एमपी लखपति बहना योजना: ये महिलाएं पा सकती हैं 1 लाख 20 हजार, जानिए कैसे-
The Indian Iris
March 26, 2024
127 Views
आम जनता के कल्याण के लिए मध्यप्रदेश सरकार एक के बाद एक नई नई योजनाओं की शुरुआत कर रही है। जिसका फायदा राज्य के सभी वर्गो के लोगों को मिल रहा है। खास तौर पर महिलाओं के लिए योजनाओं की शुरुआत कर रही है। इसी क्रम में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य की महिलाओं के लिए लखपति बहना योजना को शुरू किया जा रहा है। इस योजना के माध्यम से राज्य सरकार महिलाओं को लखपति बनाने जा रही है। योजना के तहत राज्य की महिलाओं को हर महीने 10 हजार रुपए की आय प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। ताकि महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा सके। मध्य प्रदेश में ऐसे कई परिवार हैं, जिनकी आर्थिक स्थिति ज्यादा अच्छी नहीं है। ऐसे परिवारों की महिलाओं को अगर महीने में एक निश्चित राशि मिल जाती है, तो यह उनके लिए बहुत बड़ी बात होगी।
लखपति बहना योजना
इस योजना के माध्यम से राज्य की महिलाओं को लखपति बनाने के लिए सरकार द्वारा स्वयं सहायता समूह की मदद ली जाएगी। लखपति बहना योजना के तहत राज्य के हर गांव में महिलाओं को स्वयं सहायता समूह से जोड़कर लखपति बनाया जाएगा। जिससे महिलाएं स्वयं आय अर्जित कर आत्मनिर्भर होकर अपना जीवन यापन कर सकेंगी। राज्य की सभी वर्ग की महिलाएं इस योजना का लाभ उठा सकती हैं। एमपी लखपति बहना योजना का संचालन महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा किया जाएगा। यह योजना राज्य की महिलाओं को लखपति बनाने का काम करेगी जिससे महिलाओं की सामाजिक और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
योजना का मुख्य उद्देश्य
मध्य प्रदेश की लखपति बहना योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर बनाना है। इस योजना के माध्यम से महिलाओं स्वयं आय अर्जित करने का अवसर प्राप्त करके आमदनी कर सकती हैं। और उन्हें अपने परिवार को चलाने के लिए किसी दूसरे पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। यह योजना राज्य की प्रत्येक महिलाओं को हर महीने 10 हजार रुपए यानी प्रतिवर्ष 1 लाख 20 हजार रुपए तक की आय प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करेगी। इस योजना के माध्यम से महिलाओं को लाखों रुपए का लाभ पहुंचाया जाएगा। जिसके लिए सरकार द्वारा विभिन्न स्वयं सहायता समूह शुरू किए जाएंगे।
योजना के तहत मिलने वाली राशि
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा यह तय किया जाएगा कि लखपति बहना योजना के तहत सरकार द्वारा महिलाओं को हर महीने 10 हजार यानी साल भर में 1 लाख 20 हजार रुपए तक की आमदनी हो। इसके लिए प्रत्येक महिला को स्वयं सहायता समूह में शामिल होने के लिए 10 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली यह राशि स्वयं सहायता समूह में अपनी हिस्सेदारी करने के लिए दी जाएगी। मध्य प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि इस योजना के माध्यम से साल 2025 तक सभी बहनों को स्वयं सहायता समूहों में शामिल कर हर महीने 10 हजार रुपए तक की आय प्राप्त करने का अवसर प्राप्त हो सके।
एमपी लखपति बहना योजना के लाभ एवं विशेषताएं
मध्यप्रदेश सरकार द्वारा संचालित इस योजना के मुख्य लाभ एवं विशेषताएं इस प्रकार हैं।
- मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लखपति बहना योजना के माध्यम से महिलाओं को हर महीने 10 हजार रुपए यानी साल भर में 1 लाख 20 हजार रुपए तक की आय प्राप्त हो सकेगी।
- यह योजना मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है जो महिलाओं को स्वयं सहायता समूह में शामिल होने पर 10 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान करेगी।
- स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर राज्य की महिलाएं हस्तशिल्प, खाद्य, प्रसंस्करण और कृषि आदि कार्यों के माध्यम से आय प्राप्त कर सकेंगी।
- इस योजना के माध्यम से राज्य की गरीब महिलाओं को लाभ दिया जाएगा।
- राज्य की महिलाएं इस योजना का लाभ प्राप्त कर अपनी छोटी-मोटी जरूरत को आसानी से पूरा कर सकेगी।
- यह योजना महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देगी जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर होकर अपना जीवन यापन कर सकेंगी।
एमपी लखपति बहना योजना हेतु योग्यताएं
मध्यप्रदेश की जो भी इच्छुक महिलाएं इस योजना का लाभ उठाने हेतु आवेदन करना चाहती हैं, तो उनके पास निम्न योग्यताओं का होना अनिवार्य है।
- आवेदक महिला को मध्यप्रदेश का मूल निवासी होना है।
- इस योजना का लाभ राज्य की सभी महिलाएं उठा सकती हैं।
- आवेदक महिला की आयु 21 से वर्ष अधिक होनी चाहिए।
- किसी भी सरकारी सेवा में कार्यरत महिलाओं को इस योजना का लाभ नहीं मिल सकेगा ।
आवश्यक दस्तावेज
मध्यप्रदेश की जो भी इच्छुक महिलाएं इस योजना का लाभ उठाने हेतु आवेदन करना चाहती हैं, तो उनके पास निम्न दस्तावेजों का होना अनिवार्य है।
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
- बैंक खाता विवरण
एमपी लखपति बहना योजना हेतु आवेदन प्रक्रिया
मध्यप्रदेश की जो भी इच्छुक महिलाएं इस योजना का लाभ उठाने हेतु आवेदन करना चाहती हैं, तो उन्हें ये मालूम होना चाहिए कि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा अभी इस योजना को शुरू नहीं किया गया है। अभी केवल मध्यप्रदेश सरकार द्वारा इस योजना की राज्य में लागू करने की घोषणा की गई है। जैसे ही इस योजना को लागू किया जाएगा और सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत आवेदन प्रक्रिया से संबंधित कोई भी जानकारी सार्वजनिक की जाएगी तो हम आपको अपनी वेबसाइट के माध्यम से सूचित कर देंगे। ताकि आप एमपी लखपति बहना योजना के अंतर्गत आवेदन कर इसका लाभ प्राप्त कर सकें। तब तक आप हमारी वेबसाइट से जुड़े रहें।
निष्कर्ष – एमपी लखपति बहना योजना
हमने आपको मध्यप्रदेश सरकार द्वारा संचालित लखपति बहना योजना के बारे में जानकारी प्रदान की है। उम्मीद करते हैं, सभी जानकारी रोचक लगी होगी। आप पूरी जानकारी प्राप्त कर योजना का लाभ उठा सकते हैं। कैसी लगी आपको हमारी आज की पोस्ट, आप हमें Comment box में बताना ना भूलें। यदि आपको हमारी पोस्ट पसंद आती है तो इस पोस्ट से मिलने वाली जानकारी अपने दोस्तों के साथ Facebook, Instagram, twitter, what’s app पर ज़रुर शेयर करें। ताकि उन्हें भी यह महत्वपूर्ण जानकारी मिल सके और वे भी इसका लाभ उठा सकें।
Dept. of Social Welfare Empowering Woman Madhya Pradesh ladli bahna yojana Madhya Pradesh scheme scheme for women 2024-03-26