Breaking News
Home / Welfare Schemes / For All / चुनाव परिणाम 2023: मध्यप्रदेश में भाजपा की हुई शानदार जीत, जानिए प्रमुख कारण-

चुनाव परिणाम 2023: मध्यप्रदेश में भाजपा की हुई शानदार जीत, जानिए प्रमुख कारण-

मध्य प्रदेश ने शिवराज सिंह को फिर से गले लगा लिया है। भाजपा के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने वाले शिवराज सिंह चौहान ने एक बार फिर से विधानसभा चुनाव में शानदार जीत हासिल की है। प्रदेश में पार्टी को दो-तिहाई बहुमत मिला है। 230 में से 160 से अधिक सीटें भाजपा ने जीती हैं। वहीं कांग्रेस 65 सीटों पर सिमट गई। मध्यप्रदेश में भाजपा विधानसभा चुनाव में 162 सीटों से आगे है। इस शानदार जीत को देखते हुए लगता है कि मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार बनना निश्चित है। मध्यप्रदेश में भाजपा की जीत के प्रमुख कारणों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जादू के साथ साथ, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मेहनत भी शामिल है। जानिए उन प्रमुख कारणों के बारे में जिसकी वजह से मध्यप्रदेश में भाजपा को ये शानदार जीत हासिल हुई है।

इन दिग्गज नेताओं ने हासिल की जीत 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रह्लाद पटेल, भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, कांग्रेस के कमल नाथ और पूर्व मंत्री राम निवास रावत आदि हैं जिन्होंने मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की है। शिवराज सिंह चौहान ने टीवी अभिनेता से कांग्रेस नेता बने विक्रम मस्तल शर्मा को हराकर 1,04,974 वोटों के अंतर से अपनी बुधनी सीट बरकरार रखी है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मेहनत

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस जीत में बहुत मेहनत की है। उन्हें मुख्यमंत्री के तौर पर पेश नहीं किए जाने के बाद भी उन्होंने बहुत मेहनत की। भाजपा ने मध्यप्रदेश में अपने मुख्यमंत्री पद के दावेदार के नाम की घोषणा नहीं की थी, इसके बाद भी शिवराज सिंह चौहान लगातार मेहनत करते रहे। उन्होंने मध्यप्रदेश में कुल 165 सभाएं लीं। और इस शानदार जीत में उनका अमूल्य सहयोग शामिल है।

लाडली बहनों का योगदान

भाजपा की जीत में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की योजनाओं का भी जमकर असर दिखाई दे रहा है। लाडली लक्ष्मी बहना योजना पहले से ही चल रही थी, जिसमें उन्होंने राशि बढ़ाई थी। इसके अलावा उन्होंने लाडली बहना योजना की शुरुआत भी की, जिसकी वजह से मध्यप्रदेश की महिलाएं बहुत प्रभावित नजर आईं। इस जीत में लाडली बहनों का भी विशेष योगदान शामिल है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जादू 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भाजपा के लिए मध्यप्रदेश में कई सभाएं कीं। उन्होंने भोपाल, इंदौर और जबलपुर जैसे बड़े बड़े शहरों में सभाएं कीं। और मतदाताओं को अपने पक्ष में मतदान करने के उद्देश्य से जमकर प्रचार प्रसार किया। इसके साथ ही मोदी की फैन फॉलोइंग का भी इस चुनाव में बड़ा असर दिखाई देता है।

मैदान में दिग्गज उम्मीदवार

भाजपा ने इस बार महान दिग्गजों को चुनावी मैदान में उतारा था। इनमें सांसद और मंत्री भी शामिल थे। इन दिग्गजों को उतारने पर कहा जा रहा था कि भाजपा ने हार की डर से दिग्गजों को उतारा है। हालांकि अब जीत के बाद भाजपा का ये दांव भी फायदेमंद साबित हो गया। कैलाश विजयवर्गीय इसका बेहतरीन उदाहरण है।

हिन्दुत्व कार्ड

भाजपा के हिंदूत्व कार्ड ने हमेशा हिन्दी बेल्ट में अपना असर दिखाया है। राम मंदिर का निर्माण का पार्टी ने जमकर प्रचार प्रसार किया और श्रेय भी लिया। मंदिर की शुभारंभ की तारीख की घोषणा करके  भी भाजपा ने मतदाताओं को अच्छा खासा प्रभावित किया है। भाजपा का हार्डकोर हिंदू फौलोअर्स हालांकि पहले से ही भाजपा के साथ था। हिंदुओं में एक ऐसा हार्डलाइनर भी है जो राष्ट्रवाद, राम मंदिर और हिन्दू मुस्लिम जैसे मुद्दों पर भाजपा के साथ नजर आता है।

निष्कर्ष – विधानसभा चुनाव परिणाम 2023

हमने यहाँ आपको हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव परिणाम 2023 से संबंधित जानकारी दी है। उम्मीद करते हैं, की आपको सभी जानकारी रोचक लगी होगी। दोस्तों, कैसी लगी आपको हमारी आज की पोस्ट, आप हमें Comment box में बताना ना भूलें। और यदि आपको हमारी पोस्ट पसंद आती है तो इस पोस्ट से मिलने वाली जानकारी अपने दोस्तों के साथ भी Social Media Sites, Facebook, Instagram, twitter, what’s app पर ज़रुर शेयर करें। ताकि उन्हें भी यह महत्वपूर्ण जानकारी मिल सके और वे भी इसका लाभ उठा सकें।

 

इसे भी पढ़ें :- सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड: मोदी जी की इस योजना से लोग हुए मालामाल, जाने क्या है योजना

About The Indian Iris

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *