Breaking News
Home / Govt. Initative / उन्नत भारत अभियान योजना: गांवों के विकास के लिए उच्च शिक्षण संस्थाओं को बनाएगी केंद्र सरकार, लाभ वह आवेदन प्रक्रिया-

उन्नत भारत अभियान योजना: गांवों के विकास के लिए उच्च शिक्षण संस्थाओं को बनाएगी केंद्र सरकार, लाभ वह आवेदन प्रक्रिया-

उन्नत भारत अभियान योजना की शुरुआत 11 नवम्बर 2014 में हुई थी। इस योजना के नाम से ही हम समझ सकते हैं की ये योजना भारत की उन्नति को ध्यान में रखकर लायी गयी है। ये कहना गलत नहीं होगा की हमारा भारत देश गाँव में बसता है और भारत के विकास के लिए सबसे जरुरी है की हम यहाँ बसने वाले गाँव का विकास पहले करें। इस योजना के तहत गाँव को उन्नत बनाने के लिए वहां के बुनियादी विकास और शिक्षा पर ज़ोर दिया गया है। शिक्षण संस्थानों द्वारा गाँव के विकास से सम्बंधित स्थानीय आर्थिक, समाजिक व अन्य समस्याओं का भी समाधान किया जाएगा। इस बात का भी प्रयास रहेगा की जो भी गाँव अभी तक विकसित नहीं हो पाए है या आज भी बाकी गाँव की अपेक्षा पिछड़े हैं उनके विकास पर ज़ोर दिया जाए।इस योजना का लाभ मूलतः देश के ग्रामीण क्षेत्रवासियों के लिए ही है। उन्नत भारत अभियान योजना में गाँव के विकास में बाधा बनने वाले कारणों का पता लगाना है और उन्हें दूर करके गावों की स्थिति को सुधारना है।

उन्नत भारत अभियान योजना के बारे में :

शिक्षा मंत्रालय द्वारा भारत के ग्रामीण क्षेत्र के विकास के लिए उन्नत भारत अभियान योजना की शुरुआत की गयी है। इस अभियान को दिल्ली आईआईटी ने शुरू किया था जिसे बाद में भारत सरकार ने स्वीकृति देकर देशव्यापी अभियान में बदल दिया।इस अभियान के अंतर्गत उच्च शिक्षा संस्थानों को गाँव से जोड़ा जा रहा है जहाँ वो अपने ज्ञान के आधार पर गाँव के विकास में भागीदार बन सकें। उच्च शिक्षा संस्थान ज्यादा से ज्यादा जिलों में पहुंचकर विकास कार्यों को आगे बढ़ा रहे हैं । ये संस्थान अनेक प्रकार के प्रोग्राम जैसे कि मशरुम खेती ,धुआं रहित चिमनी, ग्रामीण ऊर्जा , हस्त शिल्प ,स्वास्थ्य सेवा और जल प्रबंधन, ग्रामीण आवास और अन्य विकासात्मक पहलुओं में सहायता प्रदान कर रहे हैं।

उन्नत भारत अभियान योजना 2.0 :

“एम् एच आर डी” ने 25 अगस्त 2018 को उन्नत भारत अभियान योजना का दूसरा संस्करण शुरू किया था।  उन्नत भारत अभियान 2.0 पहले से बेहतर संस्करण है। यू बी ए 1.0 जिसमे इस योजना का हिस्सा बनने के लिए विभिन्न संस्थानों को आमंत्रित किया गया था और किसी भी तरह की कोई भी बाध्यता नहीं थी । लेकिन इसके नए संस्करण में ऐसा नहीं है। इसके तहत अब विभिन्न उच्च शिक्षण संस्थानों को कम से कम 5 गाँवो को अपनाना या गोद लेना आवश्यक है।

उन्नत भारत अभियान योजना का मुख्य उद्देश्य :

उन्नत भारत अभियान योजना का उद्देश्य देश के गावों के विकास के लिए उच्च शिक्षण संस्थाओं को ग्राम विकास का भागीदार बनाना है। उच्च शिक्षण संस्थान अपने ज्ञान व अनुभव के माध्यम से गाँव की समस्याओं का व्यावहारिक हल निकाल सकें। इस योजना के उद्देश्य हम आगे दिए गए कुछ बिंदुओं से समझ सकते हैं।

  • इस योजना के तहत उच्च शिक्षा संस्थानों के छात्रों व विभिन्न डिपार्टमेंट को गाँव की वास्तविकताओं से परिचय कराना है ताकि सभी उसे बेहतर समझ सकें और विकास के लिए अपना योगदान भी दे सकें।
  • स्थानीय जरूरतों के हिसाब से नयी तकनीकों को चुनाव करना और उनका इस्तेमाल करना। उपलब्ध तकनीकी साधनों में जरुरत के हिसाब से फेरबदल कर उनको प्रयोग लाने लायक बनाना।
  • सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं और प्रोग्रामों को ज्यादा प्रभावी बनाने में संस्थानों के ज्ञान व समझ की मदद लेना।
  • गाँव के विकास में रोड़ा बन रहे कारणों का पता लगाना। उसके बाद उनका समाधान करना।
  • गावों को उच्च शिक्षण संस्थान की सहायता से आत्म निर्भर बनाने के लिए।

उन्नत भारत योजना की विशेषताएं :

    उन्नत भारत अभियान योजना की मुख्य विशेषताएं इस प्रकार हैं।
  • यह योजना भारत सरकार के “मानव संसाधन विकास मंत्रालय”(शिक्षा मंत्रालय) द्वारा देश के ग्रामीण इलाको को विकसित करने के उद्देश्य से लायी गयी योजना है।
  • उत्तर भारत अभियान कार्यक्रम के तहत उच्च शिक्षण संस्थान के छात्रों को गाँव की वास्तविकता और वहाँ की समस्याओं से परिचय कराया जाएगा। साथ ही समस्याओं का समाधान भी निकाला जाएगा।
  • इस अभियान के अंतर्गत 750 शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी गांवो को गोद लेंगे। वहां वो गांवों के पिछड़ेपन का कारण पता करके दूर करेंगे। इसके अलावा वहां के आर्थिक व सामाजिक मुद्दों का भी निरीक्षण करेंगे ताकि विकास के लिए हर जरुरी कदम उठाया जा सके।
  • भारत सरकार द्वारा लायी गयी इस योजना के अंतर्गत शिक्षा क्षेत्रों के विकास से सम्बंधित कार्य किये जाएंगे।
  • इस योजना के अंतर्गत ग्रामीण लोगों को उनकी जरुरत के हिसाब से प्रशिक्षण भी दिया जाएगा ताकि विकास के लिए ग्रामीण स्वावलम्बी बन सकें। उन्ही की सहायता से गाँव का विकास किया जाए।
  • इस योजना के अंतर्गत समग्र ग्रामीण विकास के लिए दो डोमेन जोड़े गए हैं। जिनमे पहला है मानव विकास और आर्थिक विकास।

उन्नत भारत मिशन योजना में आवेदन हेतु योग्यताएं :

देश की उन्नत भारत अभियान योजना के तहत अगर आप भी अपने संस्थान के रजिस्ट्रेशन हेतु आवेदन करना चाहते हैं तो उसके लिए निम्न योग्यताओं का होना अनिवार्य है।

  • वो संस्थान जो अपने आस पास के 5 गावों को गोद लेने की क्षमता रखता हो।
  • संस्थान के लिए कम से कम 2 संकाय का सदस्य होना आवश्यक है। तभी वो किसी प्रकार के विकास सम्बन्धी कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।
  • कोई भी केंद्रीय अथवा राज्य के उच्च शैक्षिणिक संस्थान जो विकास सम्बंधित कार्यों में रूचि रखते हों , वो इस योजना के तहत पंजीकरण कराने के लिए पात्रता रखते हैं।
  • जो भी संस्थान पंजीकरण के लिए आवेदन करेंगे वो भारत देश के ही होंगे।
  • आवेदन करने वाले संस्थानों का चयन मंत्रालय द्वारा किया जाएगा। जिसमे चयन के मानदंडों के हिसाब से उच्च रैंक वालों को चुना जाएगा।

उन्नत भारत अभियान योजना हेतु आवश्यक दस्तावेज़ :

आवेदकों को उन्नत भारत अभियान योजना 2023 का पंजीकरण करने के लिए कुछ आवश्यक दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।  ये दस्तावेज निम्न प्रकार है ।

  • डी सी पत्र
  • जनादेश प्रपत्र
  • ईमेल आईडी और फ़ोन नंबर
  • संस्थागत बैंक विवरण
  • आवेदक का आधार कार्ड
  • ग्रामीणों की संख्या व नाम को अपनाने का प्रस्ताव (लिखित में )
  • समन्वयक संस्थान
  • मान्य AISHE CODE

उन्नत भारत अभियान योजना के तहत रजिस्ट्रेशन हेतु आवेदन प्रक्रिया :

भारत सरकार द्वारा ग्रामीण विकास के लिए लायी गयी उन्नत भारत अभियान योजना के अंतर्गत अगर आप भी पंजीकरण कराना चाहते हैं तो कृपया आगे बताई गयी प्रक्रिया को अपनाकर आसानी से आवेदन कर सकते हैं

  • सबसे पहले आपको उन्नत भारत पोर्टल के आधिकारिक वेबसाइट unnatbharatabhiyan.gov.in पर जाना होगा।
  • उसके बाद आपके सामने होम पेज खुल जाएगा।
  • वहां पर आपको “ज्वाइन यू बी ए ” का ऑप्शन दिखाई देगा। आपको उसे क्लिक करना है।
  • आगे आपके सामने इंटरफ़ेस खुलेगा जिसमे आप पंजीकरण के लिए पात्रता पढ़ सकते हैं। साथ ही इसमें पंजीकरण के लिए आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी भी दी गयी है।
  • इन्हे पढ़ने के बाद आप नीचे दिए गए “प्रोसीड ” के ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
  • क्लिक करने के पश्चात आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।
  • यहाँ आपको आपके संस्थान से सम्बंधित जानकारियां भरनी होंगी। जिनमे आपके संस्थान का नाम , AISHE CODE , पता ,राज्य का नाम इत्यादि होगा।
  • इसके बाद आपको अपने संस्थान से संपर्क करने हेतु जानकारी भरनी होगी।
  • अंत में नीचे दिए गए “सबमिट ” के बटन पर क्लिक कर दें।

About The Indian Iris

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *