Breaking News
Home / Govt. Initative / अमृत काल बजट 2023 – 2024 : महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए महिला सम्मान बचत पत्र योजना की शुरुआत, जाने इसके लाभ व विशेषताएं-

अमृत काल बजट 2023 – 2024 : महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए महिला सम्मान बचत पत्र योजना की शुरुआत, जाने इसके लाभ व विशेषताएं-

देश की समस्त नागरिकों को समृद्ध बनाने के लिए बजट 2023-24 में केन्द्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने बहुत सी पुरानी योजनाओं में फेर बदल किया है, साथ ही बहुत सी नई योजनाओं की शुरुआत भी की है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण  महिलाओं महिलाओं के लिए सम्मान पत्र बचत योजना की शुरुआत की है। महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए अमृतकाल के बजट 2023-24 में पहली बार महिला सम्मान बचत पत्र योजना की शुरुआत की गई है। इसके अलावा बजट 2023 – 24 को पेश करते समय केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने महिलाओं के बारे में बात करते हुए कहा कि ग्रामीण महिलाओं को 81 लाख स्वंय सहायता समूहों से जोड़ा गया है। जबकि इन समूहों को अगले स्तर पर ले जाने के लिए योजना बनाई जा रही है। साथ ही उन्होने कहा कि भविष्य में बड़े स्तर पर इस समूह से महिलाओं को जोड़ा जाएगा।

महिला सम्मान बचत पत्र योजना के बारे में :

यह केन्द्र सरकार द्वारा महिलाओं के लिए एक आर्थिक सहायता प्रदान करने का प्रयास है। महिला सम्मान बचत योजना के तहत महिलाएं 2 लाख रुपए तक का निवेश कर सकती है। जबकि महिला सम्मान बचत पत्र योजना 2025 तक ही लागू रहेगी। हांलाकि इस दो लाख के जमा पर टैक्स में छूट मिलेगी। इसके साथ ही इस स्कीम से 7.5 % का ब्याज मिलेगा। महिला सम्मान बचत प्रमाण पत्र को दो साल के लिए लाया गया है। बजट 2023- 24 में पहली बार महिला सम्मान बचत पत्र योजना की शुरुआत की गई है। महिलाओं के सशक्तिकरण लिए केन्द्र और राज्य दोंनो सरकार लगातार प्रयास कर रहे हैं। क्योंकि महिलाओं के विकास से देश की आबादी का विकास होता है।

महिला सम्मान बचत पत्र योजना के लाभ :

आजादी के अमृतकाल में महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और समृद्ध बनाने के लिए केन्द्र सरकार लगातार नए प्रयास कर रही है। महिला सम्मान बचत पत्र योजना से देश की महिलाएं अच्छी बचत कर सकती है। मतलब कि महिलाएं अपना पैसा निवेश कर आर्थिक रूप से और अधिक मजबूत  होंगी। इस योजना से महिलाओं को 2 लाख की निवेश पर 7.5 % का ब्याज मिलेगा। इस योजना से केवल दो साल तक महिलाओं को लाभ होगा।

महिला सम्मान बचत पत्र योजना का शुभारंभ :

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि आजादी के इस अमृत महोत्सव के स्मरण स्वरूप मार्च 2025 तक 2 साल के लिए महिला सम्मान बचत पत्र योजना की शुरुआत की जाएगी। इस योजना के अंतर्गत महिलाएं  2 साल के लिए इस योजना में अपने पैसे निवेश कर सकेंगी। इस योजना के तहत महिलाएं  2 साल के लिए 2 लाख रुपए जमा कर सकती हैं। जिसका उन्हें 7.5 % का ब्याज मिलेगा। इसका लाभ लेने के लिए कोई भी महिला अपने निजी बैंक में खाता खुलवा सकती है।

महिला सम्मान पत्र बचत योजना का मुख्य उद्देश्य :

महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की प्रयास ही महिला सम्मान पत्र बचत योजना का मुख्य उद्देश्य है।महिला सम्मान पत्र बचत योजना के अंतर्गत निवेश की गई राशि पर टैक्स में छूट मिलेगी और 7.5% का रिटर्न मिलेगा। महिलाओं के लिए इस तरह की ये पहली स्कीम है। सरकार ने कहा है कि कोई भी महिला इस स्कीम में निवेश कर टैक्स में छूट प्राप्त कर सकती हैं। महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए केंद्र सरकार की यह बहुत महत्वपूर्ण योजना है।केंद्र सरकार देश की महिलाओं को आर्थिक रूप से किसी पर भी निर्भर नहीं रहना पड़े  इसके लिए उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाने का प्रयास कर रही है। केंद्र सरकार ने पहले भी कई तरह की योजनाएं संचालित की हैं। इसी क्रम में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने महिलाओं के लिए महिला सम्मान बचत पत्र योजना की घोषणा की है।

Check Also

उत्तर प्रदेश मिशन शक्ति 3.0 अभियान: महिलाओं को आर्थिक एवं सामाजिक सुरक्षा प्रदान करेगी उत्तर प्रदेश सरकार, जानिए इसके लाभ वह विशेषताएं-

उत्तर प्रदेश राज्य सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश मिशन शक्ति 3.0 अभियान आरंभ किये जाने की ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *