवेदन करने के लिए आवेदकों को स्वास्थ्य अधिकारी या शिक्षा अधिकारी, कलेक्टर अधिकारी, ग्राम पंचायत तथा जिला परिषद् आदि के दफ्तरों  से सम्पर्क करना होगा।

2. इस योजना के तहत आवेदक महिला को सरकारी अस्पताल से सीधा संपर्क करना होगा।

3. आवेदक महिला को राजस्थान सरकार के जिला से संबंधित स्वास्थ्य अधिकारी से भी संपर्क करना होगा।

4. इसके बाद, उन्हें निर्धारित आवेदन फॉर्म को सही से भरना होगा।

5. अंत में सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन फार्म को सम्बंधित अधिकारी के पास जमा करवाना होगा।

मुख्यमंत्री राजश्री शुभ लक्ष्मी योजना के लिए आवेदन करने के लिए जरूरी दस्तावेज :

   मुख्यमंत्री राजश्री शुभ लक्ष्मी योजना का लाभ लेने के लिए निम्न दस्तावेजों का होना अतिआवश्यक है।

  1. आधार कार्ड की फोटो कॉपी
  2. भामाशाह कार्ड की फोटो कॉपी
  3. निवास प्रमाण पत्र
  4. बच्ची का जन्म प्रमाण पत्र
  5. पासपोर्ट साइज फोटो
  6. बैंक पासबुक की फोटो कॉपी

मुख्यमंत्री राजश्री शुभ लक्ष्मी योजना में भामाशाह कार्ड का महत्व :

भामाशाह कार्ड के बिना राजस्थान सरकार की मुख्यमंत्री राजश्री शुभ लक्ष्मी योजना का लाभ नहीं मिल सकता। इस योजना का लाभ उठाने के लिए भामाशाह कार्ड का होना अनिवार्य है। जिस व्यक्ति के पास भामाशाह कार्ड होगा वही इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकता हैं। इस योजना के अंतर्गत भामाशाह कार्ड होने पर 15 मई 2017 के बाद मिलने वाली राशि सीधेेेे लाभ उठाने वाले लोगों के बैंक खाते में किया जायेगा। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए गर्भवती महिला को प्रसव पूर्व जांच के दौरान भामाशाह कार्ड से जुड़े बैंक का विवरण अपने किसी निकटतम आंगनवाड़ी केंद्र/ ए. एन. एम. आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अथवा किसी राज्य चिकित्सा संस्थान में दर्ज कराना होगा। इसके साथ ही जिन  महिलाओं का भामाशाह कार्ड के लिए नामांकन नहीं हुआ है, वह गर्भवती महिलायें अपने किसी निकटतम ई मित्र केंद्र में जाकर भामाशाह कार्ड बनवा सकते हैं।

मुख्यमंत्री राजश्री शुभ लक्ष्मी योजना का पेमेंट स्टेटस चेक करने की प्रक्रिया :

  1. यदि आपने मुख्यमंत्री राजश्री शुभ लक्ष्मी योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन कर दिया है तो अब आप आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन की स्थिति भी देख सकते हैं।
  2. इसके साथ ही आप मुख्यमंत्री राजश्री शुभ लक्ष्मी योजना पेमेंट स्टेटस की भी ऑनलाइन जानकारी प्राप्त सकते हैं।
  3. इसके लिए आपको सबसे पहले आनलाइन JSY, Rajshree & Shubhlaxmi Payment System की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  4. उसके बाद, पोर्टल में लॉगिन करके Payment Status बटन पर क्लिक करें।
  5. यहाँ पर आप एप्लीकेशन नंबर दर्ज करके योजना की पेमेंट स्टेटस की चेक कर सकते हैं।

About The Indian Iris

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *