यूपी गन्ना पर्ची कैलेण्डर
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किए गए गन्ना पर्ची कैलेंडर के माध्यम से गन्ने की खेती करने वाले किसान अपनी गन्ने की सप्लाई से संबंधित सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा चीनी मिलों से संबंधित सर्वे, पर्ची, टोल भुगतान, विकास संबंधित समस्या आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सकती है। अब किसान घर बैठे इंटरनेट के माध्यम से गन्ना पर्ची कैलेण्डर से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस पोर्टल के माध्यम से अब गन्ना किसान काला बाजारी से भी बच सकेंगे। गन्ना पर्ची पोर्टल के माध्यम से प्रणाली में पारदर्शिता आएगी तथा लोगों के समय और पैसे दोनों की बचत होगी।
ई गन्ना ऐप
गन्ना पर्ची कैलेण्डर का मुख्य उद्देश्य
किसानों की सहायता करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आरंभ किए गए यूपी गन्ना पर्ची कैलेंडर का मुख्य उद्देश्य राज्य के किसानों को गन्ने को बेचने से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्रदान करना है। पहले किसानों को अपने गन्ने बेच कर भुगतान प्राप्त करने के लिए बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। इस बात को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने यूपी गन्ना पर्ची कैलेंडर देखने की ऑनलाइन सुविधा आरंभ कर दी है। इससे किसानों के जीवन स्तर में सुधार आएगा। इसके अलावा वह सशक्त एवं आत्मनिर्भर भी बनेंगे। किसानों को किसी भी सरकारी कार्यालय के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। गन्ना सर्वेक्षण, बेसिक कोटा, सट्टा, गन्ना कैलेंडर, गन्ना पर्ची आदि से संबंधित जानकारी भी इस यूपी गन्ना पर्ची कैलेण्डर के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है।
यूपी गन्ना पर्ची कैलेंडर के लाभ एवं विशेषताएं
- गन्ना पर्ची कैलेण्डर ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से चीनी मिलों के बारे में संपूर्ण जानकारी प्राप्त की जा सकती है। उत्तर प्रदेश के 113 चीनी मिलों द्वारा अपनी आधिकारिक वेबसाइट बनाई गयी है।
- इस पोर्टल के माध्यम से किसानों के अपने गन्ने बेच कर भुगतान प्राप्त करने से संबंधित कई समस्याओं का हल किया जा सकता है।
- गन्ना पर्ची की सारी जानकारी सीधे किसान के मोबाइल पर भेजी जाएगी। जिससे कि बिचौलियों का काम खत्म हो जाएगा। ताकि बीच में धोखा धड़ी ना हो सके।
- इस पोर्टल के माध्यम से किसान गन्ना बेचने से संबंधित सारी जानकारी, सर्वेक्षण डाटा, गन्ने से संबंधित कैलेंडर, मूल कोटा आदि प्राप्त कर सकते हैं।
- पोर्टल के माध्यम से लगभग 50 लाख किसानों को लाभ पहुंचेगा।
- इस पोर्टल के माध्यम से समय और पैसे दोनों की बचत होगी।
- सरकार द्वारा गन्ना पर्ची कैलेंडर देखने के लिए एक ई केन नाम का ऐप भी आरंभ किया गया है। इस ऐप को अपने मोबाइल में गन्ना किसानों द्वारा डाउनलोड किया जा सकता है।
- किसानों को गन्ना पर्ची, बेसिक कोटे की जानकारी के लिए पक्का कैलेंडर दिया जाता है। अगर कैलेंडर खो जाए या नष्ट हो जाए तो किसानों को परेशानी उठानी होती है। इसलिए किसानों को इस समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए इसे इंटरनेट की सुविधाओं से जोड़ा गया है।
गन्ना पर्ची कैलेण्डर हेतु योग्यताएं
- आवेदक किसानों को उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए।
- आवेदनकर्ता एक किसान होना चाहिए।
- जिन किसानों के पास गन्ने की खेती है उनके लिए ही यह पोर्टल बनाया गया है।
यूपी गन्ना पर्ची कैलेण्डर आनलाइन देखने की प्रक्रिया
उत्तर प्रदेश के जो भी इच्छुक गन्ना किसान हैं और वो गन्ना पर्ची कैलेण्डर ऑनलाइन देखना चाहते हैं तो वे निम्न प्राक्रिया को अपनाकर आसानी से देख सकते हैं।
- सबसे पहले आपको यूपी गन्ना पर्ची कलैंडर की आधिकारिक वेबसाइट caneup.in पर जाना होगा।
- आपके सामने होम पेज खुल कर आ जायेगा।
- इस होम पेज पर आपको “किसान भाई अपने आंकड़े देखने के लिए नीचे क्लिक करे” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक फॉर्म खुल जायेगा।
- इस फॉर्म में आपको सबसे पहले ऊपर कैप्चा कोड भरना होगा उसके बाद view पर क्लिक करना होगा।
- उसके बाद फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी भरनी होगी और पूछे गए शहर ,फैक्ट्री, गांव आदि को चुनना होगा।
- इसके बाद इसके नीचे दिए गए select grower के विकल्प पर अपना नाम चुने और फिर क्लिक करेंं।
- क्लिक करने के बाद आपके सामने दूसरा पेज खुल जायेगा इस पेज पर आपको आपकी पूरी जानकारी मिल जाएगी।
- फिर आपको नीचे 4 विकल्प दिखाई देंगे इस सभी विकल्प में से आपको गन्ना कलैण्डर के विकल्प पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपके सामने गन्ना पर्ची कैलेंडर खुल जायेगा।
संपर्क विवरण
यदि आपको गन्ना पर्ची कैलेण्डर से संबंधित किसी भी अन्य प्रकार की जानकारी प्राप्त करनी है तो आप निम्न हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करके पूंछ सकते हैं।
हेल्पलाइन नंबर :
- 1800-121-3203,
- 1800-103-5823