Related Articles
लाडली बहन योजना फार्म 2023 के बारे में :
लाडली बहना योजना फॉर्म 2023 का मुख्य उद्देश्य :
लाडली बहना योजना फॉर्म का मुख्य उद्देश्य राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है, इस योजना के माध्यम से सभी पात्र महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। जिससे महिलाओ की दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति हो सकेगी, इस योजना के माध्यम से आर्थिक सहायता के रूप में पात्र महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त राज्य की पात्र महिलाओं को लाभ की राशि उनके बैंक खाते में प्राप्त होगी, मध्यप्रदेश राज्य सरकार द्वारा 5 मार्च से लाडली बहन योजना फार्म 2023 के अंतर्गत आवेदन फॉर्म भरने हेतु निर्देश जारी कर दिए गए है। पूरे राज्य में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा इस योजना का संचालन किया जाएगा, इससे राज्य की सभी महिलाओ को इस योजना का लाभ प्राप्त हो सकेगा। इस कार्य के लिए राज्य सरकार द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र स्तर पर सर्वे को आरंभ भी कर दिया गया है। इस सर्वे के माध्यम से आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के द्वारा अपने कार्य क्षेत्र में घर-घर जाकर पात्र महिलाओं की सूची को तैयार किया जाएगा। 23 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को इस योजना के माध्यम से लाभ प्रदान किया जाएगा, इसके साथ ही महिलाओ से आधार कार्ड, समग्र आईडी, बैंक खाते की जानकारी सहित अन्य जरूरी दस्तावेज भी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा प्राप्त किए जा रहे है। इस सर्वे के माध्यम से पात्र महिलाओं के द्वारा आवेदन किया जा सकेगा, इससे लाडली बहना योजना फॉर्म 2023 का लाभ राज्य की अधिक से अधिक महिलाओ को प्राप्त हो सकेगा।
लाडली बहना योजना फॉर्म 2023 के लाभ और विशेषताएं :
- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा 28 जनवरी 2023 को लाडली बहन योजना फार्म को आरंभ किया गया है।
- राज्य सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से गरीब निम्न एवं मध्यम वर्गीय महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
- हर महीने पात्र बहनों को 1000 रुपए राज्य सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से आर्थिक सहायता के रूप में प्रदान किए जाएंगे।
- लाभार्थियों के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से लाभ की राशि वितरित की जाएगी, इसके अतिरिक्त इस योजना के माध्यम से मध्य प्रदेश सरकार द्वारा एक करोड़ महिलाओं को लाभ प्रदान किया जाएगा।
- सरकार द्वारा इस योजना के भली भांति संचालन हेतु प्रतिवर्ष 12,000 करोड़ रुपए के बजट का निर्धारण किया जाएगा।
- इसके अतिरिक्त इस योजना के माध्यम से मध्य प्रदेश सरकार द्वारा 5 साल में 60 हजार करोड़ रुपए का खर्च किया जाएगा।
- इसके अलावा मध्य प्रदेश सरकार द्वारा आरंभ इस योजना का लाभ प्राप्त करके राज्य की महिलाओं को समानता का अधिकार प्राप्त होगा।
5 मार्च को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के जन्मदिन पर एक करोड़ महिलाओं को लाभ मिलेगा :
राज्य की एक करोड़ से अधिक महिलाओं को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा अपने जन्मदिन 5 मार्च को लाभ प्रदान किया जाएगा। मुख्यमंत्री जी के द्वारा राज्य की महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपए की आर्थिक सहायता लाडली बहन योजना फार्म के माध्यम से प्रदान की जाएगी, इसके लिए मुख्यमंत्री जी के जन्मदिन के अवसर पर इस योजना के अंतर्गत आवेदन फॉर्म भरने की सुविधा को आरंभ कर दिया गया है। इस कार्य के लिए राज्य सरकार द्वारा निर्देशों को भी जारी किया गया है, इसके अतिरिक्त विशेष रुप से मुख्यमंत्री के जन्मदिन के अवसर का चुनाव लाडली बहना योजना फॉर्म 2023 के क्रियान्वयन हेतु किया गया है। इसके लिए एक बड़े कार्यक्रम का आयोजन भोपाल में किया जाएगा, इस कार्यक्रम में राज्य के लाखो महिलाऐं आएगी।
लाडली बहना योजना फॉर्म 2023 हेतु योग्यताएं :
- इस योजना का लाभ प्राप्त करने की इच्छुक महिलाओ को मध्य प्रदेश राज्य का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
- राज्य के निम्न एवं मध्यम वर्ग के परिवार की महिलाओ को इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
- इच्छुक महिलाओं के परिवार के पास 5 एकड़ से अधिक भूमि नहीं होनी चाहिए।
- इसके अतिरिक्त ऐसी महिलाएं जो इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहती है, उनके परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- इस योजना के अंतर्गत मध्य प्रदेश के सभी धर्म की निम्न एवं मध्यम वर्गीय महिलाएं लाभ प्राप्त करने हेतु योग्य है।
- किसी महिला द्वारा यदि अन्य किसी पेंशन योजना का लाभ प्राप्त किया जा रहा है, तो उन महिलाओं के द्वारा इस योजना का लाभ प्राप्त नहीं किया जा सकता है।
लाडली बहन योजना हेतु आवश्यक दस्तावेज :
- आधार कार्ड
- मोबाइल नंबर
- वोटर कार्ड
- राशन कार्ड
- आयु प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- आय प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर आदि
लाडली बहना योजना 2023 आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया :
राज्य की वह सभी महिलाऐं जो लाडली बहन योजना फार्म 2023 का लाभ प्राप्त करना चाहती है, उन सभी महिलाओ को आवेदन फॉर्म भरने के लिए कही जाने की आवश्यकता नहीं होगी। राज्य सरकार द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा गांव गांव जाकर इस योजना के अंतर्गत शिविरों का आयोजन किया जाएगा। उन सभी शिविरों के अधिकारियों के द्वारा इस योजना के तहत आवेदन फॉर्म भरे जाएंगे, इसके लिए आपको कैंप में अपने दस्तावेजों को ले जाना होगा। इसके पश्चात वहां के अधिकारियो के द्वारा आपके आवेदन फॉर्म को भरा जाएगा, फिर आपके आवेदन का सत्यापन किया जाएगा। आवेदन के सत्यापित होने के पश्चात राज्य सरकार द्वारा आपको लाडली बहना योजना फॉर्म का लाभ प्रदान किया जाएगा।