Breaking News
Home / Initiatives / States / Central India / मोदी सरकार: मोदी सरकार के 10 साल में देश में हुई ये प्रगतियां, जाने बड़ी उपलब्धियां-

मोदी सरकार: मोदी सरकार के 10 साल में देश में हुई ये प्रगतियां, जाने बड़ी उपलब्धियां-

10 वर्षों के कार्यकाल को देखने के बाद लोग खुद फिर एक बार मोदी सरकार के नारे लगा रहे हैं, साथ ही अबकी बार 400 पार का नारा भी सुनाई दे रहा है। इसके पीछे वजह बिल्कुल साफ है। देश की जनता भाजपा के विजन के साथ जाना चाहती है, देश की जनता विकसित भारत के संकल्प को पूरा होते देखना चाहती है, 2047 के लक्ष्य का विश्वास जनता को भाजपा में ही दिख रहा है। भाजपा का संकल्प पत्र देश के 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब है। देश को भरोसा है कि भारत को विकसित बनाने का संकल्प भाजपा ही पूरा कर सकती है। जनता जनार्दन ने मोदी सरकार पर हमेशा अपना आशीर्वाद बरसाया है। यह उम्मीद है कि 400 पार का आंकड़ा भी निश्चित रूप से हासिल कर लेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 10 साल में देश ने हर क्षेत्र में प्रगति की है। सड़क, रेलवे, सौर ऊर्जा, ग्रीन एनर्जी, महिला सशक्तिकरण, रोजगार, सहित सभी क्षेत्रों में पिछले 10 साल में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। देश की ऐसी समस्याएं जो पिछले कई दशकों से देश के सामने थी। उनका निराकरण पीएम मोदी के शासनकाल में हुआ है।

10 साल के कार्यकाल की सबसे बड़ी उपलब्धियां 

मोदी सरकार की उपलब्धियां कुछ वर्गों या कुछ सेक्टर तक सीमित नहीं हैं। गरीबों के जीवन में बहुत बड़ा बदलाव आया है । 25 करोड़ गरीबों को गरीबी के कुचक्र से बाहर लाया गया। करोड़ों ऐसे परिवारों को छत मिली, जिनके लिए अपना घर एक सपना था। शौचालय, बिजली, पानी, गैस कनेक्शन जैसी सुविधाएं देकर मोदी सरकार ने करोड़ों परिवारों को सशक्त बनाया है। पीएम सूर्या घर योजना, कौशल विकास, पीएम विश्वकर्मा, स्वनिधि जैसी योजनाओं से देश के नागरिकों को आगे बढ़ने के नए अवसर मिले हैं। लखपति दीदी, ड्रोन दीदी जैसी योजनाओं ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया है। पीएम आवास योजना के तहत मिले ज्यादातर मकान घर की महिला सदस्य के नाम पर हैं, इससे परिवार में उनका सम्मान बढ़ा है।

एक राष्ट्र एक चुनाव योजना

एक राष्ट्र, एक चुनाव की आवश्यकता पूरा देश महसूस कर रहा है। समिति को सकारात्मक सुझाव मिले हैं। इसको लेकर देश के कई लोग साथ आए हैं। यदि यह व्यवस्था लागू होती है तो देश को बहुआयामी फायदा होगा। मोदी सरकार के पास अच्छी योजनाएं हैं।

डिजिटलीकरण में तेजी से आगे बढ रहा है भारत

भारत में कोल का उत्पादन पिछले 5 सालों में रिकॉर्ड स्तर पर हुआ है। आज भारत में स्वनिर्मित वंदे भारत जैसी ट्रेनों का संचालन हो रहा है। रेलवे का विद्युतीकरण बहुत तेजी से बढ़ रहा है। भारत ग्रीन एनर्जी के साथ हाइड्रो एनर्जी के क्षेत्र में जापान के बराबर रिसर्च कर रहा है। भारत में हाइड्रोजन से सौर ऊर्जा बनाने पर तेजी से काम किया जा रहा है। डिजिटलीकरण में भी देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। मोबाइल का निर्यात लगातार बढ़ रहा है। भारत के दूर दराज गांव में भी डेटा का उपयोग किया जा रहा है। आज विश्व का 60 प्रतिशत डिजिटल ट्रांजेक्शन भारत में ही हो रहा है।

