Breaking News
Home / Industry / Agriculture / किसान कर्ज माफी योजना: झारखंड में इन किसानों के कर्ज होंगे माफ, ऐसे उठाएं लाभ-

किसान कर्ज माफी योजना: झारखंड में इन किसानों के कर्ज होंगे माफ, ऐसे उठाएं लाभ-

झारखंड किसान कर्ज माफी योजना राज्य सरकार द्वारा उठाया गया एक सराहनीय कदम है जो राज्य के किसानों के आर्थिक बोझ को कम करने का प्रयास है। यह योजना न केवल किसानों को आर्थिक राहत प्रदान करेगी, बल्कि राज्य की कृषि अर्थव्यवस्था को भी मजबूत बनाएगी। इससे किसान आत्मनिर्भर भी बन सकेंगे, और अधिक उत्पादक बन सकेंगे। झारखंड के वित्त मंत्री डॉक्टर रामेश्वर उरांव ने बजट सत्र 2024-25 के दौरान घोषणा की है कि झारखंड किसान कर्ज माफी योजना के तहत किसानों का कर्ज माफी किया जाएगा। इस घोषणा के अनुसार किसानों को 50 हजार रुपए से लेकर 2 लाख रुपए तक का कर्ज माफ किया जाएगा। यह योजना किसानों के लिए बहुत फायदेमंद साबित होगी। इस योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इस योजना के माध्यम से किसानों को उनके कर्ज से छुटकारा मिल जाएगा, जिससे राज्य में कृषि के उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा और उनकी आय में बढ़ोतरी होगी। और वे आर्थिक रूप से मजबूत हो सकेंगे।

झारखंड किसान कर्ज माफी योजना 

राज्य सरकार द्वारा किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने और उनके कर्ज के बोझ को कम करने के लिए झारखंड किसान कर्ज माफी योजना की शुरुआत की गई है। इसके तहत अब किसानों का कर्ज 50 हजार रुपए से लेकर 2 लाख रुपए तक माफ किया जाएगा। योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य कृषि क्षेत्र को मजबूती देना और किसानों को आर्थिक सहायता पहुंचाना है। इस योजना के तहत वे किसान जो परिस्थितियों के कारण अपने कर्ज का भुगतान नहीं कर पा रहे हैं, तो उन किसानों के कर्ज माफ किए जाएंगे।

योजना का मुख्य उद्देश्य 

झारखंड सरकार द्वारा शुरू की गई झारखंड किसान कर्ज माफी योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के किसानों को कृषि के लिए, लिए हुए कर्ज के बोझ से राहत पहुंचाना है। इससे किसानों को आर्थिक सहायता मिलेगी और कृषि क्षेत्र को विकसित करने में मदद मिलेगी। यह योजना किसानों को कर्ज से मुक्ति प्रदान करके उन्हें आर्थिक परेशानियों से बचाने में मदद करेगी। इससे कृषि अर्थव्यवस्था को भी मजबूत किया जा सकेगा। किसानों के उज्ज्वल भविष्य के लिए यह योजना सतत और सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करेगी।

झारखंड किसान कर्ज माफी योजना के लाभ एवं विशेषताएं

राज्य सरकार द्वारा संचालित इस योजना के मुख्य लाभ एवं विशेषताएं इस प्रकार हैं।
  • योजना के तहत राज्य के सभी किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा।
  • अब तक इस योजना के तहत 50000 रुपए तक का लोन माफ किया जाता था, लेकिन अस इसे बढ़ाकर 2 लाख रुपए तक कर दिया गया है।
  • राज्य के उन सभी किसानों के कर्ज माफ किए जाएंगे जिन्होंने 31 मार्च 2020 से पहले कर्ज लिया है।
  • झारखंड सरकार द्वारा किसानों पर पड़ने वाले आर्थिक बोझ को कम करने से राज्य का आर्थिक ढांचा भी मजबूत हो सकेगा।

झारखंड किसान कर्ज माफी योजना हेतु योग्यताएं

राज्य के जो भी इच्छुक किसान इस योजना का लाभ उठाने हेतु आवेदन करना चाहते हैं, तो उनके पास निम्न योग्यताओं का होना अनिवार्य है।

  • आवेदक किसान झारखंड का मूल निवासी होना चाहिए।
  • आवेदन करने वाले किसान की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
  • आवेदक किसान के पास किसान क्रेडिट कार्ड होना अनिवार्य है।

आवश्यक दस्तावेज

राज्य के किसानों को इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदन करने हेतु निम्नलिखित दस्तावेजों का होना अनिवार्य है।

  • आधार कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • बैंक खाता विवरण
  • किसान क्रेडिट कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

झारखंड किसान कर्ज माफी योजना हेतु आवेदन प्रक्रिया

झारखंड राज्य के किसान जो कर्ज माफी योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं,  तो वे निम्न प्रक्रिया को अपनाकर आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://jkrmy.jharkhand.gov.in/ पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज आपको योजना के लिए रजिस्ट्रेशन करें के ओप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको एक नया पेज दिखाई देगा, जहां आपको अपना आधार कार्ड नंबर दर्ज करना होगा।
  • आधार कार्ड नंबर दर्ज करने के बाद आपको खोज के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इससे आपकी जानकारी आपके सामने दिखाई देगी और आपको प्रोसीड पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल कर आ जाएगा।
  • आवेदन फार्म खुलने के बाद आपको आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी भरनी होगी।
  • इसके बाद आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
  • फिर आपको सबमिट बटन पर विकल्प करना होगा।
  • आवेदन फॉर्म सबमिट करने पर आपको आवेदन की रसीद मिलेगी, जिसका प्रिंट निकाल कर आपको सुरक्षित रखना होगा।
  • इस तरह योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाती है।

निष्कर्ष – झारखंड किसान कर्ज माफी योजना

हमने आपको झारखंड सरकार की किसान कर्ज माफी योजना के बारे में जानकारी दी है। उम्मीद करते हैं, सभी जानकारी रोचक लगी होगी। आप पूरी जानकारी प्राप्त कर योजना का लाभ उठा सकते हैं। कैसी लगी आपको हमारी आज की पोस्ट, हमें Comment box में बताना ना भूलें। यदि आपको हमारी पोस्ट पसंद आती है तो इस पोस्ट से मिलने वाली जानकारी अपने दोस्तों के साथ Facebook, Instagram, twitter, what’s app पर ज़रुर शेयर करें। ताकि उन्हें भी यह महत्वपूर्ण जानकारी मिल सके और वे भी इसका लाभ उठा सकें।

About The Indian Iris

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *