लखपति दीदी योजना
महिलाओं को आर्थिक सुरक्षा देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा 15 अगस्त 2023 को लाल किले के भाषण में देशवासियों को संबोधित करते हुए लखपति दीदी योजना की घोषणा की गई थी। यह योजना देश भर में महिलाओं के लिए चलाई जाने वाली स्वयं सहायता समूह से जुड़ी है। महिलाओं के लिए लखपति दीदी योजना एक स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग प्रोग्राम है। इस योजना के माध्यम से देश की महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर उन्हें पैसा कमाने के योग्य बनाया जाता है। सरकार द्वारा पात्र महिलाओं को योजना के तहत खुद का रोजगार शुरू करने के लिए 1 से 5 लाख रुपए तक का लोन भी आर्थिक सहायता के रूप में प्रदान किया जाता है, जो कि ब्याज मुक्त होता है। यह योजना आर्थिक रूप से कमज़ोर महिलाओं के आर्थिक स्तर में सुधार लाने के लिए चलाई जा रही है।
लखपति दीदी योजना का लक्ष्य
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी 2024 को बजट भाषण में बताया है कि लखपति दीदी योजना को बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब तक एक करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बना दिया गया है। जिससे 9 करोड़ महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार आया है। अब सरकार ने इस योजना के तहत 3 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। सरकार द्वारा पहले 2 करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य तय किया गया था। जिससे अब बढ़ा कर 3 करोड़ कर दिया गया है।
योजना का मुख्य उद्देश्य
केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना, महिलाओं को रोजगार से जोड़ना, उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाना और आमदनी में बढ़ोतरी करना व आत्म निर्भर एवं सशक्त बनाना ही लखपति दीदी योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य है। इस योजना से स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं अपना उद्योग शुरू करके न सिर्फ अपनी बल्कि दूसरी महिलाओं की आर्थिक स्थिति में भी सुधार ला रही है। इस समय देश में लगभग 83,00,000 स्वयं सहायता समूह है। जिससे 9 करोड़ से ज्यादा महिलाएं जुड़ी है।
लखपति दीदी योजना के लाभ एवं विशेषताएं
- इस योजना के तहत खुद का रोजगार शुरू करने के लिए प्रत्येक महिला को 1 से 5 लाख रुपए तक का लोन प्रदान किया जाता है। जो कि ब्याज मुक्त होता है।
- महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए फाइनेंशियल नॉलेज के लिए कंप्रिहेंसिव फाइनेंशियल लिट्रेसी वर्कशॉप्स चलाए जाते हैं।
- इस योजना के तहत महिलाओं को माइक्रो क्रेडिट सुविधा दी जाती है जिससे उन्हें छोटे लोन आसानी से मिल जाते हैं।
- योजना के तहत महिलाओं के स्किल डेवलपमेंट और वोकेशनल ट्रेनिंग पर ध्यान दिया जाता है। साथ ही आंत्रप्रेन्योर बनने वाली महिलाओं को बिजनेस शुरू करने के लिए गाइड किया जाता है।
- इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को पेमेंट के लिए डिजिटल बैंकिंग सेवाओं, मोबाइल वॉलेट और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।
- महिलाओं को फाइनेंशियल सुरक्षा भी इस योजना में दी जाती है जिसके लिए किफायती बीमा कवरेज का लाभ दिया जाता है। इससे उनकी फैमिली की सुरक्षा भी बढ़ती है।
- लखपति दीदी योजना में कई तरह के एंपावरमेंट प्रोग्राम्स भी चलाए जाते हैं। जिससे महिलाएं आत्मविश्वासी होती है।
लखपति दीदी योजना हेतु योग्यताएं
- आवेदक महिलाएं भारत की नागरिक होना चाहिए।
- इस योजना के तहत आवेदन करने वाली महिलाओं की आयु 18 साल से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को इस योजना का लाभ दिया जाएगा।
- आवेदक महिला की सालाना आय 3 लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- महिलाओं के परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में कार्यरत नहीं होना चाहिए।
आवश्यक दस्तावेज
- पैन कार्ड
- आधार कार्ड
- आय प्रमाणपत्र
- निवास प्रमाणपत्र
- शैक्षणिक योग्यता प्रमाणपत्र
- बैंक खाता विवरण
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
लखपति दीदी योजना ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको भारत सरकार की आधिकारिक वेबसाइट https://
www.india.gov.in/ पर जाना होगा। - इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल कर सामने आ जाएगा।
- होम पेज पर आपको लखपति दीदी योजना में आवेदन करें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
- अब आपको आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी को भरना होगा।
- सभी जानकारी भरने के बाद आपको मांगे गए दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
- इसके बाद आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही आपको एक रसीद प्राप्त होगी। जिसका आपको प्रिंट निकाल कर अपने पास रखना होगा।
- इस प्रकार आप आसानी से लखपति दीदी योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
लखपति दीदी योजना हेतु ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया
अगर आप योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन नहीं कर पा रहे हैं, तो आप ऑफलाइन प्रक्रिया के माध्यम से भी लखपति दीदी योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकती है। प्रक्रिया निम्न प्रकार है।
- सबसे पहले आपको अपने नजदीकी महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यालय जाना होगा।
- वहां जाकर आपको संबंधित कर्मचारी से लखपति दीदी योजना का आवेदन फॉर्म प्राप्त करना होगा।
- आवेदन फॉर्म प्राप्त करने के बाद आपको उसमें पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी भरना होगा।
- इसके बाद आपको सभी आवश्यक दस्तावेजों को आवेदन फॉर्म के साथ संलग्न करना होगा।
- अब आपको सभी दस्तावेज सहित आवेदन फॉर्म को उसी कार्यालय में जमा कर देना होगा जहां से आपने प्राप्त किया था।
- आवेदन फॉर्म जमा करने पर आपको रसीद दी जाएगी जिससे आपको अपने पास संभाल कर रखना होगा।
- इस तरह योजना के तहत आपकी आफलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाती है।