इन योजनाओं ने बनाया आर्थिक रूप से सशक्त

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत आज भी 80 करोड़ जरूरतमंदों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है। कोविड की वजह से दुनियाभर की अर्थव्यवस्था पर बुरा प्रभाव पड़ा था। कई देश अभी भी इससे उबर नहीं पाए हैं, लेकिन भारत की आज सबसे तेज गति से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था है। केंद्रीय राज्यमंत्री जनरल डॉं वी के सिंह ने कहा कि भारत में 2014 में राष्ट्रीय राजमार्गों की लंबाई सिर्फ 90 हजार किलोमीटर थी। मोदी सरकार बनने के बाद राष्ट्रीय राजमार्गों की लंबाई बढ़कर 1 लाख 60 हजार किलोमीटर तक पहुंच गई। देश में 2014 तक 74 हवाई अड्डे हुआ करते थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अब इनकी संख्या 148 हो गई है। कई हवाई अड्डों का काम निर्माणाधीन है जिसके बाद देशभर में हवाई अड्डों की संख्या बढ़कर 200 हो जाएगी। भारत में पिछले एक दशक के दौरान इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। इसकी बदौलत भारत की आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है। यह सब कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही संभव हो पाया है। वर्तमान में भारत का कैपेक्स बजट 11 लाख 11 हजार 11 सौ लाख करोड़ का है। भारत की ग्रोथ रेट 6.8 प्रतिशत की दर से बढ़ रही है।

नारी शक्ति को दिया आरक्षण

पीएम मोदी के नेतृत्व में ही नारी शक्ति को विशेष पहचान मिली है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के माध्यम से देश की आधी आबादी को 33 % आरक्षण दिलाने का काम किया है। आगामी वर्षों में देश की सभी विधानसभाओं में और संसद में 33% महिला प्रतिनिधि नजर आएंगी। महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में काम करते हुए लखपति दीदी योजना, उज्जवला योजना, ड्रोन दीदी योजना, पीएम आवास योजना जैसी अनेक योजनाओं को शुरू कर पीएम मोदी ने अपने कार्यकाल में महिलाओं के जीवन को सरल बनाया है।

पार्टी के घोषणा पत्र क्या इस खास

भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में विकसित भारत का जो विजन देश के सामने रखा है, उसे पूरा करने के लिए ही सरकार देश के गरीब, किसान, महिला और युवा पर फोकस कर रही है। अधिकतर योजनाओं का लाभ गरीब, किसान, महिला और युवाओं को ही मिल रहा है। हमारी सरकार में इन्हें सम्मान मिला है और हम इन्हें सशक्त बनाने की दिशा में बड़े कदम उठा रहे हैं।

निष्कर्ष – मोदी सरकार

हमने आपको मोदी सरकार के 10 वर्षों के कार्यकाल से संबंधित संक्षिप्त  जानकारी दी है। उम्मीद करते हैं, सभी जानकारी रोचक लगी होगी। कैसी लगी आपको हमारी आज की पोस्ट, आप हमें Comment box में बताना ना भूलें। यदि आपको हमारी पोस्ट पसंद आती है तो इस पोस्ट से मिलने वाली जानकारी अपने दोस्तों के साथ Facebook, Instagram, twitter, what’s app पर ज़रुर शेयर करें। ताकि उन्हें भी यह महत्वपूर्ण जानकारी मिल सके और वे भी इसका लाभ उठा सकें। हमारी वेबसाइट http://www.theindianiris.com/ पर आने के लिए आपका धन्यवाद, और नवीनतम अपडेट के लिए बने रहें।

About The Indian Iris

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *