Breaking News
Home / Govt. Initative / कन्या श्री प्रकल्प योजना: स्कूली लड़कियों की शिक्षा के लिए सरकार देगी 25000 रुपए की आर्थिक मदद

कन्या श्री प्रकल्प योजना: स्कूली लड़कियों की शिक्षा के लिए सरकार देगी 25000 रुपए की आर्थिक मदद

कन्या श्री प्रकल्प योजना का उद्देश्य:

कन्या श्री प्रकल्प योजना स्कूल जाने वाली लड़कियों के लिए बहुत लाभदायक है और यह लड़कियों के लिए सबसे महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना के अंतर्गत सरकार स्कूली लड़कियों को 25000 रुपए की छात्रवृत्ति देती है। यह योजना हर लड़की की स्कूल जाने और अपनी पढ़ाई पूरी करने की इच्छा को पूरी करती है।
कन्या श्री प्रकल्प योजना पश्चिम बंगाल की सरकार द्वारा शुरू की गई है। जिसका मुख्य उद्देश्य लड़कियों की भलाई और उनका भविष्य सुधारना है। खास तौर पर उन लड़कियों के लिए जो सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के परिवारों से हैं।
पश्चिम बंगाल के महिला और बाल विकास विभाग के अनुसार कन्या श्री प्रकल्प योजना की शुरुआत 2013 में की गई थी। 2017 तक 7,588.90 करोड़ रुपए स्कूली लड़कियों में बांट दिए गए थे। और इस योजना के लिए 7,237.28 करोड़ रुपए खर्च किए गए थे। पश्चिम बंगाल की सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना ने विदेशों में भी अपना प्रभाव डाला है। इसलिए 2017 में इस योजना को संयुक्त राष्ट्र द्वारा सम्मानित किया गया था।  इस योजना का मुख्य उद्देश्य लड़कियों को शिक्षित बनाना और 18 साल की से कम उम्र वाली लड़कियों की शादियां रुकवाना भी है।

कन्या श्री प्रकल्प योजना से मिलेगी  25000 रुपए का आर्थिक मदद:

कन्या श्री प्रकल्प योजना के अंतर्गत सरकार 18 साल की आयु होने पर लड़कियों को अपनी पढ़ाई पूरी करने के लिए 25000 रुपए की आर्थिक मदद करती है। इसके अलावा 18 साल की आयु होने पर लड़कियों को सरकार की तरफ से हर साल छात्रवृत्ति दी जाती है। इस योजना के द्वारा खास तौर पर उन लड़कियों की शिक्षा में सुधार करना है जो गरीबी रेखा के नीचे रहने वाले परिवारों से हैं। इस योजना को संयुक्त राष्ट्र और यूनिसेफ द्वारा अंतरराष्ट्रीय मान्यता भी प्राप्त है।

कन्या श्री प्रकल्प योजना के लिए योग्यताएं:

कन्या श्री प्रकल्प योजना का लाभ उठाने के लिए निम्न योग्यताओं का होना अति आवश्यक है।
  1. आवेदन करने वाली लड़कियों को पश्चिम बंगाल राज्य का निवासी होना अनिवार्य है। साथ ही वह उसी राज्य के किसी स्कूल या संस्था से शिक्षा प्राप्त कर रही हों
  2. न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष होनी
  3. पारिवारिक आय कम हो।
  4. आवेदन करने वाली लड़कियां गरीब और जरूरतमंद होनी चाहिए।
  5. केवल अविवाहित लड़कियों के लिए शैक्षिक आवश्यकता के लिए है योजना।
  6. तकनीकी और व्यावसायिक प्रशिक्षण संस्थानों के छात्राओं और स्कूली लड़कियां इस योजना का लाभ उठा सकती हैं।
  7. शारीरिक बाधाओं वाली लड़कियों की मदद के लिए है यह योजना।

कन्या श्री प्रकल्प योजना के लिए जरूरी दस्तावेज:

इस योजना का लाभ उठाने के लिए निम्न दस्तावेजों का होना अनिवार्य है।
  1. आवासीय प्रमाण पत्र
  2. स्कूल के मार्कशीट व प्रमाण पत्र
  3. आयु प्रमाण पत्र
  4. आय प्रमाण पत्र
  5. बीपीएल प्रमाण पत्र
  6. गैर-वैवाहिक स्थिति की घोषणा
  7. संस्थानों से रजिस्ट्रेशन के प्रमाण
  8. बाधा प्रमाण पत्र
  9. आधार कार्ड
  10. बैंक खाता विवरण

कन्या श्री प्रकल्प योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया:

इस योजना के लिए आफलाइन आवेदन ही किया जा सकता है। यदि आपके पास सभी योग्यताएं हैं और जरूरी दस्तावेज पूरे हैं तो आप निम्न प्रक्रिया के द्वारा कन्या श्री प्रकल्प योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  1. इस योजना से छात्रवृत्ति प्राप्त करने का रजिस्ट्रेशन के लिए सर्वप्रथम आवेदन करने वाली लड़कियों को अपने स्कूल या संस्था से आवेदन फार्म प्राप्त करना होगा। ये आवेदन फार्म स्कूलों के कार्यालयों में फ्री में मिल जाता है।
  2. आवेदन फार्म के तीन भाग होते हैं। पहले में व्यक्तिगत विवरण, दूसरे में संपर्क विवरण और तीसरे में अपने स्कूल का विवरण भरना होता है। जिसे आवेदक लड़कियों को स्वयं भरना पड़ता है। उसके बाद अपने माता-पिता से हस्ताक्षर करवाना या अंगूठे का निशान लगवाना होता है।
  3. फिर इस आवेदन फार्म को प्रधानाचार्य के कार्यालय में जमा करना होता है। स्कूलों के अध्यक्ष, आवेदकों के इस फार्म में भरे हुए विवरणों का सत्यापन और निरीक्षण करते हैं। इसके बाद आधिकारिक मोहर लगाते हैं।
  4. आवेदन फार्म की  पूरी प्रक्रिया सफलता पूर्वक होने पर इसके सभी विवरण कन्या श्री प्रकल्प योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किए जाते हैं।
कन्या श्री प्रकल्प योजना के आवेदन की स्थिति की जांच कैसे करें:
इस योजना के आवेदन की स्थिति को जांचने के लिए निम्न प्रक्रिया करनी होगी।
सर्वप्रथम कन्या श्री प्रकल्प योजना के बेब पोर्टल के होम पेज पर जाएं। फिर ट्रेक एप्लिकेशन पर क्लिक करें। इसके बाद ड्राप डाउन मेन्यू से वर्ष और योजना का प्रकार चुनें। उसके बाद अपनी जन्मतिथि और आवेदन आई डी और कैप्चा लिखें। फिर सबमिट पर क्लिक करें जिससे आपके आवेदन की स्थिति की सारी जानकारी सामने स्क्रीन पर आ जाएगी।

About The Indian Iris

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *