Breaking News
Home / Initiatives / States / Central India / Madhya Pradesh / नारी सम्मान: लाडली बहना से ज्यादा पैसे मिलेंगे इस सरकारी योजना में, जाने डिटेल-

नारी सम्मान: लाडली बहना से ज्यादा पैसे मिलेंगे इस सरकारी योजना में, जाने डिटेल-

मध्यप्रदेश में राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए और उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए नारी सम्मान योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के माध्यम से राज्य की महिलाओं को आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी। ताकि महिलाएं आर्थिक सहायता राशि प्राप्त कर सशक्त एवं आत्मनिर्भर हो सकें और अपने दैनिक जरूरतों को पूरा करने के लिए किसी अन्य पर निर्भर न रहना पड़े।

मध्यप्रदेश नारी सम्मान योजना

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य की महिलाओं के लिए नारी सम्मान योजना का शुभारंभ 9 मई 2023 को छिंदवाड़ा जिले के परासिया में किया गया था। इस योजना के माध्यम से राज्य की महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाती है। इसके अलावा उन्हें सिलेंडर के लिए 500 रुपए अलग से दिए जाते हैं। इस तरह सब मिलाकर महिलाओं को सरकार द्वारा 2000 रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाती है। राज्य सरकार द्वारा नारी सम्मान योजना के तहत दी जाने वाली आर्थिक सहायता राशि सीधे महिलाओं के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाती है।

योजना का मुख्य उद्देश्य

राज्य की सभी महिलाओं को इस योजना का लाभ प्रदान कर, उन्हें सशक्त एवं समृद्ध बनाना है और आर्थिक रूप से मजबूत बनाना ही इस योजना का मुख्य उद्देश्य है। ताकि वे अपने परिवार वालों का पालन पोषण करने में आर्थिक सहायता प्रदान कर सकें। इस योजना के शुरू होने से राज्य में महिलाओं के प्रति सम्मान बढ़ेगा और महिलाएं आत्मनिर्भर होकर अपना जीवन व्यतीत कर सकेंगी। इस योजना के माध्यम से राज्य की महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार होगा।

मध्य प्रदेश नारी सम्मान योजना के लाभ एवं विशेषताएं

मध्यप्रदेश सरकार द्वारा संचालित इस योजना के तहत महिलाओं को मिलने वाले लाभ इस प्रकार हैं।
  • इस योजना के माध्यम से मध्यप्रदेश सरकार द्वारा हर महीने 2000 रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाती है। जिसमें से राज्य की महिलाओं को 1500 रुपए की राशि रोज की जरुरतों को पूरा करने के लिए और 500 रुपए की राशि गैस सिलेंडर के लिए प्रदान की जाएगी।
  • इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए 9 मई 2023 से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।
  • मध्य प्रदेश नारी सम्मान योजना के अंतर्गत ऑफलाइन आवेदन फॉर्म स्वीकार किए जाएंगे।
  • इस योजना का लाभ राज्य की 50,000 महिलाओं को दिया जाएगा।

नारी सम्मान योजना हेतु योग्यताएं

मध्यप्रदेश की महिलाएं जो भी इस योजना का लाभ उठाने हेतु आवेदन करना चाहती हैं, तो उनके पास निम्न योग्यताओं का होना अनिवार्य है।
  • आवेदक महिला को मध्य प्रदेश का निवासी होना चाहिए।
  • इस योजना के लिए केवल राज्य की महिलाओं को ही दिया जाएगा।
  • आवेदक महिला की आयु 18 वर्ष से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • सभी वर्ग, जाति की महिलाएं इस योजना का लाभ उठा सकेंगी।
  • आवेदक महिला का बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए।
  • आवेदन करने वाली महिलाओं की पारिवारिक वार्षिक आय 15000 रुपए से कम होनी चाहिए।
  • महिलाएं किसी भी दूसरी सरकारी योजना की लाभार्थी नहीं होनी चाहिए।

आवश्यक दस्तावेज

मध्यप्रदेश की महिलाएं जो भी इस योजना का लाभ उठाने हेतु आवेदन करना चाहती हैं, तो उनके पास निम्न दस्तावेजों का होना अनिवार्य है।
  • आधार कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • समग्र आईडी कार्ड
  • बैंक खाता विवरण
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

नारी सम्मान योजना हेतु आवेदन प्रक्रिया

अगर आप इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपको यह जानना आवश्यक है कि राज्य सरकार के कार्यकर्ता घर-घर जाकर महिलाओं से आवेदन कर्ता का नाम, आधार नंबर, समग्र आईडी, आयु, जन्मतिथि, वर्ग, विधानसभा क्षेत्र, ग्राम पंचायत, वार्ड, पंजीयन करने वाले का नाम और मोबाइल नंबर लेंगे। जिसके बाद नारी सम्मान योजना के लिए ऑफलाइन आवेदन फॉर्म भरे जाएंगे। आवेदन फॉर्म भरने के बाद आवेदनकर्ता को इसकी पावती भी दी जाएगी। ताकि सभी महिलाओं को इस योजना के अंतर्गत पंजीकृत किया जा सके।

संपर्क विवरण

मध्यप्रदेश नारी सम्मान योजना के बारे में जानकारी और अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए, आवेदन की स्थिति की जांच करने के लिए, या शिकायत दर्ज कराने के लिए निम्न हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

हेल्पलाइन नंबर –  1800-115-526

निष्कर्ष – मध्यप्रदेश नारी सम्मान योजना

हमने यहाँ आपको मध्यप्रदेश की नारी सम्मान योजना से संबंधित सभी जानकारी दी है। उम्मीद करते हैं, की आपको सभी जानकारी रोचक लगी होगी। इस तरह आप पूरी जानकारी प्राप्त कर इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। अगर आप अन्य किसी योजनाओं की जानकारी लेना चाहते हैं, तो हमारी वेबसाइट में दी गई अन्य योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। और उस योजना से मिलने वाले लाभों को ले सकते हैं। दोस्तों, कैसी लगी आपको हमारी आज की पोस्ट, आप हमें Comment box में बताना ना भूलें। और यदि आपको हमारी पोस्ट पसंद आती है तो इस पोस्ट से मिलने वाली जानकारी अपने दोस्तों के साथ भी Social Media Sites, Facebook, Instagram, twitter, what’s app पर ज़रुर शेयर करें। ताकि उन्हें भी यह महत्वपूर्ण जानकारी मिल सके और वे भी इसका लाभ उठा सकें।

इसे भी पढ़ें :- लाडली बहना योजना: मध्यप्रदेश की इस योजना से मिलेंगे 3000 रुपए, जानिए कब

About The Indian Iris

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *