Breaking News
Home / Initiatives / States / South / Karnataka / कर्नाटक शक्ति योजना: महिलाएं कर सकेंगी मुफ्त बस यात्रा, जानिए योजना के बारे में-

कर्नाटक शक्ति योजना: महिलाएं कर सकेंगी मुफ्त बस यात्रा, जानिए योजना के बारे में-

कर्नाटक शक्ति योजना कर्नाटक सरकार द्वारा राज्य की महिलाओं के लिए निःशुल्क बस सेवा 11 जून 2023 से शुरू कर दी गई है, कर्नाटक के स्थायी निवासी महिलाओं के लिए यह एक बहुत ही अच्छी खबर है। बसों में 50% सीट पुरुषों के लिए आरक्षित है, और 50% महिलाओं के लिए है।

मुख्यमंत्री ने सभी जिला प्रभारी मंत्रियों को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने जिले में भी इस योजना का शुभारंभ करें और विधायक अपने-अपने क्षेत्र में इस योजना का शुभारंभ करें। इस योजना ने महिलाओं के चेहरों पर मुस्कान ला दी है।

कर्नाटक शक्ति योजना

कर्नाटक शक्ति योजना कर्नाटक राज्य में  लोगों से मुफ्त में यात्रा करवाने का जो कांग्रेस सरकार ने वादा किया था उसे पूरा कर रही है। ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को भी योजना का लाभ दिया जाएगा। इस योजना के तहत महिलाओं को बस में ज्यादा दूर तक सफर करने की अनुमति नहीं दी गयी है।

राज्य की महिलाएं शक्ति कार्ड जारी होने तक प्रदेश के स्थायी निवासी पहचान पत्रों का उपयोग कर सकती हैं। इस योजना से हर दिन 41.8 लाख से अधिक महिलाओं को लाभ होगा और राज्य के खजाने पर सालाना 4,051.56 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

शक्ति स्मार्ट कार्ड जारी किए गए

कर्नाटक सरकार ने महिलाओं को इस योजना के तहत राज्य की बसों में मुफ्त यात्रा का लाभ उठाने के लिए शक्ति स्मार्ट कार्ड  की सुविधा दी है। मुफ्त यात्रा के लिए स्मार्ट कार्ड अगले तीन महीनों के भीतर जारी किए जाएंगे। सरकार ने पहले ही ‘शक्ति’ योजना पर निर्देशित कार्डस का एक सेट जारी किया है।

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार ने शक्ति योजना के तहत  पांच महिलाओं को प्रतीकात्मक रूप से शक्ति स्मार्ट कार्ड वितरित किए। महिलाएं ‘सेवा सिंधु’ सरकारी पोर्टल पर पंजीकरण करके शक्ति स्मार्ट कार्ड के लिए आवेदन कर सकती हैं।

20 किमी तक कोई शुल्क नहीं

शक्ति योजना केवल कर्नाटक की साधारण राज्य संचालित बस सेवाओं पर लागू होती है। सभी महिलाएं एसी और वोल्वो के अलावा सभी बसों में राज्य के भीतर ही मुफ्त यात्रा कर सकेंगी, जिसमें एक्सप्रेस बस सेवाएं भी शामिल हैं।  हालांकि, पड़ोसी राज्यों के अंदर 20 किमी तक की यात्रा करने वाली महिलाओं से भी कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

योजना का मुख्य उद्देश्य

योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य की सभी महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा करवाना और महिलाओं की लैंगिक समानता को बढ़ावा देना है, यह योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाएगी और परिवहन सेवाओं को महिलाओं तक पहुंचाएगी।महिलाएं स्वतंत्र होकर आराम से घूम सकती है।

 कर्नाटक शक्ति योजना के लाभ

कर्नाटक सरकार द्वारा संचालित इस योजना के मुख्य लाभ इस प्रकार हैं।
  • महिलाओं को बेहतर सुविधा प्राप्त होगी, और उनकी गतिशीलता भी बढ़ेगी। मुफ्त यात्रा महिलाओं के मनोबल को मजबूत करेगी।
  • महिलाएं मुफ्त यात्रा करके आसानी से अपने काम, आदि स्थलों पर यात्रा कर सकेंगी ।
  • फ्री यात्रा शुरू होने से महिलाओं को आर्थिक सहायता भी मिलेगी। यह योजना महिलाओं के पैसे बचाने में सहायता करेगी।

योजना के तहत बसों की सूची

कर्नाटक शक्ति योजना के तहत जिन बसों से महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा दी गई है वो इस प्रकार हैं।
  • बैंगलौर मेट्रोपॉलिटिन ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन
  • कल्याण कर्नाटक सड़क परिवहन निगम
  • कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम
  • उत्तर पश्चिम कर्नाटक सड़क परिवहन निगम

 योजना हेतु योग्यताएं

कर्नाटक शक्ति योजना का लाभ उठाने हेतु आवेदन करने वाली महिलाओं के पास निम्न योग्यताओं का होना अनिवार्य है।
  • आवेदक महिलाओं को कर्नाटक राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  • जिन महिलाओं के पास शक्ति कार्ड होगा सिर्फ वही महिलाएं योजना की पात्र होंगी।

 आवश्यक दस्तावेज

कर्नाटक शक्ति योजना का लाभ उठाने हेतु आवेदन करने वाली महिलाओं के पास निम्न दस्तावेजों का होना अनिवार्य है।
  • पहचान पत्र
  • शक्ति कार्ड
  • मोबाइल नंबर

कर्नाटक शक्ति योजना के तहत शक्ति कार्ड प्राप्त करने हेतु आवेदन प्रक्रिया

राज्य की इच्छुक सभी महिलाएं जो इस योजना के तहत शक्ति कार्ड प्राप्त करने हेतु आवेदन करना चाहती हैं वो निम्न प्रक्रिया को अपनाकर आसानी से आवेदन कर सकती हैं।
  • सबसे पहले सिंधु पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट sevasindhu.karnataka.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर न्यू यूजर के विकल्प पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन करें।
  • रजिस्ट्रेशन होने के बाद फिर से लॉगिन करें।
  • अब लॉगिन के बाद शक्ति कार्ड हेतु आवेदन कर सकते है।
  • अप्लाई फॉर्म स्मार्ट शक्ति कार्ड के विकल्प पर क्लिक करें।
  • आवेदन फार्म खुल जाएगा, इस फार्म में पूछी गयी सभी जानकारी को दर्ज करें, और साथ में दस्तावेज भी अपलोड कर दें।
  • अब सबमिट के विकल्प पर क्लिक करें।
  • इस प्रकार से अपना शक्ति कार्ड बनवाने हेतु आसानी से आवेदन कर सकती हैं।

ये भी पढ़ें :- सुगम्य सहायक योजना दिल्ली: दिल्ली में दिव्यांगों को वाहन उपलब्ध करवाएगी सरकार

About The Indian Iris

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *