Breaking News
Home / Initiatives / States / Central India / अंतरिम बजट: जाने, बजट में इस बार किसानों और महिलाओं के लिए क्या होगा एलान-

अंतरिम बजट: जाने, बजट में इस बार किसानों और महिलाओं के लिए क्या होगा एलान-

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का अंतिम बजट 1 फरवरी 2024 को लोकसभा में पेश करेंगी। हालांकि इस साल आम चुनाव होने हैं इस लिए इस बार वित्त मंत्री की ओर से पेश किया जाने वाला बजट एक अंतरिम बजट होगा। आम चुनावों के बाद जब नई सरकार का गठन होगा, उसके बाद फिर से पूर्ण बजट पेश किया जाएगा। इस बार के अंतरिम बजट के जरिए सरकार अगले वित्त वर्ष में किए जाने वाले विकास का खाका पेश कर सकती है, ऐसे में देश के हर वर्ग के लोगों को बजट से काफी उम्मीदें हैं। इनमें गरीब, युवा, किसान, महिलाएं, कारोबारी और नौकरीपेशा तबका भी शामिल है। इस साल होने वाले आम चुनावों को देखते हुए अंतरिम बजट 2024 किसानों और महिलाओं के लिए बहुत खास हो सकता है। उनके लिए इस बार के बजट में सरकार की ओर से अहम एलान किए जा सकते हैं।

किसानों के लिए क्या होगा एलान? 

इस बार के बजट में सरकार किसान सम्मान निधि की राशि में बढ़ोतरी का एलान कर सकती है। किसान सम्मान निधि को वर्तमान के 6000 रुपए से बढ़ाकर 8000 से 9000 रुपए तक किया जा सकता है। इस बार के बजट में सरकार नेशनल पेंशन स्कीम यानी एनपीएस को आकर्षक बनाने का एलान कर सकती है। इस बार के अंतरिम बजट में सरकार का फोकस आम लोगों के लिए सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को बढ़ावा देने पर हो सकता है। साल 2024 के अंतरिम बजट में मोदी सरकार किसानों के फसल के साथ-साथ स्वास्थ्य और जीवन बीमा योजनाओं का भी प्रस्ताव ला सकती है।

महिलाओं के लिए क्या होगा?

इस बार के अंतरिम बजट में सरकार महिलाओं के लिए डायरेक्ट कैश ट्रांसफर जैसी योजना का एलान कर सकती है। महिलाओं की कौशल विकास योजना का भी एलान किया जा सकता है। संभव है कि महिला किसानों के लिए सम्मान निधि के रूप में सालाना 12 हजार रुपए तक की राशि देने का एलान किया जाएगा। मनरेगा के लिए महिलाओं को विशेष आरक्षण और अधिक मानदेय देने की भी उम्मीद है। इसके लिए महिलाओं को ब्याज रहित लोन देने का भी प्रस्ताव लाया जा सकता है।

आने वाले साल में क्या होगा महंगा, क्या सस्ता

आर्थिक सर्वे से यह पता चलता है कि पिछले एक साल के अंदर देश की अर्थव्यवस्था ने कैसा प्रदर्शन किया। आर्थिक मोर्चों पर नफा या नुकसान हुआ इसका पता भी आर्थिक सर्वेक्षण से ही चलता है। इसी सर्वे के आधार पर यह तय किया जाता है कि आने वाले साल में देश की अर्थव्यवस्था में क्या-क्या बदलाव किए जा सकते हैं। आर्थिक सर्वेक्षण के आंकड़ों के आधार पर यह पता लगाया जाता है कि आने वाले वित्तीय वर्ष में क्या महंगा या फिर क्या सस्ता हो सकता है।

इस साल क्या है उम्मीद

आम बजट हो या फिर अंतरिम बजट हर किसी की निगाहें इस पर लगी होती हैै। हालांकि, इस साल 2024 में पेश होने वाले अंतरिम बजट को लेकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पहले ही साफ कर दिया है कि नागरिकों को 1 फरवरी को पेश होने वाले अंतरिम बजट 2024-25 में किसी शानदार घोषणा की उम्मीद नहीं करनी चाहिए। वित्त वर्ष 2024-25 के लिए पूर्ण बजट नई सरकार के गठन के बाद पेश किया जाएगा।

निष्कर्ष  – अंतरिम बजट

हमने आपको 1 फरवरी 2024 को आने वाले अंतरिम बजट के बारे में संपूर्ण जानकारी प्रदान की है। उम्मीद करते हैं, आपको सभी जानकारी रोचक लगी होगी। कैसी लगी आपको हमारी आज की पोस्ट, आप हमें Comment box में बताना ना भूलें। और यदि आपको हमारी पोस्ट पसंद आती है तो इस पोस्ट से मिलने वाली जानकारी अपने दोस्तों के साथ Social Media Sites, Facebook, Instagram, twitter, what’s app पर ज़रुर शेयर करें। ताकि उन्हें भी यह महत्वपूर्ण जानकारी मिल सके और वे भी इसका लाभ उठा सकें।

इसे भी पढ़ें :- पीएम सूर्योदय योजना: अब बिजली बिल होगा बहुत कम, जाने इस योजना के बारे में

About The Indian Iris

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *