Breaking News
Home / Initiatives / States / North / Delhi / दिल्ली बजट: केजरीवाल सरकार ने बजट 2024 में किए ये खास ऐलान, जाने सब कुछ-

दिल्ली बजट: केजरीवाल सरकार ने बजट 2024 में किए ये खास ऐलान, जाने सब कुछ-

दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी ने 4 मार्च 2024 को केजरीवाल सरकार का 10वां बजट पेश किया है। वित्तमंत्री आतिशि ने राज्य विधानसभा में अपने बजट भाषण में कहा कि केजरीवाल सरकार राम राज्य का सपना पूरा करने का प्रयास कर रही है। इस बार केजरीवाल सरकार ने 76 हजार करोड़ रुपए का बजट पेश किया है। अगले साल 2025 के जनवरी में दिल्ली विधानसभा का चुनाव होगा। उससे पहले यह दिल्ली का आखिरी बजट है। इसलिए ये खास घोषणाएं दिल्ली सरकार के द्वारा की गई हैं। दिल्ली सरकार ने पिछले नौ सालों में राजधानी में हर एक वर्ग का विकास किया है। गरीब परिवार को निशुल्क इलाज मिल रहा है। अब गरीब परिवार का बच्चा सरकारी स्कूल में पढ़ सकता है। दिल्ली में अस्पताल के हालात बदल गए हैं। आज गरीब परिवार के बच्चे आगे जा रहे हैं।

16000 करोड़  से ज्यादा बजट शिक्षा के लिए

दिल्ली सरकार की वित्त मंत्री आतिशि ने बताया कि सरकार ने 16 हजार 396 करोड़ का बजट शिक्षा के लिए रखा है। केजरीवाल सरकार ने बीते 9 साल में 22 हज़ार 711 क्लासरूम बनवाए हैं। दिल्ली में स्कूल ऑफ एक्सीलेंस की संख्या 38 है। दिल्ली में स्कूलों में पढ़ने वाले 2121 बच्चों ने साल 2023-2024 में जेईई और एनईईटी परीक्षा उत्तीर्ण की है। पिछले 3 साल में 4 लाख से ज्यादा बच्चों ने प्राइवेट स्कूलों को छोड़कर दिल्ली में सरकारी स्कूलों में दाखिला लिया है। केजरीवाल सरकार ने दिल्ली में अनाधिकृत कॉलोनी के विकास के लिए भी 902 करोड़ रुपए के बजट का भी ऐलान किया गया है।

स्वास्थ्य के लिए 8685 करोड़ रुपए का बजट

बजट में सरकार ने दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग के लिए 8685 करोड़ रुपए आवंटित किए हैं। बजट में से सरकारी अस्पतालों के लिए 6215 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं। मोहल्ला क्लीनिक के लिए 212 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं। सरकारी अस्पतालों में जरूरी दवाइयों के लिए 658 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं। सरकारी अस्पतालों के विस्तार और नए अस्पतालों के निर्माण के लिए 400 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं।

पेंशनधारियों की पेंशन राशि भी बढ़ी

दिल्ली बजट 2024 में पेंशनधारियों के लिए 2714 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं। महिलाओं एवं बच्चों के विकास के साथ-साथ अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और ओबीसी के कल्याण के लिए 6216 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं। दिल्ली जल बोर्ड के लिए दिल्ली बजट 2024 में 7195 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं।

महिलाओं को मिलेंगे 1000 हर महीने

दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने 4 मार्च 2024 को बजट पेश करने के दौरान महिलाओं को लेकर बड़ा ऐलान किया है। केजरीवाल सरकार द्वारा दिल्ली में 18 साल से ऊपर की हर महिला को हर महीने 1000 दिए जाएंगे। केजरीवाल सरकार मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के तहत महिलाओं को ये राशि उपलब्ध कराएगी। लेकिन सरकारी पेंशन लेने वाली महिलाओं को इसका फायदा नहीं मिलेगा। इसके अलावा सरकारी नौकरी करने वाली या इनकम टैक्स भरने वाली महिलाओं को भी इस योजना के तहत 1000 रुपए नहीं दिए जाएंगे। ऐसी महिलाएं जिनके पास रोजगार नही है, वे आर्थिक तौर पर दूसरों पर निर्भर है। ऐसे में इस योजना से वो सशक्त और आत्मनिर्भर बनेंगी।

महिलाओं को बस यात्रा फ्री

डीटीसी और क्लस्टर बसों में पिंक टिकट के जरिए महिलाओं की फ्री यात्रा की योजना जारी रखने के लिए वित्त वर्ष दिल्ली बजट 2024 में 340 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। सामाजिक उत्थान और महिला सशक्तिकरण को समर्पित केजरीवाल सरकार द्वारा इससे संबंधित सभी योजनाओं के लिए 6216 करोड़ रुपए का प्रस्ताव किया गया है।

पोषण से जुड़ी योजनाओं का विस्तार

दिल्ली बजट 2024 में रामराज्य की अवधारणा के तहत पोषण से जुड़ी योजनाओं के लिए लगभग 664 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। कभी भी कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे और हर जरूरतमंद को खाना मिले, इसके लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। दिल्ली में 10897 आंगनवाड़ी केंद्र हैं। इसमें 8 लाख महिलाओं और बच्चों के पोषण की व्यवस्था की जाती है।

मिलती रहेगी मुफ्त बिजली

दिल्ली वालों को इस साल भी मुफ्त बिजली मिलती रहेगी। बजट में सरकार ने इस बात का भी एलान किया है। साथ ही घरेलू उपभोक्ताओं को जो सब्सिडी का लाभ मिल रहा है वो मिलता रहेगा। इसके साथ ही 400 यूनिट से ज्यादा खर्च करने वाले उपभोक्ताओं के लिए भी सोलर योजना के तहत बिजली बिल शून्य करने की योजना प्रस्तावित की है। विद्युत क्षेत्र के लिए दिल्ली सरकार के बजट में 3353 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। दिल्ली बजट 2024 के तहत दिल्ली सरकार हर बिल्डिंग की छत पर सोलर प्लांट लगावाएगी। दिल्ली सरकार ने यह भी लक्ष्य रखा है कि 2027 तक 4500 मेगावाट बिजली उत्पादित की जाए।

मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना के लिए 80 करोड़ रुपए का प्रावधान

दिल्ली सरकार ने मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना के लिए 80 करोड़ रुपए का बजट रखा है। सरकार ने पिछले साल सामाजिक योजनाओं के लिए 4744 करोड़ रुपए आवंटित किए थे। जिसमें तीर्थयात्रा जैसी योजनाओं पर व्यय शामिल है। आतिशी ने बजट पेश करते हुए कहा कि योजना के तहत अब तक 92 ट्रेनों के माध्यम से लगभग 87000 बुजुर्ग परिवार समेत तीर्थयात्रा पर गए।

निष्कर्ष  – दिल्ली बजट 2024

हमने आपको दिल्ली बजट 2024 के बारे में संपूर्ण जानकारी प्रदान की है। उम्मीद करते हैं, आपको सभी जानकारी रोचक लगी होगी। कैसी लगी आपको हमारी आज की पोस्ट, आप हमें Comment box में बताना ना भूलें। यदि आपको हमारी पोस्ट पसंद आती है तो इस पोस्ट से मिलने वाली जानकारी अपने दोस्तों के साथ Social Media Sites, Facebook, Instagram, twitter, what’s app पर ज़रुर शेयर करें। ताकि उन्हें भी यह महत्वपूर्ण जानकारी मिल सके और वे भी इसका लाभ उठा सकें।

About The Indian Iris

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *