इस दिन होगी फिजीटल टेस्ट की प्रक्रिया
यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा 26 दिसंबर 2024 से प्रदेश के 75 जिलों में कांस्टेबल नागरिक पुलिस 2023 के पदों पर सीधी भर्ती के तहत पात्र अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच और शारीरिक मानक परीक्षण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक
यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने यूपी पुलिस डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) और फिजिकल टेस्ट 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। हमने उम्मीदवारों की आसानी के लिए एडमिट कार्ड तक पहुंचने का डायरेक्ट लिंक यहां प्रदान किया है जिस पर पर क्लिक कर अपने लॉगिन दर्ज करके डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐसे करें डाउनलोड
उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा दस्तावेज जांच और फिजिकल टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें।
- सबसे पहले यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
- वेबसाइट के होमपेज पर “DV/PST Admit Card 2024” या संबंधित भर्ती के लिए “Admit Card” सेक्शन पर क्लिक करें।
- पूछी गई सभी जानकारी जैसे एप्लिकेशन नंबर जन्मतिथि भरें।
- इसके बाद “Submit” बटन पर क्लिक करें।
- सफलतापूर्वक लॉगिन करने के बाद, आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसे पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड करें।
- एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट निकालें और उसे DV और PST के दिन अपने साथ लेकर जाएं।
यूपी पुलिस भर्ती के लिए महत्वपूर्ण निर्देश
- एडमिट कार्ड पर दी गई जानकारी नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि, समय, और स्थान की पुष्टि करें।
- DV और PST के लिए सभी आवश्यक दस्तावेज (जैसे पहचान पत्र, प्रमाण पत्र, आदि) ले जाना सुनिश्चित करें।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट का उपयोग करें।
फिजिकल टेस्ट के लिए तैयारियां
न्यूनतम लंबाई
रनिंग
यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती में सफल होने के लिए पुरुष उम्मीदवारों को 25 मिनट में 4.8 किमी की दौड़ पूरी करनी होगी। इसके अलावा महिला उम्मीदवारों को 14 मिनट में 2.4 किमी की रनिंग पूरी करनी होगी।
फिजिकल टेस्ट से पहले न करें ये 5 गलतियां
- फिजिकल टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड में अगर कोई त्रुटि मिलती है तो इसका निस्तारण फिजिकल टेस्ट देने से पहले करा लें। वरना फिजिकल टेस्ट में हिस्सा नहीं लिया जाने दिया जाएगा।
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फिजिकल टेस्ट का रिजल्ट उसी दिन जारी किया जाएगा। ऐसे में अगर कोई अभ्यर्थी अपनी शारीरिक मानक परीक्षण से संतुष्ट नहीं है तो उसी दिन आपत्ति दाखिल कर सकेगा।
- फिजिकल टेस्ट देते समय एडमिट कार्ड साथ ले जाना न भूलें। बिना एडमिट कार्ड के फिजिकल टेस्ट नहीं देने दिया जाएगा।
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के समय सभी दस्तावेज साथ ले जाएं। साथ ही अपनी पास पोर्ट साइज की फोटो भी रखें।
- दस्तावेजों की फोटो काफी को स्वत: प्रमाणित कर लें। मूल दस्तावेज भी साथ ले जाएं।