Breaking News
Home / Welfare Schemes / For All / मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के घोषणापत्र जारी हुए, जानिए कांग्रेस ने किए कौन कौन से वादे-

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के घोषणापत्र जारी हुए, जानिए कांग्रेस ने किए कौन कौन से वादे-

मध्यप्रदेश में आने वाले दिनों में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर 17 अक्टूबर 2023 को कांग्रेस पार्टी ने अपना कांग्रेस घोषणापत्र जारी कर दिया है। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के कांग्रेस की तरफ से जारी हुए घोषणापत्र में जनता को लुभाने के लिए बड़े बड़े वादों का एलान किया गया है। पीसीसी चीफ कमलनाथ और मध्य प्रदेश के चुनाव प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने भोपाल के रविंद्र भवन में मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का चुनावी मेनिफेस्टो जारी कर दिया है। हालांकि अभी बीजेपी ने अपना मेनिफेस्टाे जारी नहीं किया है।

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 

इस मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने एक और बीजेपी ने 4 सूचियां जारी कर दी है। पार्टियों का  घोषणा पत्र 17 अक्टूबर 2023 को जारी हो गया है। जिसमें जनता को लुभाने के लिए 10 बड़ी घोषणाएं शामिल हो सकती हैं। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 144 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। इसमें प्रदेश के बड़े नेताओं के नाम शामिल हैं। युवाओं और महिलाओं को भी 2023 की जंग फतह करने के लिए मैदान में उतारा गया है।

कैसा होगा घोषणा पत्र

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का एक खास घोषणा पत्र होगा। जिसके 7 अन्य भाग होंगे। इस में सभा घोषणाओं के बारे में विस्तृत जानकारी होगी। ये घोषणा पत्र 17 अक्टूबर 2023 को जारी कर दिया गया है। उम्मीद की जा रही है इस घोषणा पत्र में विभिन्न वर्गों को साधने की कोशिश की जाएगी। इसमें राहुल गांधी और प्रियंका गांधी द्वारा विभिन्न सभाओं में की गई गारंटियां भी शामिल होंगी।

प्रियंका के वादे होंगे शामिल

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी पिछले दिनों मंडला जिले के आदिवासी बहुल क्षेत्र में जनसभा करने पहुंची थी। जहां उन्होंने सत्ता में आने पर छात्रों के लिए पढ़ो और पढ़ाओ योजना की घोषणा की थी। जिसके तहत कक्षा 1 से 8 वीं तक के छात्रों को प्रतिमाह 500 रुपये, कक्षा 9 वीं और 10 वीं के छात्रों को 1,000 रुपये और कक्षा 11वीं और 12वीं के छात्रों को 1,500 रुपये प्रति माह दिए जाएंगे। प्रियंका गांधी ने नई घोषणा करते हुए कहा कि पढ़ो और पढ़ाओ योजना के तहत पहली से बारहवीं कक्षा तक के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जाएगी।

ये घोषणाएं भी हो सकती हैं शामिल

कांग्रेस अपनी चुनावी रैलियों के दौरान कई बार कुछ इन घोषणाओं को लेकर बात कह चुकी है, ऐसा माना जा रहा है कि जारी होने वाले मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के कांग्रेस घोषणापत्र में इन घोषणाओं को शामिल कर सकती है।

  • कर्मचारियों की पुरानी पेंशन की बहाली के मुद्दे को कांग्रेस उठा रही है, इसे कांग्रेस घोषणापत्र में भी शामिल कर सकती है।
  • कांग्रेस लंबे समय से कह रही है कि सत्ता में आने पर 500 रुपए में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा, इसे भी घोषणापत्र में जोड़ा जा सकता हैै।
  • घोषणा पत्र में नारी शक्ति योजना का ऐलान किया जा सकता है, जिसके तहत महिलाओं को 1500 रुपए महीना दिया जाएगा।
  • कांग्रेस सत्ता में आने के बाद ओबीसी को 27% आरक्षण देने की बात कह चुकी है, ये मुद्दा भी कांग्रेस घोषणापत्र में शामिल हो सकता हैै।
  • बिहार में जातिगत जनगणना होने के बाद, कांग्रेस मध्य प्रदेश में भी इस मुद्दे को उठा रही है, इसकी भी घोषणा की जा सकती हैै।
  • पिछले विधानसभा चुनाव की सबसे बड़ी घोषणा किसान कर्ज माफी इस बार भी कांग्रेस घोषणापत्र में शामिल रहेगी।
  • प्रियंका गांधी ने कक्षा 1 से 8वीं के छात्रों को 500 रुपए प्रति माह देेेने की घोषणा पिछले ही सप्ताह की थी, जिसे घोषणा पत्र में जगह मिलने की उम्मीद हैै।
  • इसके अलावा मंडला में प्रियंका गांधी ने कक्षा 9वीं और 10 वीं में रुपए 1,000 प्रति माह देने की बात कही थी। यह भी घोषणा पत्र में शामिल हो सकती है।
  • किसानों को ध्यान में रखते हुये उन्हें 5 हॉर्स पॉवर का सिंचाई बिल मुफ्त देने की बात कांग्रेस कह चुकी है, इसे घोषणापत्र में शामिल किया जा सकता हैै।
  • चुनावी साल की सबसे बड़ी घोषणा 100 यूनिट बिजली बिल माफ, 200 यूनिट बिजली हाफ की भी घोषणा इस घोषणा पत्र में शामिल की जा सकती हैै।

निष्कर्ष – मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव से संबंधित सभी जानकारी हमने आपको अपने लेख के माध्यम से प्रदान कर दी है, और हमें उम्मीद है, की यह जानकारी आपको बहुत पसंद आई होगी। दोस्तों कैसी लगी आपको हमारी आज की पोस्ट, आप हमें Comment box में बताना ना भूलें।और यदि आपको हमारी पोस्ट पसंद आती है तो इस पोस्ट से मिलने वाली जानकारी अपने दोस्तों के साथ भी Social Media Sites, Facebook, Instagram, twitter, what’s up पर ज़रुर शेयर करें। ताकि उन्हें भी यह महत्वपूर्ण जानकारी मिल सके और वे भी इसका लाभ उठा सकें।

 

About The Indian Iris

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *