1. प्रधानमंत्री मातृत्व वन्दना योजना
प्रधानमंत्री मातृत्व वन्दना योजना की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा की गई है। इस योजना का लाभ देश के सभी गर्भवती महिलाओं एवं स्तनपान कराने वाली महिलाओं को दिया जाता है। यदि आप भी गर्भवती महिला हैं या आपके परिवार में कोई गर्भवती महिला या स्तनपान कराने वाली महिला है तो प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के अंतर्गत आवेदन करके 6000 रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्राप्त कर सकती हैं।
2. आंगनबाड़ी लाभार्थी योजना
आंगनबाड़ी लाभार्थी योजना का लाभ 6 वर्ष तक के बच्चों और गर्भवती महिलाओं को दिया जाता है। पिछले 2–3 वर्षो में कोरोना महामारी के कारण स्कूल, कालेज के साथ साथ आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन भी प्रभावित हुआ था। जिस कारण से बच्चों और महिलाओं को पौष्टिक आहार से वंचित होना पड़ा था। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार नेे इस योजना के तहत लाभार्थियों के खाते में प्रतिमाह 1500 रुपए देने की शुरुआत की है।
3. सामूहिक कन्या विवाह योजना
मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ राज्य की एक बेहतरीन योजना है। इस योजना के तहत गरीब एवं मध्यम परिवार की बेटियों की शादी पर राज्य सरकार द्वारा 50000 रूपए की धनराशि खर्च की जाती है। मुख्य मंत्री सामूहिक विवाह के अंतर्गत एक ही मंडप पर सैकड़ों जोड़े वर वधु की शादी की जाती है। सामूहिक विवाह हेतु प्रत्येक जोड़े के हिसाब से 50000 रूपए की सहायता राशि राज्य सरकार द्वारा दी जाती है। सहायता राशि का उपयोग शादी की सामग्री एवं उपहार पर खर्च की जाती है। इस योजना के तहत शादी करने पर लड़कियों की उम्र 18 वर्ष एवं लड़कों की उम्र 21 वर्ष होना अनिवार्य है।
4. प्रधानमंत्री समर्थ योजना
इस योजना के माध्यम से महिलाओं को स्थानीय रोजगार के उद्देश्य से कढ़ाई, बुनाई, सिलाई, मेहंदी एवं ब्यूटी पार्लर आदि की ट्रेनिंग दी जाती है। ट्रेनिंग के पश्चात महिलाएं स्वयं का व्यवसाय शुरू कर अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार ला सकती है। इस योजना के बारे में और अधिक जानकारी प्राप्त के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता या महिला एवं बाल विकास विभाग से संपर्क कर सकते हैं। प्रधान मंत्री समर्थ योजना का संचालन देश के सभी राज्यों में किया जाता है।
5. फ्री सिलाई मशीन योजना
फ्री सिलाई मशीन योजना देश के प्रधानमंत्री द्वारा आरम्भ की गई है। देश की महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से इस योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के तहत देश की गरीब, मध्यम वर्गीय एवं निम्न वर्गीय महिलाओं को घर पर ही रोजगार उपलब्ध कराने के लिए सरकार द्वारा फ्री में सिलाई मशीन दी जाती है। इस योजना के तहत फ्री सिलाई मशीन प्राप्त कर घरेेेलू कामकाजी महिलाएं घर बैठे ही काम करके अपनी आय में वृद्धि कर आर्थिक रूप से मजबूत बनेंगी। साथ ही उनके जीवन स्तर में सुधार होगा।
6. फ्री आटा चक्की योजना
देश में महिलाओं के उत्थान के लिए सरकार द्वारा लगातार कई बेहतरीन योजनाओं का संचालन किया जाता है। नारी शक्ति को बढ़ावा देने और नारी सशक्तिकरण के उद्देश्य को लेकर घरेलू कामकाजी महिलाओं के लिए फ्री आटा चक्की योजना का शुभारम्भ किया गया है। इस योजना के तहत घरेलू कामकाजी महिलाओं को फ्री में आटा चक्की प्रदान किया जाता है। ताकि वे घर बैठे ही रोजगार करके कुछ आमदनी कर सकें और अपनी आर्थिक जरूरतों को पूरा करने के लिए किसी दूसरे पर निर्भर न रहना पड़े।
7. बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना
8. महिला कोइर योजना
महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा कई योजनाएं लागू की गई हैं।इसी क्रम में गांवों की महिला कारीगरों को सशक्त बनाने के लिए महिला कोइर योजना की शुरुआत की गई है। केंद्र सरकार कोइर निर्माण से जुड़ी महिलाओं को प्रशिक्षण के साथ-साथ आर्थिक सहायता भी देगी।यह योजना केवल ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के लिए है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य गांव की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। योजना की सफलता से महिलाओं को अपनी आर्थिक स्थिति विकसित करने और आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी। यह योजना उन्हें एक मजबूत करियर आधार प्रदान करेगी। यह ग्रामीण महिलाओं के सुधार के लिए योजना बनाई गई है।