Breaking News
Home / Initiatives / States / Central India / Chhattisgarh / कांग्रेस घोषणापत्र: जानिए छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के घोषणा पत्र में क्या-क्या है खास-

कांग्रेस घोषणापत्र: जानिए छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के घोषणा पत्र में क्या-क्या है खास-

 

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी का घोषणापत्र जारी कर दिया है। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र को वचन पत्र का नाम दिया है और उसमें वादों की झड़ी लगा दी है। जिसमें प्रदेश के सभी नागरिकों के लिए 25 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 27% आरक्षण और राज्य की एक आईपीएल टीम बनाने सहित कई वादे किए गए हैं। इसके अलावा किसानों, महिलाओं और सरकारी कर्मचारियों सहित समाज के सभी वर्गों के लिए आश्वासन शामिल हैं। कांग्रेस घोषणापत्र में दो लाख रुपये तक के कृषि ऋण माफ करने और महिलाओं को 1,500 रुपये प्रति माह की सहायता देने की भी घोषणा की है।

कांग्रेस घोषणापत्र 

छत्तीसगढ़ राज्य में एक बार फिर से कांग्रेस की सरकार बन रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि चुनाव में कांग्रेस सरकार के काम और जन कल्याणकारी योजनाएं कांग्रेस सरकार का ब्रह्मास्त्र होगी। 2018 के विधानसभा चुनाव में दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाने के बाद कांग्रेस के प्रति जनता का भरोसा और बढ़ गया है। इस चुनाव में छत्तीसगढ़ के किसान, युवा और आम जनता की और बेहतरी तथा पिछले पांच सालों में किये गये कामों को आगे बढ़ाना कांग्रेस का लक्ष्य है।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस घोषणापत्र में अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर हर वर्ग को सुविधा पहुंचाने के लिए योजनाओं का विस्तारीकरण किया जायेगा तथा लोगों की उन्नति के लिये योजनाएं बनाई जायेगी तथा नई योजनाओं का विस्तारीकरण भी होगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने हर वर्ग के लिये काम किया है। इन कामों से राज्य की तस्वीर बदली है तथा कांग्रेस के प्रति भरोसा बढ़ा है।

कांग्रेस घोषणापत्र में शामिल हैं ये वादे

  • कांग्रेस किसानों का कर्जा माफ करेगी।
  • 17.5 लाख आवास हीनों के लिये कांग्रेस की सरकार मकान बनायेगी।
  • जातिगत जनगणना करवा कर प्रदेश के वंचित वर्ग को उनका हक दिया जायेगा तथा उनके लिये विशेष योजनायें बनाई जायेगी।
  • स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों की संख्या बढ़ाकर अधिक से अधिक आबादी को लाभ पहुंचायेंगे।
  • बिजली बिल हॉफ योजना से अभी तक 44 लाख परिवारों का लगभग 4000 करोड़ का बिजली बिल माफ हुआ है। कांग्रेस की सरकार बनने पर यह योजना और आगे बढ़ेगी।
  • आबादी के अनुपात में बनाये गये छत्तीसगढ़ आरक्षण संशोधन विधेयक के 76 प्रतिशत आरक्षण को लागू किया जायेगा।
  • 4. 5 सालों में 15 लाख लोगों को रोजगार देने के लिये बनाये गये छत्तीसगढ़ रोजगार मिशन के लक्ष्य को प्राप्त किया जायेगा।
  • प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान की खरीदी की जायेगी।
  • महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए दिए जाएंगे।
  • ओबीसी को 76% आरक्षण।
  • धान का मूल्य 3200 रुपए किया जाएगा।
  • 500 रुपए में गैस सिलेंडर।

किसान, युवाओं और महिलाओं पर खास नजर

कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए अपना जो घोषणापत्र जारी किया है, उसमें युवाओं से लेकर महिला और किसानों को फोकस में रखा गया। विधानसभा चुनाव से पहले एक बार फिर भूपेश सरकार ने अपने कांग्रेस घोषणापत्र में किसानों के लिए 20 रुपए क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी और 3200 रुपए ​देने का वादा करने के साथ-साथ अब कर्ज माफी का वादा भी किया है। कांग्रेस सरकार आते ही पहले की तरह इस बार भी किसानों का कर्ज माफ़ किया जाएगा। पार्टी ने इस बार राज्य में फ्री बिजली देने का वादा किया है। इसमें सबसे खास वादा आईपीएल टीम का है। आइपीएल में मध्य प्रदेश की टीम बने, इसका प्रयास किया जाएगा। पार्टी के कांग्रेस घोषणापत्र में राज्य के युवाओं के लिए 6 महीने में 4 लाख सरकारी पद भरने का वादा, बेरोजगार ग्रेजुएट्स को 3 हजार रुपए का भत्ता देने की बात कही गई है।

निष्कर्ष – छत्तीसगढ़ कांग्रेस घोषणापत्र 

हमने यहाँ आपको छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के घोषणापत्र से संबंधित सभी जानकारी दी है। उम्मीद करते है की यह जानकारी आपको बहुत पसंद आई होगी। दोस्तों कैसी लगी आपको हमारी आज की पोस्ट , आप हमें Comment box में बताना ना भूलें। और यदि आपको हमारी पोस्ट पसंद आती है तो इस पोस्ट से मिलने वाली जानकारी अपने दोस्तों के साथ भी Social Media Sites, Facebook, Instagram, twitter, what’s app पर ज़रुर शेयर करें। ताकि उन्हें भी यह महत्वपूर्ण जानकारी मिल सके और वे भी इसका लाभ उठा सकें।

 

इसे भी पढ़ें :- पीएम स्वनिधि: इस योजना ने सुधार दी रेहड़ी पटरी वालों की जिंदगी, शीघ्र उठाएं लाभ

 

About The Indian Iris

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *