Breaking News
Home / Initiatives / States / Central India / अग्निवीर योजना: 50% जवान होंगे स्थाई, जानिए अग्निवीर योजना में क्या होंगे बड़े बदलाव-

अग्निवीर योजना: 50% जवान होंगे स्थाई, जानिए अग्निवीर योजना में क्या होंगे बड़े बदलाव-

केंद्र सरकार द्वारा अग्निवीर योजना के तहत होने वाली भर्तियों के नियमों में बदलाव किए जा सकते हैं। जल्द ही सेना में होने वाली स्थाई भर्ती की संख्या में बढ़ोतरी होने वाली है। अब 25% उम्मीदवारों के बदले 50% उम्मीदवारों को अग्निवीर भर्ती के तहत स्थाई किया जाएगा। पहले अग्निवीर भर्ती के तहत होने वाली नियुक्ति से केवल 25% को ही स्थाई किया जाता था। इस मसले को रक्षा मंत्रालय गंभीरता से विचार कर रहा है। पिछले साल 2022 में अग्निवीर योजना में जवानों को 4 साल के लिए नियुक्त किया जाता है, लेकिन बाद में 75% को तय राशि के साथ 4 साल बाद सेवा से अलग कर दिया जाता है। ये प्रक्रिया तीनों सेनाओं की भर्ती के लिए लागू की गई है। योजना में बदलाव को लेकर कई सुझाव सेना को मिले हैं। अग्निवीर भर्ती में बदलाव को लेकर फिलहाल विचार किया जा रहा है। इसके बदलाव में अभी कितना समय लगेगा ये कहना मुश्किल है। क्योंकि ये योजना पिछले साल ही लागू हुई है तो अभी पहले बैच को एक ही साल हुआ है।

अग्निवीर योजना

केंद्र सरकार की अग्निवीर योजना में 25% तक अग्निवीरों को नियमित कैडर के रूप में सशस्त्र बलों में नामांकित होने के लिए चुना जाता है। यह योजना देश की सेवा करने के लिए इच्छुक भारतीय युवाओं को छोटी अवधि के लिए सशस्त्र बलों में भर्ती होने का अवसर प्रदान करती है। यह योजना सशस्त्र बलों की युवा प्रोफ़ाइल को बढ़ाती है। इस योजना के तहत अग्निवीरों को रिस्क और हार्डशिप भत्ता, राशन, ड्रेस और यात्रा भत्ता आदि सुविधाएं प्रदान की जाती हैं। अग्निवीरों को बिना किसी कटौती के 48 लाख रुपये का गैर-अंशदायी जीवन बीमा कवर भी मिलता है। इसके अलावा सेवा के दौरान मृत्यु होने पर 44 लाख रुपये मिलते हैं। यह 4 साल के दौरान सेवा निधि के अलावा मिलता है।

अग्निवीर भर्ती

केंद्र सरकार द्वारा अग्निपथ योजना लांच की गई है। इस योजना के माध्यम से देश के नागरिकों की भर्ती सेना में की जाएगी। अग्नीपथ योजना के अंतर्गत भर्ती किए गए जवानों को अग्निवीर कहा जाता है। सरकार द्वारा इस वर्ष 46000 अग्निवीरों की भर्ती सेना में की जाएगी। अग्निवीर 4 वर्षों तक अपनी सेवाएं प्रदान कर सकता है। 4 वर्ष के बाद अग्निवीर को सेवानिवृत्त प्रदान की जाएगी। अग्निवीरों को 30000 रुपए की वेतन प्रतिमाह प्रदान की जाएगी। इसके अलावा अग्निवीरों को वह सभी लाभ प्रदान किए जाएंगे जो अन्य सैनिकों को प्रदान किए जाते हैं। 4 साल की अवधि पूरी होने पर सेवा निधि प्रदान की जाएगी। जिसकी राशि 11.71 लाख रुपए की होगी। अग्निवीरों को कई अन्य लाभ भी प्रदान किए जाएंगे जिससे कि वह सेवानिवृत्त के बाद रोजगार की प्राप्ति कर सकें।

 50% अग्निवीर हो सकते हैं स्थाई

भारतीय सेना चाहती है कि अग्निवीरों में से 4 साल बाद करीब 50% अग्निवीरों को स्थाई किया जाए। सेना ने इस संबंध में सरकार के सामने अपनी मांग रखी है। पहले भी इस संबंध में फाइल आगे बढ़ाई गई थी लेकिन सेना की यह मांग ठुकरा दी गई। अब फिर सेना यह मामला आगे बढ़ा रही है। अग्निवीरों के हर बैच में से करीब 50% अग्निवीरों को स्थाई किया जाए। पहले जब सैनिकों की भर्ती होती थी उसमें जो स्टैंडर्ड रखे गए थे, वहीं स्टैंडर्ड अग्निवीर भर्ती के लिए भी हैं।  50% अग्निवीरों को स्थाई करने के अलावा सेना ने सरकार के सामने यह प्रस्ताव भी रखा है कि अग्निवीरों की भर्ती तेजी से कराई जाए। यानी एक साल में भर्ती के लिए जो नंबर तय किया गया है उसे बढ़ाया जाए ताकि सेना में सैनिकों की कमी जल्दी पूरी हो सके।

कोरोना काल में नहीं हो सकी सेना में भर्ती 

कोविड की वजह से दो साल सेना में भर्ती नहीं हो पाई थी। जबकि उससे पहले हर साल करीब 80 हजार सैनिकों की भर्ती होती थी। इससे सेना से रिटायर होने वाले और सेना में भर्ती होने वाले सैनिकों की संख्या में बैलेंस बना रहता था। पिछले साल जब अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीरों की भर्ती की गई तो पहले साल 40 हजार अग्निवीरों की भर्ती की जा रही है। इसके बाद धीरे धीरे यह नंबर बढ़ाया जाना है और साल 2026 तक कुल 1 लाख 75 हजार अग्निवीरों की भर्ती सेना में होनी है। जबकि अभी भी सेना में करीब डेढ़ लाख सैनिकों की कमी है और हर साल सैनिक रिटायर भी हो रहे हैं।

अग्निवीर भर्ती योजना में हो सकते हैं ये बदलाव

साल 2022 में भारतीय सेना में नियुक्ति के लिए लागू हुई अग्निवीर योजना में बड़े बदलाव हो सकते हैं। इसके लिए केंद्र सरकार योजना भी बना रही है। जल्द ही सेना में स्थाई होने वाले जवानों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, इस बदलाव को लेकर सरकार की ओर से कोई आधिकारिक सूचना सामने नहीं आई है। परन्तु मौजूद समय में अग्निवीर योजना के तहत केवल 25% जवानों को ही ट्रेनिंग के बाद स्थाई किया जाता है। रक्षा मंत्रालय अग्निवीरों के स्थाई किए जाने की संख्या को बढ़ाकर 50% करने पर विचार कर रहा है। इस योजना में जवानों को 4 साल के लिए नियुक्त किया जाता है, लेकिन बाद में 75% को एक तय राशि के साथ सेवा से अलग कर दिया जाता है। थल, जल और नभ सेना तीनों में ही यही प्रक्रिया है। तीनों सेनाओं में अग्निवीर का पहला बैच आ चुका है।

अग्निवीर योजना के तहत भर्ती हेतु योग्यताएं

अग्निवीर योजना के तहत भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता अभ्यर्थी के तहत 10वीं कक्षा न्यूनतम 45% अंकों के साथ पास होना चाहिए। अभ्यर्थी के प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33% अंक होने चाहिए।

भर्ती के लिए अधिकतम उम्र 23 साल

सेना अग्निवीरों की टेक्निकल भर्ती में अधिकतम उम्र 21 साल से बढ़ाकर 23 साल करने पर भी सरकार विचार कर रही है। सेना इसमें आईटीआई और टेक्निकल कोर्स किए हुए युवाओं को भर्ती कर रही है और उम्र सीमा 21 साल होने से ज्यादा विकल्प नहीं मिल पा रहे हैं। इसलिए इसे बढ़ाया जा सकता है। अग्निपथ योजना में पहले भी जब सैनिक टेक्निकल में भर्ती होते थे तब उनकी अधिकतम उम्र सीमा 23 साल थी।

आवश्यक दस्तावेज

जो भी देश के इच्छुक युवक अग्निवीर योजना के तहत भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो उनके पास निम्न दस्तावेजों का होना अनिवार्य है।
  • प्रवेश पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • विधालय चरित्र प्रमाण-पत्र
  • एनसीसी प्रमाण पत्र
  • खेल प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड

अग्निवीर भर्ती चयन प्रक्रिया

जो भी देश के इच्छुक युवक अग्निवीर योजना के तहत भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो उनकी जानकारी के लिए चयन प्रक्रिया निम्न प्रकार है।
  • चयनित अग्निवीरों की भर्ती वैसे ही की जाएगी जैसे सामान्य स्थिति में सैनिकों की भर्ती सेना में की जाती है।
  • सर्वप्रथम सेना के द्वारा सूचना जारी की जाएगी।
  • अग्निवीरों को इस सूचना के अनुसार आवेदन करना होगा।
  • इसके पश्चात उनको लिखित परीक्षा देनी होगी।
  • लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने के पश्चात उनका फिजिकल टेस्ट किया जाएगा।
  • जिसके आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार करके अग्निवीरों को सेना में नियुक्त किया जाएगा।

निष्कर्ष – अग्निवीर योजना 

हमने यहाँ आपको योजना से संबंधित सभी जानकारी दी है। उम्मीद करते है की आपको सभी जानकारी अच्छे से समझ में आ गई होगी। दोस्तों कैसी लगी आपको योजना के बारे में संपूर्ण जानकारी, आप हमें Comment box में बताना ना भूलें। और यदि आपको हमारी पोस्ट पसंद आती है तो इस पोस्ट से मिलने वाली जानकारी अपने दोस्तों के साथ भी Social Media Sites, Facebook, Instagram, twitter पर ज़रुर शेयर करें। ताकि उन्हें भी यह महत्वपूर्ण जानकारी मिल सके और वे भी इसका लाभ उठा सकें। अगर आप अन्य किसी योजनाओं की जानकारी लेना चाहते हैं तो हमारी वेबसाइट में दी गई अन्य योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। और उस योजना से मिलने वाले लाभों को ले सकते हैं।

 

इसे भी पढ़ें :- महिला आरक्षण बिल: महिला आरक्षण बिल कब से होगा लागू? जानिए इसमें अब तक क्या क्या हुआ

About The Indian Iris

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *