Breaking News
Home / Govt. Initative / उत्तर प्रदेश मिशन शक्ति 3.0 अभियान: महिलाओं को आर्थिक एवं सामाजिक सुरक्षा प्रदान करेगी उत्तर प्रदेश सरकार, जानिए इसके लाभ वह विशेषताएं-

उत्तर प्रदेश मिशन शक्ति 3.0 अभियान: महिलाओं को आर्थिक एवं सामाजिक सुरक्षा प्रदान करेगी उत्तर प्रदेश सरकार, जानिए इसके लाभ वह विशेषताएं-

उत्तर प्रदेश राज्य सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश मिशन शक्ति 3.0 अभियान आरंभ किये जाने की घोषणा की गयी है, जिसके अंतर्गत महिलाओं को आर्थिक एवं सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जाएगी। इस अभियान के माध्यम से समाज में महिलाओं के प्रति अभावात्मक विचार को बदलने एवं उनके साथ होने वाले आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने का प्रयत्न  किया जायेगा। उत्तर प्रदेश में रहने वाली जो भी महिलाऐं इस अभियान का हिस्सा बनना चाहती हैं आवेदन कर सकती है

उत्तर प्रदेश मिशन शक्ति 3.0 अभियान के बारे में :

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने उत्तर प्रदेश मिशन शक्ति 3.0 अभियान का शुभारंभ किये जाने की घोषणा की है, जिसके माध्यम से प्रदेश की महिलाओं के साथ घटित आपराधिक घटनाओं पर प्रतिबंध लगाने एवं महिलाओं के सशक्तिकरण से संबंधित उचित कार्य किये जायेंगे। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा इस अभियान की नींव वर्ष 2020 में रखी गयी थी, जिसे दो चरणों में  मिशन शक्ति एवं ऑपरेशन शक्ति में विभाजित करते हुए राज्य के कुल 75 जिलों में लागू किया गया था। अब राज्य सरकार उत्तर प्रदेश मिशन शक्ति 3.0 अभियान को तीसरे चरण में आरम्भ करने जा रही है, जिसके अंतर्गत प्रदेश की महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सुरक्षित बनाने हेतु विभिन्न प्रकार के जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किये जायेंगे। इस योजना के माध्यम से प्रदेश की महिलाओं एवं बेटियों को उनके अधिकार के प्रति जागरूक बनाने हेतु राज्य सरकार द्वारा सार्वजनिक तौर पर ग्राम पंचायत स्तर से लेकर औद्योगिक स्तर पर विद्यालयों एवं सरकारी संस्थानों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेगें।

उत्तर प्रदेश मिशन शक्ति 3.0 योजना का मुख्य उद्देश्य :

उत्तर प्रदेश राज्य सरकार द्वारा आरम्भ की गयी उत्तर प्रदेश मिशन शक्ति 3.0 योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश की महिलाओं एवं बालिकाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बना कर सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना है। राज्य सरकार द्वारा इस अभियान के अंतर्गत प्रदेश की महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक बनाने हेतु विभिन्न प्रकार के जागरूकता एवं ट्रेनिंग कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाता है। इस योजना के अंतर्गत राज्य की महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाता था एवं ऑपरेशन शक्ति के तहत ऐसे लोगों को सजा दी जाती थी जिन्होंने महिलाओं के साथ किसी प्रकार का दुर्व्यवहार अथवा अपराध किया होता था।

उत्तर प्रदेश मिशन शक्ति 3.0 अभियान के तहत 75000 महिलाओं को जोड़ा जाएगा उद्यमिता से :

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के उद्देश्य से एक नई मुहिम का आरंभ किया गया है। महिलाओ में उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए 75 जिलों की 75000 महिलाओं को उद्यमिता से जोड़ने हेतु विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन उत्तर प्रदेश मिशन शक्ति 3.0 योजना के अंतर्गत किया जायेगा, शिविरों के माध्यम से इन प्रशिक्षणों को प्रदान किया जायेगा। महिलाओ को स्वलंबित बनाने का प्रयास भी इन शिविरों के माध्यम से किया जायेगा, साथ ही इसके अंतर्गत सभी प्रशिक्षणार्थियों को टूलकिट भी सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी। इस योजना  के अंतर्गत बैंकों से आसान किस्त पर लोन प्रशिक्षण समाप्त होने के पश्चात उद्यम स्थापित करने हेतु प्रदान किया जायेगा, जिसके ज़रिये से महिलाओ की आर्थिक ज़रूरतों की पूर्ति भी की जा सकेगी।उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा इसके तहत महिला उद्यमियों के लिए हेल्प डेस्क, मोबाइल एप व वेबसाइट का भी आयोजन किया जायेगा। इसके अतिरिक्त राज्य सरकार द्वारा घोषणा की गई है कि एक जनपद एक उत्पाद योजना के चिन्हित उत्पादकों पर आधारित डाक टिकट और विशेष कवर का विमोचन भी इस मौके पर किया जायेगा। इस योजना को आरम्भ करने का मुख्य द्रष्टिकोण सरकार का यह है कि महिलाओं एवं लड़कियों को जागरूक किया जा सके और महिलाओं के प्रति होने वाली हिंसा करने वाले लोगों की पहचान उजागर करना और महिलाओं को राज्य में सुरक्षित महसूस करवाने हेतु सरकार द्वारा यह अहम कदम उठाये जा रहे है।

उत्तर प्रदेश मिशन शक्ति 3.0 अभियान के तहत महिलाओं को उनके अधिकारों को लेकर जागरूक किया जाएगा :

उत्तर प्रदेश मिशन शक्ति 3.0  योजना का आरम्भ राज्य की महिलाओं को आत्मनिर्भर और जागरूक बनाने हेतु उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आरम्भ की जा रही बहुत सी कल्याणकारी योजनाओं में से एक है। है। स्वालंबन की राह पर महिलाओं द्वारा अब तेज़ी से कदम बढ़ाये जा रहे हैं और महिलाएं अपने अधिकारों हेतु भी जागरूक हो रही है। उत्तर प्रदेश मिशन शक्ति 3.0 योजना के तहत वूमेन वेलफेयर डिपार्टमेंट द्वारा बहुत से कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, जिसके ज़रिये प्रदेश की महिलाएं जागरूक होती है। प्रदेश की महिलाओं को उनके कानूनी अधिकार से संबंधित जागरूकता सितंबर 2021 में इस योजना के माध्यम से प्रदान किये जाने की घोषणा की गई है। इसके तहत महिलाओं को हिंसा से कानून और प्रावधानों से संबंधित जानकारी 21 सितंबर 2021 तक ग्रहण करवाई गई है।

उत्तर प्रदेश मिशन शक्ति 3.0 अभियान के लाभ एवं विशेषताएं :

उत्तर प्रदेश मिशन शक्ति 3.0 अभियान के मुख्य लाभ वह विशेषताएं इस प्रकार हैं।

  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी द्वारा उत्तर प्रदेश मिशन शक्ति 3.0 अभियान का शुभारंभ करने की घोषणा की गयी है, जिसके अंतर्गत राज्य की महिलाओं एवं बेटियों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जाएगी।
  • उत्तर प्रदेश राज्य सरकार ने इस अभियान को शरदीय नवरात्रि के शुभ अवसर पर आरम्भ करने योजना बनायीं है, जिसके माध्यम से प्रदेश की महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाया जायेगा।
  • इसके साथ ही इस अभियान के माध्यम से समाज में महिलाओं के प्रति नकारात्मक सोच को बदलने एवं उनके साथ होने वाले आपराधिक घटनाओं पर रोक लगाने हेतु विभिन्न प्रयत्न किये जायेंगे।
  • इस योजना  के अंतर्गत महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम एवं प्रशिक्षण कार्यकर्मों का आयोजन भी किया जायेगा।
  • राज्य सरकार द्वारा इस अभियान की आधारशिला वर्ष 2020 में रखी गयी थी, जिसे प्रदेश के कुल 75 जिलों में लागू किया गया था।
  • योगी सरकार द्वारा शुरू की गयी इस अभियान को शुरूआती समय में दो चरणों में विभाजित किया गया था एवं अब इसे नवरात्रि के अवसर पर तीसरे चरण में आरम्भ करने की घोषणा की गयी है।
  • उत्तर प्रदेश मिशन शक्ति 3.0 योजना का शुभारंभ इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में किया जायेगा, जिसके तहत अभियान के पहले एवं दूसरे चरण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 47 जिलों की 75 महिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुरस्कृत भी किया जायेगा।
  • उत्तर प्रदेश सरकार के इस अभियान के अंतर्गत राज्य के 59 ग्राम पंचायत भवनों में मिशन शक्ति कक्ष की शुरुआत भी की जाएगी एवं साथ ही इस अभियान के तहत  1.73 लाख से अधिक नए लाभार्थियों को भी जोड़े जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
  • मुख्यमंत्री जी द्वारा शुरू किये जाने वाले उत्तर प्रदेश मिशन शक्ति 3.0 अभियान के तीसरे चरण के अंतर्गत महिला बीट पुलिस अधिकारीयों की नियुक्ति भी की जाएगी।

उत्तर प्रदेश मिशन शक्ति 3.0 अभियान हेतु  योग्यताएं :

उत्तर प्रदेश मिशन शक्ति 3.0 अभियान के तहत आवेदन करने हेतु आवेदकों के पास निम्न योग्यताओं का होना अनिवार्य है।

  • राज्य सरकार द्वारा प्रारंभ की गई उत्तर प्रदेश मिशन शक्ति 3.0 अभियान  के तहत लाभ प्राप्त करने हेतु आवेदक को उत्तर प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  • इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री जी द्वारा शुरू की गयी इस अभियान के तहत मिलने वाले लाभों को केवल राज्य की महिला नागरिकों द्वारा ही प्राप्त किया जा सकता है।

उत्तर प्रदेश मिशन शक्ति 3.0 अभियान हेतु  आवश्यक दस्तावेज :

उत्तर प्रदेश मिशन शक्ति 3.0 अभियान के तहत आवेदन करने हेतु आवेदकों के पास निम्न आवश्यक दस्तावेजों का होना अनिवार्य है।

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • बैंक खाता विवरण
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

उत्तर प्रदेश मिशन शक्ति 3.0 अभियान के तहत आवेदन प्रक्रिया :

उत्तर प्रदेश राज्य की ऐसी इच्छुक महिला नागरिक जो उत्तर प्रदेश मिशन शक्ति 3.0 अभियान के तहत मिलने वाले लाभों को प्राप्त करने हेतु आवेदन करना चाहती है, उन्हें अभी कुछ समय तक प्रतीक्षा करनी होगीं। क्योंकि  राज्य सरकार द्वारा वर्तमान समय में इस अभियान को नवरात्रि के अवसर पर तीसरे चरण में शुरू करने की अभी केवल घोषणा की गयी है, इसके अंतर्गत आवेदन करने हेतु कोई भी आधिकारिक वेबसाइट जारी नहीं की गयी है। जैसे ही हमें अभियान के तहत आवेदन करने हेतु कोई भी सूचना प्राप्त होती है, वैसे ही हम आपको अपने वेवसाईट पोर्टल के माध्यम से संबंधित जानकारी अवश्य प्रदान करेंगे।

About The Indian Iris

One comment

  1. Pingback: मध्यप्रदेश निःशुल्क साइकिल वितरण योजना: छात्रों को निःशुल्क साइकिल प्रदान करेगी मध्यप्रदेश सर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *