Breaking News
Home / Initiatives / States / Central India / Chhattisgarh / छत्तीसगढ़ कांग्रेस: प्रियंका गांधी की चुनावी घोषणा, सिलेंडर सिर्फ 500 रुपए में-

छत्तीसगढ़ कांग्रेस: प्रियंका गांधी की चुनावी घोषणा, सिलेंडर सिर्फ 500 रुपए में-

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही दिन रह गए हैं। छत्तीसगढ़ में 2 चरण मतदान होंगे। पहला 7 और दूसरा 17 नवंबर 2023 को वोटिंग होगी। और चुनाव के परिणाम 3 दिसंबर 2023 को घोषित किये जाएंगे। कांग्रेस छत्तीसगढ़ में जीत के लिए पुरजोर ताकत लगा आ रही है। पार्टी की तरफ से प्रियंका गांधी समेत कई अन्य नेता छत्तीसगढ़ में जनसभाएं कर रहे हैं।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस की चुनावी घोषणा

कांग्रेस की तरफ से चुनाव को लेकर छत्तीसगढ़ में प्रियंका गांधी ने आठ बड़े चुनावी वादे किए हैं। प्रियंका गांधी ने कहा कि अगर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बरकरार रहती है तो वो अपने सभी वादे जरुर पूरी करेगी। प्रियंका गांधी कांग्रेस को जीत दिलाने के लिए भरपूर कोशिश कर रही हैं। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा घोषणा की गई है, कि महिलाओं बहनों को गैस सिलेंडर भरवाने पर 500 रुपए की गैस सब्सिडी प्रदान की जाएगी। जिससे महिलाओं एवं बहनों को सीधा लाभ प्राप्त होगा एवं उन्हें महंगाई से भी राहत मिल सकेगी। इसके अलावा भी छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार द्वारा वर्तमान में छत्तीसगढ़ में कई सारी योजनाओं की घोषणा की गई है।

प्रियंका गांधी के ये आठ वादे

  • सिलेंडर रिफिल करने पर 500 रुपए की सब्सिडी महिलाओं के बैंक खाते में जमा की जाएगी।
  • 200 यूनिट तक बिजली फ्री, अधिक खपत पर 200 यूनिट प्रति माह तक नि:शुल्क बिजली प्रदान की जाएगी।
  • महिला स्व-सहायता समूहों तथा सक्षम योजना के अंतर्गत लिए गए ऋण माफ किए जाएंगे।
  • आगामी वर्षों में 700 नवीन ग्रामीण औद्योगिक पार्कों की स्थापना की जाएगी।
  • राज्य के सभी सरकारी स्कूल को स्वामी आत्मानंद इंग्लिश और हिन्दी मीडियम स्कूलों में विकसित किया जाएगा।
  • छत्तीसगढ़ के निवासियों का सड़क दुर्घटनाओं में तथा अन्य आकस्मिक दुर्घटनाओं में मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत निशुल्क इलाज किया जाएगा।
  • परिवहन व्यवसाय से जुड़े 6,600 से अधिक वाहन मालिकों के वर्ष 2018 तक के 726 करोड़ राशि के बकाया मोटरयान कर्ज की माफ किया जाएगा।
  • राज्य के किसानों से तिवरा को भी समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा।

छत्तीसगढ़ का बेहतर मॉडल 

छत्तीसगढ़ का मॉडल, गुजरात मॉडल से कहीं ज्यादा अच्छा है। लाखों किसानों को करोड़ों रुपए की सब्सिडी दी गई है। लाखों किसानों का कर्ज माफ किया गया है। बिजली बिल आधा किया गया है। बस्तर पहले हिंसा के लिए जाना जाता था, लेकिन आज अपनी संस्कृति और मिलेट्स के लिए पहचाना जा रहा है। इतने सारे बड़े-बड़े काम किए हैं। छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार ने और भी कई ऐलान किए, उन्होंने कहा कि 700 नए ग्रामीण औद्योगिक पार्क बनेंगे। अभी 300 पार्क हैं, आगे 1,000 ग्रामीण औद्योगिक पार्क हो जाएंगे।

निष्कर्ष – छत्तीसगढ़ कांग्रेस

हमने यहाँ आपको छत्तीसगढ़ कांग्रेस घोषणापत्र विधानसभा चुनाव से संबंधित सभी जानकारी दी है। उम्मीद करते है की आपको सभी जानकारी रोचक लगी होगी। दोस्तों कैसी लगी आपको हमारी आज की पोस्ट, आप हमें Comment box में बताना ना भूलें। और यदि आपको हमारी पोस्ट पसंद आती है तो इस पोस्ट से मिलने वाली जानकारी अपने दोस्तों के साथ भी Social Media Sites, Facebook, Instagram, twitter, what’s app पर ज़रुर शेयर करें। ताकि उन्हें भी यह महत्वपूर्ण जानकारी मिल सके और वे भी इसका लाभ उठा सकें।

 

इसे भी पढ़ें:- कांग्रेस घोषणापत्र: जानिए छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के घोषणा पत्र में क्या-क्या है खास

 

About The Indian Iris

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *