Breaking News
Home / Welfare Schemes / For All / पुरानी पेंशन योजना: महाराष्ट्र में पुरानी पेंशन योजना लागू, जानिए किसे मिलेगा लाभ-

पुरानी पेंशन योजना: महाराष्ट्र में पुरानी पेंशन योजना लागू, जानिए किसे मिलेगा लाभ-

महाराष्ट्र में पुरानी पेंशन योजना को लेकर शिंदे सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। पिछले महीने शीतकालीन सत्र के दौरान इस योजना को बहाल करने की मांग को लेकर हड़ताल करने वाले सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। नए साल में शिंदे सरकार ने 2005 से पहले सरकारी नौकरी में आए सरकारी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ देने का फैसला किया है। इससे राज्य के हजारों सरकारी कर्मचारियों को राहत मिली है। महाराष्ट्र राज्य के कर्मचारी परिसंघ के महासचिव विश्वास काटकर ने बताया कि नवंबर 2005 के बाद चयनित हुए कर्मचारियों की संख्या 26000 के आसपास है। उन सभी को इस योजना का लाभ उनको मिलेगा।

पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने की मांग

महाराष्ट्र में बहुत समय से बहुत सारे सरकारी और अर्द्ध सरकारी कर्मचारी पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने की मांग कर रहे हैं, जिसे राज्य में 2005 में बंद कर दिया गया था। इस योजना के तहत सरकारी कर्मचारियों को उसके अंतिम वेतन के 50% के बराबर मासिक पेंशन मिलती थी। तब इसमें कर्मचारियों की ओर से अपना हिस्सा देने की जरूरत नहीं होती थी।

पुरानी पेंशन योजना की जरूरत क्यों?

महाराष्ट्र में पुरानी पेंशन योजना 2005 में बंद कर दी गई थी। इस योजना के तहत सरकारी कर्मचारी को उनके अंतिम वेतन का 50% राशि पेंशन के रूप में हर महीने मिलती थी। साथ ही कर्मचारियों को कंट्रीब्यूशन भी नहीं करना पड़ता था। जबकि नई पेंशन योजना के तहत राज्य के सरकारी कर्मचारियों को अपने मूल वेतन और महंगाई भत्ते का 10% योगदान पेंशन के लिए देना पड़ता है और राज्य भी उतना ही योगदान देती है। फिर वह पैसा पेंशन फंड में निवेश किया जाता है और रिटर्न बाजार से जुड़ा होता है। यानि पेंशन कितनी मिलेगी यह तय नहीं होता है।

26000 हजार कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

इस  योजना का राज्य के करीब 26000 सरकारी कर्मचारियों को लाभ मिलेगा, जिनकी नौकरी साल 2005 के बाद लगी थी, लेकिन ज्वाइनिंग लेटर बाद में मिला। राज्य की कैबिनेट ने ऐसे 26000 कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना और नई पेंशन योजना में छह महीने के भीतर विकल्प चुनने के लिए कहा है। इसके लिए उन्हें संबंधित विभाग में अगले दो महीनों में दस्तावेज जमा करने होंगे। ये कर्मचारियों के लिए वन टाइम ऑप्शन होगा। यानी एक बार विकल्प चुन लेने के बाद वो इसे बदल नहीं सकेंगे।

निष्कर्ष – पुरानी पेंशन योजना

हमने आपको महाराष्ट्र की इस योजना से संबंधित जानकारी दी है। उम्मीद करते हैं, आपको सभी जानकारी रोचक लगी होगी। इस तरह आप पूरी जानकारी प्राप्त कर इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। कैसी लगी आपको हमारी आज की पोस्ट, आप हमें Comment box में बताना ना भूलें। और यदि आपको हमारी पोस्ट पसंद आती है तो इस पोस्ट से मिलने वाली जानकारी अपने दोस्तों के साथ Social Media Sites, Facebook, Instagram, twitter, what’s app पर ज़रुर शेयर करें। ताकि उन्हें भी यह महत्वपूर्ण जानकारी मिल सके और वे भी इसका लाभ उठा सकें।

About The Indian Iris

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *